हमारे गाँव में सीसी रोड की समस्या है, लोगों को आने जाने में बहुत समस्या होती है...कृपया मदद करें
ग्राम पंचायत-स्कूलपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजूराम पोयाम बता रहें हैं कि उनके गांव में सीसी रोड कि बहुत समस्या हैं बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत समस्या होती है | मुरुम गिरा कर छोड़ दियें है, सब लोग उसी रास्ते पे आना जाना करते है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई हैं, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें: संपर्क@7647976626, सरपंच@7828989473, सचिव@9399134286.
Posted on: Oct 08, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG GUHAR RAJURAM POYAM ROAD
रोड की समस्या है, आने जाने में दिक्कत होती है...
ग्राम-एरंडवाल, जिला-बस्तर, छत्तीसगढ़ से सुरेश कश्यप बता रहे हैं, गाँव में रोड की समस्या है, कच्ची सड़क है, आने जाने में दिक्कत होती है, बरसात के दिनों में कीचड़ हो जाता है| वाहन नहीं निकल पाते हैं, इसलिये निवासी सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@8756197876. CEO@8889251366, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Oct 07, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM CG LOHANDIGUDA ROAD SURESH KASHYAP
गाँव बीजापारा ग्राम पंचायत साडरा बोदेनार गौठान कि समस्या कृप्या मदद करे
गाँव बीजापारा ग्राम पंचायत साडरा बोदेनार ब्लोक बास्तानार जिला बस्तर छत्तिसगढ कामेश्वर कवासी बात रहे है कि गौठान बनाने में तो पूरा जमीन को नाप लिए थे और बंजारी का जमीन भी दिखा दिए थे उसके बाद आयेंगे बोले थे पर नही आये है और उस जमीन को देखने के लिए पटवारी भी आये थे तीन महीना के पहले पटवारी गौठान निर्माण के लिए आया था पर भी कुछ काम नही हुआ और गाँव के पुरे लोग चाहते है कि हमरे गाँव में गौठान बनाना चाहिए है कृप्या मदद करे! आधिक जानकारी@6266004115. सचिव @7648096713.
Posted on: Oct 07, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG. GOTHAN PROBLEM
पटेल पारा.ग्राम पचायत सिलाखझोड़ी में बुजुर्गो को पेशन की पैसा नहीं मिल रहा है कृप्या मदद करे
पटेल पारा ग्राम पंचायत सिलाखझोड़ी.विकास खण्ड बास्तानार.जिला बस्तर छत्तीसगढ़ से हिड्मो बता रहे है.पेशन नहीं मिल रहा है.उम्र 60 साल से आधिक है.हम सरपंच सचिव से भी बात कर चुके है.लेकिन नहीं मिल रहा है.सरपंच तो बोले है.मिलेगा पर आब तक भी नहीं मिल रहा है.!कृप्या मदद करे !सी ई ओ, मो.9406016762
Posted on: Oct 07, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG PENSION PROBLEM
सेदो मिको लिला नी रा रो लीना दी...हल्बी विवाह गीत-
ग्राम-पालम, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कीर्ति साहू के साथ गाँव के साथी नीलादाई, रुमाबाई, सुनीता, किरबती वे लोग एक हल्बी गीत सुना रहे है ये गीत जब लड़का लड़की को एक साथ बैठाकर सीखाते तब गाया जाता है :
सेदो मिको लिला नी रा रो लीना दी-
खेल पुजारी येंदे ओनजी सोरो आय...

