पल पल बीता जाए रे समय तो बीता जाये रे...गीत -
जिला-बालाघाट (मध्यप्रदेश) से सरला श्रीवास एक गीत सुना रही है :
पल पल बीता जाए रे समय तो बीता जाये रे-
मौसम आए मौसम जाए बहती समय की धारा-
बाग में छाई हस्ती कालिया महक उठे जग सारा-
छोटी गली बदबू नाली वो चढ़ती जाए रे-
शहर की सड़कें चौड़ी हो गई चौक में खिला फौवारा...
Posted on: May 26, 2017. Tags: SARLA SHRIVAS SONG VICTIMS REGISTER
मेरा देश सलोना देश चांदी-सोने वाला देश...देशभक्ति कविता -
ग्राम-उभेगाँव, जिला-छिंदवाडा (मध्यप्रदेश) से माला धुर्वे एक कविता सुना रही है :
मेरा देश सलोना देश-
चांदी-सोने वाला देश-
पर्वत-घाटी वाला देश-
सोंधी माटी वाला देश-
मीठे झरनों वाला देश-
जग में बहुत निराला देश-
आगे-आगे बढता देश-
नहीं किसी से लड़ता देश-
प्राणों से भी प्यारा देश-
न्यारों से भी प्यारा देश-
जो आँखों का प्यारा देश-
मेरा देश तुम्हारा देश-
तुमको राह दिखाता देश-
गीत प्यार के गाता देश-
पवन बनाती गंगा-
ऊँची रखती इसे तिरंगा-
विश्व शांति है इसका नारा-
ऐसा भारत पर्व हमारा-
काम अनोखा करता देश-
नित्य निखरता मेरा देश-
मेरा देश सलोना देश-
चांदी-सोने वाला देश...
Posted on: May 26, 2017. Tags: MALA DHURVE SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : गठियावात का घरेलू इलाज -
ग्राम-पिथौराबाद, नईबस्ती, जिला-सतना (मध्यप्रदेश) में सग्गन शाह मरकाम की यात्रा के दौरान वैद्य रामलोटन कुशवाहा जी से मुलाकात हुई है जो उनको आज गठिया-वात का घरेलू उपचार बता रहे हैं जिससे बहुत से लोग परेशान रहते हैं और इस पर खूब पैसा खर्च करते करते हैं, वे कह रहे हैं कि क्षेत्रीय भाषा में रेउन्जा कही जाने वाली जड़ी में गांठे होती है व सिगट बैठका कंद की तरह नीचे निकलता है इन्हें सरसों के तेल में जड़ी डालकर पकाएं और इसके बाद गठियावात में प्रयोग करें तुरंत आराम मिलेगा अधिक जानकारी के लिए आप दिए गए नंबर पर फोन करके बात कर सकते हैं और अधिक सुझाव ले सकते हैं | रामलोटन कुशवाहा@8461018985.सग्गन साह मरकाम@ 9479003194
Posted on: May 26, 2017. Tags: SAGGAN SHAH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
बन्नी बैठी है कमरे में हँसे मन-मन में...विवाह गीत -
ग्राम-कन्हौली, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से उषा देवी एक विवाह गीत सुना रही हैं :
बन्नी बैठी है कमरे में हँसे मन-मन में – सजन घर जाना है-
बन्नी कि मांगों में टीका सोहे-
पटवा लगा के बिदा कर दो-
सिंदूर से मांग भर दो-
मुआ से गोद भर दो-
बन्नी के अंगो में चुनरी सोहे-
गोटवा लगा के विदा कर दो-
बन्नी बैठी है कमरे में हँसे मन-मन मे...
Posted on: May 26, 2017. Tags: SONG USHA DEVI VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में लगभग 60 लोगो का वृद्धावस्था पेंशन 3 महीने से नहीं दिया गया, कृपया मदद करें...
ग्राम-कर्राटोला, पंचायत-ताराडांड, विकासखण्ड-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से रविकान्त शाह पन्द्रे ग्रामीणों से चर्चा के बाद गाँव के बुज़ुर्ग साथी छोटेलाल जी उन्हें बता रहे है कि उनको पिछले 3 महीने से पेंशन नही दिया जा रहा है | उनके जैसे ही गाँव के और लगभग 60 लोगो का वृद्धावस्था पेंशन 3 महीने से रुका हुआ है | तो इनकी मांग है कि इनका पेंशन का पैसे मिल जाये ताकि इनका गुजर बसर हो सके | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि कृपया इन अधिकारियों को फोन कर दबाव डालें: कलेक्टर@9425168667, जिला पंचायत C.E.O@9753725845, सरपंच@9669041490. रवि@8602008777
