जुई जुई जोरा कांजी बेना नो दाती...गोंडी गीत-
माठापारा ग्राम+पंचायत-कोडेनार क्रमांक 03, ब्लाक-बास्तानार जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से दुशी सुकल गोंडी गीत सुनना रही है:
जुई जुई जोरा कांजी बेना नो दाती-
ना नो दती गुटो गूतो मेडी मेडी मिया गेन ज्याडा-
मिया गेन ज्याडा नानो लिवे-
नानो लिवे हना लो केला ला...
Posted on: Oct 09, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG DUSHI SUKAL GONDI SONG
मेरा राशन कार्ड नहीं बना है, सरपंच सचिव को बोलकर राशन कार्ड बनवाने में मदद करें...
बाड़ापारा ग्राम-बड़ेकिलेपाल-2, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रजोंतीन मण्डावी के साथ गाँव के साथी सैता, बुधुराम और भोंजा बता रहे है कि उनका राशन कार्ड नहीं बना है और उनके पास खेती भी नहीं है बन्नी मजदूरी करके चावल खरीदकर खाते है और अपना जीवन यापन करते है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके राशन कार्ड बनवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@7067635419, सरपंच का नम्बर@9479238029, सचिव का नम्बर@9406073934.
Posted on: Oct 09, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM BUDHRAM CG GUHAR RATION CARD
स्व सहायता समूह के माध्यम से कम दाम में सामान लेकर अच्छे दाम में बेचते है, उससे आमदनी होती है
ग्राम+पंचायत-मटनार, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कीर्ति साहू के साथ गीता बाजपेयी बता रही है कि वो AW में काम करती है | जैसे कि उनके गाँव में 24 समूह है तो उन समूह में देखने और सीखाने को जाते है कि कैसे बचत करना है | उन लोगो को समूह के माध्यम से मानदेय राशि 1500 रूपये महीने का मिलता है | समूह के अंदर भी वे लोग काम करते है गप्पा टोकनी बनाते है, गाय बैल का धंधा करते है | इमली किलो के हिसाब से लेते है और मंडी में बेच देते है बैल कम दाम में लेकर अच्छे दाम में बेचते है उससे उनको आमदनी होती है | समूह की सभी महिलाये करती है | उनके समूह में 10 महिलाये है | उनके समूह का नाम दिव्या महिला स्वसहायता समूह है |
Posted on: Oct 09, 2021. Tags: BASTAR CG GEETA BAJPEI LOHANDIGUDA SAHAYTA SAMUH SO
ओह है मारी रोसो खेल करा देवा सेवाए नोनी...हल्बी विवाह गीत-
ग्राम-मारीगुडा, पंचायत-मटनार, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से मोहन यादव के साथ गाँव की महिला साथी भालो और मासे एक विवाह गीत सुना रहे है :
ओह है मारी रोसो खेल करा देवा सेवाए नोनी-
ओह नोनी जाबो ओह नोनी रोये...
Posted on: Oct 09, 2021. Tags: BASTAR BHALO CG LOHANDIGUA SONG
2018 -19 में बिजली कनेक्सन हुआ था, आज तक ट्रांसफ़ॉर्मर और मीटर नहीं लगा...
ग्राम-रायगुंदी, ऊपर पारा, पंचायत-सतसपुर, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से चितुराम मंडावी बता रहे हैं, वार्ड क्रमांक 10 में लगभग 27 घर हैं, वहां पर वर्ष 2018 – 19 में बिजली कनेक्सन किया गया था लेकिन ट्रांसफ़ॉर्मर और घरो में मीटर नहीं लगाया गया था, तब से आज तक ये काम नहीं हो पाया है| इस संबंध में आवेदन दिया गया है लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल रही है इसलिये साथी सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@9406481589, सचिव@7354509848, कलेक्टर@8458956694. संपर्क नंबर@9406137985. (171997) (AR)


