गडचिरोली महाराष्ट्र में मेन्डरी गाँव इसबार तेंदूपत्ता की तुड़ाई खुद कराएगा, उसे किलो के भाव बेचे

ग्राम-मेंडालेखा, तहसील-धनोरा, जिला-ग़ढचिरोली, (महाराष्ट्र) से बुधुराम पोरेटी आज ग्राम मेन्डरी में हैं जो एटापल्ली ब्लाक में है वे बता रहे हैं कि यहाँ मेन्डरी में ग्राम सभा द्वारा स्वयं तेंदूपत्ता तोड़ने का निर्णय लिया गया है जो एक ऐतिहासिक और अनुकरणीय निर्णय है यहां अपने दम पर समिति द्वारा स्वयं ग्राम सभा द्वारा संज्ञान लेते हुए खुद पत्ता तोडने का निर्णय लिया गया और
साथ ही तेंदूपत्ता को किलो के दर से बेचने का भी तय किया गया है यह एक मिशाल है जिससे देश के और ग्राम भी सीख ले सकते हैं | इसतरह के काम की शुरुआत बुधुराम जी के गाँव मेंडालेखा में कुछ वर्ष पूर्व हुई थी और अन्य गाँव भी उसका अनुकरण कर रहे हैं जो अत्यंत हर्ष का विषय है | बुधुराम@9420685288

Posted on: May 28, 2017. Tags: BUDHURAM PORETI SONG VICTIMS REGISTER

ज़िंदगी ने बहुत सिखाया कभी हँसाया कभी रूलाया...कविता -

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार किरण चावला की रचना सुना रहे हैं :
ज़िंदगी ने बहुत सिखाया-
कभी हँसाया कभी रूलाया-
वक़्त के हथौड़े खाकर-
हमें नेक इंसान बनाया-
हमने औरों का ग़म चुराया-
कोशिश की सबक़ों हँसाया-
फिर चाहे ख़ुद ग़म ही पाया-
दिल में बस सुकून तो आया...

Posted on: May 28, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

मोरे छत्तीसगढ़ के भुय्या ला, शुघर दु ठन फुलयर अर्पण है...छत्तीसगढ़ी गीत -

ग्राम-पडेगाँव, तहसील-तमनार, जिला-रायगढ़, (छत्तीसगढ़) से बाल गीतकार डॉक्टर पी.एस.पुष्प एक गीत सुना रहे है :
मोरे छत्तीसगढ़ के भुय्या ला, शुघर दु ठन फुलयर अर्पण है-
एखर सेवा रक्षा बरमोर, जिव खलो समर्पण है-
मोरे छत्तीसगढ़ के भुय्या ला, शुघर दु ठन फुलयर अर्पण है-
माटी हे हमर महतारी, माटी ले पहचान रे-
माटी के नित करो वन्दना, माटी हमर महान रे-
जतन करों भुय्या के संगी, मोर तन के पसीना अर्पण है...

Posted on: May 27, 2017. Tags: PS PUSHP SONG VICTIMS REGISTER

किसान स्वर : भीषण गर्मी से इस बार टमाटर की फसल बेहाल, खर्च भी नहीं निकाल पाएंगे किसान...

जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से प्रकाश गुप्ता गर्मी के मार और शासन के नकारात्मक रवैये से टमाटर के किसानो को होने वाले नुकसान की आशंका के बारे में बता रहे हैं कि अथक परिश्रम और लागत के बाद भी किसानो को अक्सर नुकसान ही प्राप्त होता है. गर्मी में टमाटर की खेती होती है इस फसल के उत्पादन के लिए 42 डिग्री से कम तापमान की आवश्यकता होती है लेकिन तापमान इस बार उससे अधिक होने से उत्पादन अच्छा नहीं होगा ऐसा लग रहा है और फसल का सही दाम न मिलने से किसानो को आर्थिक हानि भी होगी ऐसा लग रहा है. वे सरकार से अपील कर रहे हैं कि ऐसी योजना बनाये जिससे कि किसानो को हो रहे नुकसान से बचाया जा सके | प्रकाश गुप्ता@9584513018

Posted on: May 27, 2017. Tags: PRAKASH GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

चढे पेंडरा के पानी तोर चढ़ती है जवानी...देसी प्रेम गीत -

ग्राम-कपरिया, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से प्रमुखलाल पुरी एक देसी प्रेम गीत सुना रहें हैं :
चढे पेंडरा के पानी तोर चढ़ती है जवानी-
तै ह आ जबे ओ-
तोला सिनेमा देखाहू काजल टाकिज में वो-
मीरा टाकिज में वो...

Posted on: May 27, 2017. Tags: PRAMUKHLAL PURI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »