हमारे गांव में रोड की बहुत समस्या है, बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है
ग्राम-कापानार, पुजारीपारा ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मंगेश कुमार जी बता रहे हैं, इनके गावं में रोड नहीं है,बारिश के समय में आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| वहाँ 30 घर का जनसंख्या हैं| उन्हें सरपंच-सचिव ने वादे किये हैं| परन्तु अब तक नहीं बन पाया है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, की दियें गयें नंबरों पर बात कर के रोड बनवाने में मदद करें|
सरपंच@7647836325, सचिव@7440645458, संपर्क नंबर@7440625484.
Posted on: May 04, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA KAPANAR PROBLEM WATER
हमारे मोहल्ले में पानी की समस्या है, शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं देते है,
ग्राम पंचायत-बड़ेबोदेनार, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुखराम कुंजाम गोंडी में बता रहे है कि उनके मोहल्ले में पानी की कोई सुविधा नहीं है, बरसात व गर्मी के दिनों में भी खेतों का गंदा पानी पीना पड़ता है| लोगो को कई तरह की समस्याओ का सामना करना पड़ता है, इसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत एवं जनपद पंचायत में आवेदन दिये है| लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है, गांव के सभी लोग चाहते है कि पानी की सुविधा हो| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहें हैं कि दिए गये नम्बरों पर बात करके समस्या का समाधान कराने में मदद करें: सरपंच@940745401, संपर्क@7587454402.
Posted on: May 03, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM WATER
ज्योति से ज्योति जलाती चलो ...गीत
ग्राम-राजापुर,तहसील,जिला-निवाडी(मद्य प्रदेश) से सिरोंगी लाल एक गीत सुना रहे है
प्रेमे कि गंगा बहाती चले-
ज्योति से ज्योति जलाती चलो-
सबको गलेते लगाती चलो-
प्रेमे कि गंगा बहाती चले-
ज्योति से ज्योति जलाती चलो...
Posted on: May 03, 2022. Tags: NIWARI MADHYA PRADESH SONG HINDI
हमारे गांव में रोड की समस्या है, लोगो को आने जाने में दिक्कत होती है...मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-बड़ेकिलेपाल (गुडीयापारा) से ब्लाक-बास्तानार,जिला-बस्तर(छत्तीसगढ़) से देवाराम कर्मा बता रहे है, उनके गांव के किसी भी पारा में रोड नहीं बना है| लोगों को आने जाने में दिक्कत होती है| उन्होंने इसके लिये अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं | कि दिये गये नंबरों पर बात कर रोड की समस्या को हल कराने में मदद करें: सचिव@9406073934, सरपच@9479238029, सीईओ@9406016762, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: May 02, 2022. Tags: BASTANAR CG PROBLEM ROD
रही रही के खूब दुखला हो...भोजपुरी गीत-
जिला-खुशीनगर (उत्तरप्रदेश) से अंकुर कुमार पाठक भोजपुरी गीत सुना रहे है:
रही रही के खूब दुखला हो-
सारा दिन हम चाहला हो-
काई खाते हो लाये प्यार-
हे वैज्ञानिक मेरे यार-
कर दो दिल के दवा का-
अविष्कार ओ ओ ओ-
रही रही के खूब दुखला हो...
