हमारे क्षेत्र के आदिवासियों की जमीनों को कम्पनियों द्वारा बेतहाशा तरीके से लूटा गया है...

तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता बता रहे है कि उनके क्षेत्र में बड़े-बड़े कम्पनियों पदार्पण हो रहा है और उन कम्पनियों द्वारा आदिवासियों की जमीनों को बेतहाशा तरीके से लूटा जा रहा है इस लूट के दौर में जो बिलकुल अनपढ़ है गवार है और उनको कुछ भी नहीं आता है वे लोग पीसे जा रहे है और 10 साल से उनकी जमीने लूटी गई है| शासन प्रशासन मंत्री सब लोग मौन है| किसी को चिंता नहीं है और आदिवासी लोग बेचारे रोजी मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रहे है| इस तरीके से जो उनके साथ अन्याय और अत्याचार हुआ है उसके समबन्ध में जांच करें | तमनार अनुमंडल पटवारी@8305164333. राजेंद्र गुप्ता@9993891275.

Posted on: Jan 21, 2018. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

गोटुल में पेड़-पौधे का रक्षण कैसे किया जाता है आदि आने वाले पीढ़ियों को बताया जाता है...

जिला-रायपुर (छत्तीसगढ़) से नर्मदा प्रसाद के साथ में उत्तम जो जिला-गढ़चिरौली महाराष्ट्र के रहने वाले है| वे गोंडी भाषा के इतिहास के बारे में बता रहे हैं कि महाराष्ट्र में अनेक भाषा बोली जाती है जैसे गोंडी, मराठी, छत्तीसगढ़ी, बंगाली, हिंदी लेकिन वे कह रहे हैं की यह जो गोंड समाज है ये ओरल समाज है(मौखिक समाज) उनके गाँव-गाँव में वहां गोटुल होता है जहां गाँव के यूवक यूवतियां आते है और सीखते- सिखाते हैं कि पेड़-पौधे का रक्षण कैसे किया जाता है गीत संगीत के माध्यम से आने वाले पीढ़ियों को भी बताया जाता है-जिससे वे अपने बड़े होकर अपने समाज की सेवा कर सकें और स्वयं एक बेहतर मनुष्य बन सके. नर्मदा प्रसाद@7354620356.

Posted on: Jan 21, 2018. Tags: SONG UTTAM ATALA VICTIMS REGISTER

Impact: Our broken hand pump got repaired week after reporting on CGnet...

ग्राम-बरपाटिया, पोस्ट+थाना-रमकोला, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनसाय मरावी के साथ में गाँव के साथीबता रहे है कि उनके गाँव के कालपारा वार्ड क्रमांक 1 का हैण्डपम्प ख़राब था और उसकी शिकायत उन्होंने अधिकारियो के पास किये थे पर कोई सुनवाई नहीं हो रहा था तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किये करने के बाद सीजीनेट के साथियों ने अधिकारियो के ऊपर दबाव बनाया तो एक हफ्ते में हैण्डपम्प को सुधार दिया गया है और अच्छा पानी भी निकल रहा है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों को जिन्होंने अधिकारियों को फोन कर के दबाव डाला और उन अधिकारियो को वे धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की. धनसाय मरावी@7354620356.

Posted on: Jan 21, 2018. Tags: DHANSAY MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

नदी नाला की उफान, बाग़ बगीचों की मुस्कान...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक कविता सुना रहे है:
नदी नाला की उफान बाग़ बगीचों की मुस्कान-
था हरा भरा खेत खलिहान-
अब लगता है सुना शमशान-
नदी नाला में तो अब मगरमच्छ दिखता ही नहीं-
पर गाँव शहर में मगरमच्छ की कमी नहीं-
एक ढूंढो तो सैकड़ो मिल जाते है-
सच्चाई कहो तो मारने दौड़ जाते है...

Posted on: Jan 21, 2018. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

हमलोगो की उम्र 65-70 वर्ष हो गई पर वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलता, अधिकारी सुनते नही...

ग्राम-चपेली, पंचायत-कहाडघोंदी, ब्लाक-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से राजकुवर, कौशलिया बाई बता रही है कि उनकी उम्र 65-70 साल हो गई है लेकिन उनको वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है उसके लिए वे लोग पंचायत में आवेदन भी दिए है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| तो उनका कहना है कि वृद्धावस्था पेंशन मिलना चाहिए | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात करके उनका वृद्धावथा पेंशन दिलवाने में मदद करें: सरपंच@9575668543, उपसरपंच@9174446978, सचिव@8965893941. कन्हैयालाल केवट@7719930515.

Posted on: Jan 21, 2018. Tags: RAJKUWAR KOUSHLIYA KANKER SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »