Today's News from newspapers in Gondi : 18th April 2018-

कोरिया में 349 सरकारी राशन दुकानों का संचालन अब महिलाओं के हाथ – पत्रिका न्यूज़ बैकुंठपुर-
कोमनवेल्थ गेम्स : 26 गोल्ड सहित 66 पदकों के साथ तीसरे नम्बर पर रहा भारत – नवभारत नईदिल्ली –
शिकायत के लिए रेलवे ला रहा ‘मदद’ एप – नवभारत – जगदलपुर में ओलावृष्टि से खराब हुये टमाटर किसान हुये चिंतित – दक्षिण बस्तर छतीसगढ़

Posted on: Apr 18, 2018. Tags: GONDI NEWS SUMANLATA ACHALA GONDI

कोई न हमार गुरु, कोई न हमार...भजन गीत

ग्राम-तीरकुंडा, रामानुजगंज, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से कक्षा पांचवी के छात्र मंदेश कुमार यादव एक भजन सुना रहे हैं:
तारों से तार गुरु, कोनो ऐसे बात गुरु-
कोई न हमार गुरु, कोई न हमार-
पहिला अरजिया कोई न, हमार गुरु-
तारों से तार गुरु, कोनो ऐसे बात गुरु-
दुसरा अरजिया सुनो मेरी माता-
कोई न हमार गुरु, हमार गुरु कोई न हमार...

Posted on: Apr 18, 2018. Tags: MANDESH KUMAR YADAV SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Got cards for subsidized grain after message on CGnet Swara, thanks...

वनांचल क्षेत्र ग्राम-सजनखार, पंचायत-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से सिहरो बाई और सुक्कर बाई बता रहे हैं कि उनका राशन कार्ड करीब 5 साल से नही बन पा रहा था और वे बहुत परेशान थे क्योंकि उनको बाज़ार से सब गल्ला खरीदना पड़ता था. इसके लिए कई बार आवेदन किया पर कोई फायदा नही हुआ तक उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकार्ड कराया और अब उनका राशन कार्ड बन चुका है दोनों बहुत खुश है और सीजीनेट के सभी सांथियो को धन्यवाद दे रहे हैं जिनके प्रयास से राशन कार्ड बना और जो हमेशा लोगों की मदद करते हैं | संपर्क नंबर@7647852576.

Posted on: Apr 17, 2018. Tags: MITHLESH KUMAR MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER

Impact : Got concrete road in our village after report on CGnet Swara, thanks...

ग्राम-फूलजोर, तहसील-त्योंथर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से राकेश केशरवानी बता रहे है, गाँव की समस्या को लेकर सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड किया था. गाँव में बारिश के दिनों में गली में बहुत कीचड़ हो जाता था जिससे ग्रामीणों को आवागमन में बहुत समस्या हो रही थी, इसकी शिकायत कई बार की गई लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा था. ग्रामीणों की मांग थी सीमेंट कांक्रीट मार्ग किया जाए जिसको लेकर सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड किया जिसका असर हुआ, और गाँव की गली में पक्का बन गया. ग्रामीणों द्वारा इस कार्य में मदद करने वाले अधिकारियों एवं सीजीनेट की पूरी टीम को धन्यवाद दे रहे है. राकेश कुमार केशरवानी@7600499417.

Posted on: Apr 16, 2018. Tags: RAKESH KUMAR KESHRAVANI ROAD SONG VICTIMS REGISTER

बलात्कार जैसी घटनाओं का विरोध होना चाहिए, ना कि हम मूकदर्शक बन कर देखते रहे...

जिला-मुजफ्फरपुर, (बिहार) से सुनील कुमार बता रहे है जिस प्रकार आये दिन बलात्कार की घटनाएँ हो रही है जिसको लेकर सरकार ने कड़ा कदम उठाना चाहिए परन्तु सरकार भी ऐसे जघन्य अपराधों पर लगाम लगाने की बजाय लीपा पोती का काम करती है, जब बलात्कार जैसी घटना होती है तो तुरंत पुलिस द्वारा FIR लिखना चाहिए परन्तु पीड़ित महिला की बात नहीं सुनते है, कही पर छोटी बच्ची से रेप किया जाता है. रोज़ घटनाए घट रही है| आज समाज को जागृत होने की जरुरत है ऐसी घटनाओं का विरोध होना चाहिए ना कि मूकदर्शक बन कर देखते रहे अन्यथा यह किसी दिन हमारे घर हमारे परिवार के साथ भी हो सकती है

Posted on: Apr 16, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »