34 परिवार है और एक हैंडपंप थी वह भी खराब है

चमरुपारा, बस्तानार पंचायत, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुबती गावड़े जी बता रहे हैं कि इनके गाँव के चमरुपारा मोहल्ले में हैंडपंप की सुविधा नहीं है|एक ही हैंडपंप था अभी यह खराब है |इस गाँव में 34 परिवार निवास करते है|इनका कहना है बरसात में नदी नाला से पानी मिल जाता है परंतु गर्मी में नदी-नाले सूखने से पानी मिलना मुश्किल हो जाता है|इस मोहल्ले में एक और हैंड पंप की जरूरत है ताकि इन्हे पीने का पानी मिल सके|कृपया इस गाँव में पानी क समस्या को दूर करने में इनकी मदद करें|अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर सरपंच @6268551127, जिला कलेकटर@8458956694, बस्तानार सीईओ@9406016762 .

Posted on: Jun 19, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG HANDPUMP PROBLEM SUBATI GAVDE

ट्रेन पटरी में पैर फँसने से कट गया काम दिलवाने में मदद करें,

ग्राम पंचायत काटाकांदा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से भारत मंडावी बता रहे है 10-15 साल पहले गाँव की ट्रेन पटरी में पैर फंस गई| पटरी में पैर फँसने से वे निकाल नहीं पाए और इनकी पैर कट गई| कुछ समय के बाद इन्हे निकालकर अस्पताल ले जाया गया व इलाज करवाया गया| इनका आगे कहना है कि इनके पैर में प्लास्टिक का पैर लगा है चलने हो जाता है परंतु अब भारी काम नहीं कर पाते हैं| इसलिए सीजी नेट के श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे है की इन्हे ऐसी कोई काम दिलवाने में मदद करें जो घर पर रहकर किया जा सके| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर सीईओ दरभा @9406166884 पर बात कर सकते हैं|

Posted on: Jun 19, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA DIVYAANG NEED WORK

चुटका करे नाना वाये ना...गोंडी गीत-

तनूजा चक्रधारी जिला-कोंडागांव, (छत्तीसगढ़) से एक गोंडी गीत सुना रहे हैं:
चुटका करे नाना वाये ना-
कर्र नाना वाये रंगोली बंगला तो येंदे-
कथन कर्रे नाना वाये ना-
कर्रे नाना वाये ना रंगोली बंगला तो येंदे-
चुटका करे नाना वाये ना...

Posted on: Jun 19, 2022. Tags: CG GONDI KONDAGANW SONG

पीड़ितो का रजिस्टर: 2005 सलवा जुडूम डर के कारण छत्तीसगढ़ में अपना गाँव घर छोड़ तेलंगाना चले गए है-

ग्राम-कोयागट्टू, ब्लॉक-पल्वांचा,जिला-भाद्रद्री कोतागुदेम (तेलंगाना) से मडकम लक्ष्मण बता रहे है ,कि वे 2005 सलवा जुडूम डर के कारण छत्तीसगढ़ में अपना गाँव घर छोड़ तेलंगाना चले गए है,तेलंगाना में 17 साल से खेती कर रहे जमीन को वहां कि सरकार कब्ज़ा कर पौधारोपण लगा रही है,और इन ग्रामीणों को छत्तीसगढ़ वापस लौटने की धमकी दे रही है | लक्ष्मण का कहना है,अगर छ:ग वापस लौटे तो हमारे साथ फिर 2005 का अंजाम होने वाला है क्योंकि छत्तीसगढ़ में अभी भी हिंसा चल रही है | और वे कूली मजदूरी करके जीने वाले गरीब आदिवासी है,उन्हें छत्तीसगढ़ में कूली नहीं मिलती,हर साल कुली के लिए छ;ग सीमा पार कर आंध्र और तेलंगाना आना पड़ता है |और उनके बच्चे छोटे से तेलुगु भाषा सीखे है इसलिए वे छत्तीसगढ़ आने को तैयार नहीं अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते है,संपर्क नंबर@7337204323.

Posted on: Jun 19, 2022. Tags: BHADRADRI KOTHAGUDEM KOYAGATTU MADAKAM LAKSHMAN MAOIST PALVANCHA REGISTER T.G VICTIM

पीड़ितो का रजिस्टर:2005 सलवा जुडूम डर के कारण छत्तीसगढ़ से आंध्र और तेलगाना फरार हो गए है..

ग्राम-यार्रकुंता,ब्लॉक-पिनापका,जिला-भाद्रद्री कोतागुदेम (तेलंगाना) से संजू सुनाम बता रहे है कि वे 2005 सलवा जुडूम डर के कारण छत्तीसगढ़ से आंध्र और तेलगाना फरार हो गए है,तेलंगाना में 17-18 साल में कटा जमीन को वन विभाग वाले ने कब्ज़ा कर उनके जमीन में पौधरोपण कर रहे है, और ग्रामीण उसे रोकने कि कोशिश करने से लोगों के ऊपर मारपीट कर रहे है अधिक जानकारी के लिए इस नम्बर पर संपर्क कर सकते है संपर्क नंबर@6302999396.

Posted on: Jun 18, 2022. Tags: BHADRADRI KOTHAGUDEM MAOIST PINAPAKA REGISTER TG VICTIMS YARRAKUNTA

« View Newer Reports

View Older Reports »