Abujhmad Mairathon Bultoo (Bluetooth) Radio in Hindi : 9th Feb 2020...
Today Keerti Sahu And Ranjeet Mandavi are presenting Bultoo Radio in Hindi Language, in this latest edition of Bultoo Radio they discussing the issues of Chhattisgarh People use their mobile phones to call this number 08050068000 and record their songs and reports. People can download this program from their Gram Panchayat office, if it has a broadband center, they can also get it from someone who has a smartphone and internet and then through Bluetooth.
Posted on: Feb 18, 2020. Tags: BULTOO RADIO KEERTI SAHU RANJEET MANDAVI
Impact : संदेस रिकॉर्ड करने के बाद हैण्डपंप पर व्यक्तिगत कब्ज़ा हट गया...
ग्राम पोस्ट-पपरेडी, तहसील-ब्योहारी, जिला-शहडोल (मध्यप्रदेश) से बद्रीप्रसाद सिंह बता रहे हैं कि उनके गांव में एक हैण्डपम्प था उसपर व्यक्तिगत कब्जा कर उपयोग किया जा रहा था, समस्या के निराकरण के लिये उन्होंने 181 में आवेदन किया लेकिन उससे काम नही हुआ, तब 15 दिन पहले उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद सीजीनेट के श्रोताओं के मदद से कर्मचारी समस्या को ठीक करा दिये, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं और संबंधित अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@916267039872.
Posted on: Feb 16, 2020. Tags: BADRI PRASAD SINGH IMPACT STORY MP SAH SONG VICTIMS REGISTER
शौचालय बन जाने से गाँव, नदी, तालाब स्वच्छ हुये हैं लोगो को लाभ मिला...
ग्राम पंचायत-बम्हनी, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से शंभू सिंह बता रहे हैं कि जब उनके गाँव में शौचालय नहीं बने थे तब लोगो को शौच के लिये बहुत दिक्कत होती थी, विशेषरूप से महिलओं को ज्यादा दिक्कत होती थी, आज शौचालय बन जाने से गाँव में काफी साफ सफाई हो गयी है जो तालाब गंदे रहते थे अब साफ है, गंदगी नहीं है, बीमारी कम हुई है गाँव में 1058 परिवार हैं जिसमे 857 परिवारों के घरो में योजना के तहत शौचालय बनवा दिया गया है, इससे गाँव को काफी लाभ हुआ है नाला, तालब गंदगी मुक्त हुये हैं: शंभू सिंह@9406363134.
Posted on: Feb 15, 2020. Tags: CG KONDAGAON MOHAN YADAV SONG STORY VICTIMS REGISTER
Impact : शौचालय बन जाने से अब शौच के लिये बाहर नहीं जाना पड़ता...
ग्राम-कोकोड़ी, पंचायत-बागडोंगरी, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से जगन्नाथ यादव बता रहे है कि उनके गांव में शौचालय की समस्या थी जिस समस्या के निराकरण के लिये उन्होंने अधिकारियों के पास कार्यालय में आवेदन किया लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी है अब वे शौचालय का उपयोग कर पा रहे हैं इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओं और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क@9691809536.
Posted on: Feb 15, 2020. Tags: CG IMPACT STORY JAGNNATH YADAV NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER
Impact : सड़क और बाउंड्रीवाल का काम शुरू हो गया है सभी साथियों को धन्यवाद...
ग्राम-बेलगाँव, ब्लॉक, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से नीलकंठ नाग बता रहे हैं, उनके गाँव में सड़क और स्कूल में बाउंड्रीवाल की समस्या थी जिसे उन्होंने कई बार अधिकारियों के पास दिया था लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद गाँव में काम होने लगा है इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@7389006876.
