जो डरते है सत्य बोलने से...कविता

भागीरथी वर्मा, जिला-रायपुर (छत्तीसगढ़) से एक कविता सुना रहे है:
जो डरते है सत्य बोलने से-
डरते है अधिकार मांगने से-
डरते है अन्याय के खिलाफ-
आवाज उठाने से-
वो आदमी नहीं मुर्दे है-
जो अपना स्वाभिमान को कुचलते है-
अहसाय को मदद नहीं करते है-
जो सुकून के गुलाम बन जाते है-
वो आदमी नहीं मुर्दे है...

Posted on: Jan 30, 2018. Tags: BHAGIRATHI VARMA SONG VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : कोदो कुटकी शुगर की बीमारी को कम करता है

जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेमसिंह मरकाम बता रहे है कि उनके क्षेत्र में कोदो कुटकी का उत्पादन बहुत ज्यादा होता है कोदो को जत्ता में रखकर गाड़ी में या मुसर में चढ़ने के बाद कोदई बनता है और कोदई खाने से शुगर जैसी बीमारी को रोक देता है और जब तक कोदई खायेंगे या रोज-रोज एक साल तक खाने से शुगर को खतम कर देता है| अगर उसी कोदई को सामान्य आदमी के खाने से प्रोटीन, विटामिन और पाचन शक्ति क्रिया में फयदा करता है और उससे स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है| ज्यादा बीमार नहीं पड़ते है और कुटकी खाने से शरीर के तापमान को बनाये रखता है उसका उपयोग करके आप लोग जरुर करें. हेमसिंह मरकाम@9575248234.

Posted on: Jan 30, 2018. Tags: HEMSINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

कावन लगावे माता आमा अमलिया...भजन गीत

ग्राम-उड़ारी परसा पारा, पोस्ट-बरसीकला, थाना-चलगली, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चंदर शाह एक भजन गीत सुना रहे हैं:
कावन लगावे माता आमा अमलिया-
कावन लगावे घने बांस के माई-
राजा लगावे माता आमा अमलिया गे-
रानी लगावे घने बांस वो माई-
कैसन दीसे माता आमा अमलिया गे-
कैसन दीसे घन बांस के माई...

Posted on: Jan 30, 2018. Tags: CHANDRA SHAH SONG VICTIMS REGISTER

Near my village Forest officers selling wood from forest, complaints dont work

Ramchandra Yadav from Rapapara, Sanmohar, tehsil – Bharatpur, district- Koriya, Chhattisgarh is alleging that local forest officers are selling logs from forests for personal benefits. He says some logs are even lyin on the roadside. The event was brought to the attention of the D.F.O but to no effect. The matter was raised on different platforms but that too didn’t work. Pls call on Forest minister@07712221221 , S.D.M.@ 98069550866, D.F.O @7974428210. Yadav@9294528864

Posted on: Jan 30, 2018. Tags: FOREST RAMCHANDRA YADAV SONG VICTIMS REGISTER

स्वच्छ भारत का सपना अब दिल में आया है...स्वच्छता पर गीत

ग्राम-रक्सा, पोस्ट-फुन्गा, विकासखंड-जैतेहरी, जिला-अनुपपुर (छत्तीसगढ़) से मोनिका सिंह और सुलोचना सिंह स्वच्छता पर एक गीत सुना रही है:
स्वच्छ भारत का सपना अब दिल में आया है-
इसलिए तो मोदी जी ने अभियान चलाया है-
ठीक तुम खुले में अब शौच नहीं जाना-
अपने-अपने घरो में अब शौचालय बनवाना-
अरे ठीक है बाबा सफाई करेंगे-
अपने हाथो को साबुन से धोयेंगे-
इन्ही आदतों से हम सब स्वस्थ रहेंगे...

Posted on: Jan 30, 2018. Tags: MONIKA SINGH SULOCHNA SINGH SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »