संसार के लोगो की आशा न किया करना...भक्ति गीत
ग्राम-चिंदडी, पोस्ट-पोलमी, ब्लाक-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से कृष्णा मरावी एक भक्ति गीत सुना रहे हैं:
संसार के लोगो की आशा न किया करना-
यहाँ कोई नहीं अपना हरि नाम जपा करना-
अपना न समझ लेना यह देश बेगाना हैं-
एक दिन तो तुझे प्राणी वहीँ वापस जाना हैं-
हरिनाम की मस्ती में सदा मस्त रहा करना-
यहाँ कोई नहीं अपना हरि नाम जपा करना...
Posted on: Jan 30, 2018. Tags: Krishna Maravi SONG VICTIMS REGISTER
रोन दोहेना दादा रोन दोहेना रो साटा वाडी ते रोन दोहेना... गोंडी विवाह गीत
जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से शिव विश्वकर्मा एक गोंडी गीत सुना रहे हैं:
रोन दोहेना दादा रोन दोहेना रो-
साटा वाडी ते रोन दोहेना-
साडी वाले मनवल ते-
दिकड़ी वाले मनवल ते-
साडी वाले ते संगे वोयेना दादा-
साटा वाडी ते रोन दोहेना...
Posted on: Jan 30, 2018. Tags: SONG Shiv Vishwakarma VICTIMS REGISTER
आजादी के 70 साल होने के बाद भी हमारे पारा में बिजली नहीं लगाई गई, कोई सुनते नहीं है...
बजर्रा टोला, ग्राम-बर्सेडा, पोस्ट-झारा, तहसील-सरई, जिला-सिंगरौली (म.प्र) से सुभलाल सिंह आयाम बता रहे है कि आजादी के 70 साल बीत गए है लेकिन उनके बजर्रा टोला आज तक बिजली नहीं है. कनिष्ट यंत्री सरई को आवेदन दिए थे दो ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए एक हरिजन बस्ती और आदिवासी बस्ती के लिए तो उन्होंने आवेदन नहीं लिए वापस कर दिए बोले काम हो जायेगा लेकिन आज तक नहीं हुआ है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि उनके मोहल्ले में बिजली लगवाने में मदद करें| लाइनमेन कुबेर@9584588821. सुभलाल सिंह आयाम@8878534138.
Posted on: Jan 30, 2018. Tags: SONG SUBHLAL SINGH AYAM VICTIMS REGISTER
Our Sarpanch told us to build toilets so we did but never paid us as promised...
From Khoha Ghat village in Rewa district of MP Raghunandan Shah Kuswaha who says that there are five others with him who were instructed to built toilets by the Sarpanch and were assured reimbursement.They built toilets in April but have still not received. Pls call Collector@9977742118, Toilet in charge@ 9479512090/9755435795, CEO@9425145310, P.C.O.@8827774128, Employment Asst@8982464442 to help us. More details@9630035416/9713063019.
Posted on: Jan 30, 2018. Tags: CHHOTELAL REWA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे बैगा आदिवासी मोहल्ले में बिजली नहीं रहता है, बार-बार फाल्ट हो जाता है, परेशान है...
मोहल्ला चांउर डोंगरी, वार्ड 11, ग्राम-बांगर, विकासखंड-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से सुन्दर मरावी बता रहे है कि अमनिया से ग्राम बांगर विद्युत् कनेक्शन किया गया है जो केबल से किया गया है उसके कारण बिजली बंद हो जाता है फिर कुकदूर सबस्टेशन से लोग आते है सुधारते है फिर 2-3 दिन बाद फिर फाल्ट हो जाता है और बिजली बंद हो जाता है महीने में अधिकतर दिन बिजली नहीं रहती है उसके कारण बैगा आदिवासी लोगो को अँधेरे में रहना पड़ता है उससे सर्प बिच्छू का भी डर रहता है. कृपया इन अधिकारियों को फोन कर मदद करें J.E.@9407703899, 9425241671. उदय मानिकपुरी@9589809048.
