महुआ फूल चढ़े हो मोरो खेरो दाई...गीत

ग्राम-सुखदी, पोस्ट-गौरखपुर, तहसील-छपारा, जिला-सिवनी (म.प्र.) से सुबेलाल मरकाम एक गीत सुना रहे है:
महुआ फूल चढ़े हो मोरो खेरो दाई-
भूरा भगत के तुम हो प्यारे-
माता को होते माह माई-
पांच बहनिया सात है भाई-
लांजीगढ़ लंज ताई मोरो खेरो दाई-
महुआ फूल चढ़े हो मोरो खेरो दाई...

Posted on: Feb 06, 2018. Tags: SONG SUBELAL MARKAM VICTIMS REGISTER

जंगल खोजो झाड़ी खोजो...भजन गीत

ग्राम-ओदारी, परसापारा, पोस्ट-बरसीकला, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर से चन्द्रसाय एक भजन सुना रहे हैं:
जंगल खोजो झाड़ी खोजो-
खोज के हैरान हो गयों वो-
मोर शिवा गुरु आये जाना मन के मंदिर में-
आ जाना मन के मंदिर में मोर शिवा गुरु-
खोज के हैरान होंगेव मोर मईया भवानी-
आ जाना मन के मन्दिर में मोर मैईया-
भवानी आ जाना मन के मंदिर में...

Posted on: Feb 05, 2018. Tags: CHANDRASAY BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER

भारत कर लाज ला हटावो...गीत

ग्राम-करमडीहा धरमसुरली पारा, जिला-बलरामपुर, (छत्तीसगढ़) से संजय कुमार कुशवाहा एक गीत सुना रहें हैं:
भारत कर लाज ला हटावो-
अंगूठा निशान ला हटावो गा-
साक्षरता केंद्र मै पढ़ेबर जाबो गा-
गांव-गांव स्कूल खुले स्वच्छता-
केंद्र मै पढ़ेबर जाबो गा...

Posted on: Feb 05, 2018. Tags: SANJAY KUMAR KUSHWAH SONG VICTIMS REGISTER

जेलखाने में देवकी के लालन हुवे...गीत

ग्राम-राजापुर, पोस्ट-लडवारी, जिला-टीकमगढ (मध्यप्रदेश) से मनोज कुशवाहा एक गीत सुना रहे हैं:
जेलखाने में देवकी के लालन हुवे-
कंस मामा का जीना गजब हो गया-
आगे चंदा चले पीछे सूरज चले-
महज तारो का चलना गजब हो गया-
आगे रामा चले पीछे लक्ष्मन चले-
माता सीता का चलना गजब हो गया...

Posted on: Feb 05, 2018. Tags: MANOJ KUSHWAHA SONG VICTIMS REGISTER

चलो जलाये दीप वहां जहां अभी भी अँधेरा है...गीत -

ग्राम-सिंहपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेमसिंह मरकाम सीजीनेट यात्रा के संबंध में एक गीत सुना रहे है:
चलो जलाये दीप वहां-
जहां अभी भी अँधेरा है-
शिक्षा पाकर भिक्षा मांगे-
युवा जन खाए ठोकर आज-
आजादी का स्वप्न दिखाकर-
पाखंडी करते है राज-
भ्रष्ट व्यवस्था ने फिर अपना-
डाला अब यहां डेरा है-
चलो जलाये दीप वहां...

Posted on: Feb 05, 2018. Tags: HEM SINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »