राम लेवे धनुहा लखन लेवे बाण...भजन गीत

ग्राम-करमडिहा, धरमचुल्लीपारा, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संजय कुशवाहा एक गीत सुना रहे हैं :
राम लेवे धनुहा लखन लेवे बाण – माता सीता के खोजन में चले है हनुमान – राम लेवे धनुहा लखन लेवे बाण – माता सीता के खोजन में चले है हनुमान...

Posted on: Feb 06, 2018. Tags: SANJAY KUSHWAHA SONG VICTIMS REGISTER

जादू कला बहुत आसान है, वह विलुप्त हो रही है इस लोक संस्कृति को बचाने का प्रयास हो...

प्रखंड-सकरा, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से कंचन प्रिया आज कल लोकसभा, मोहल्ला सभा अभियान समिति सांस्कृतिक मंच के माध्यम से विलुप्त हो रही जादू लोक संस्कृति को आगे बढाने का प्रयास कर रही है और इन कार्यक्रमों में इस प्रखंड की सबसे कम उम्र की जादूगर कंचन ने जादू के कई आइटम प्रदर्शित कर सबको हैरान कर दिया है वे पिछले 5 वर्षो से जादू शो कर रही है और और बोल रही है कि जादू कला बहुत आसान है और यह एक पुरानी परम्परा है जिसका लोकहित में और उपयोग होना चाहिए अगर किसी को जादू सीखना है तो उनका संपर्क नम्बर@9939235751/9308571702.

Posted on: Feb 06, 2018. Tags: KANCHAN PRIYA SONG VICTIMS REGISTER

गोडवाना संस्कृति में संख्या 750 का अर्थ : 7 दिन, 5 जीवन तत्व और 0 यानि ब्रम्हांड...

गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से मंगला ताई उइके गोडवाना संस्कृति के 750 संख्या के बारे में बता रहे हैं, इस संख्या का समग्र योग तीन होता है इस कारण त्रिशूल में तीन अंक होते हैं उसका अर्थ जाति, धर्म, समूह है ये स्वास्थ्य और राज्य का प्रतीक है मूलरूप से सभी लोगों को देव समूह में बांटा गया है अन्य को अलग समूह में, यह हमारे महत्व को बताती है 7 अंक दिनों के बारे में संकेत परिलक्षित करती है, 5 अंक जीवन तत्व- नीर, गगन, अग्नि, वायु, धरती को संकेत करता है और पंचखंड धरती के महत्व को परिलक्षित करती है 0 अंक से तात्पर्य ब्राम्हाण्ड का पृथ्वी शून्यकार है दूसरा इस सम्पूर्ण ब्रम्हाण्ड की शुरुआत शून्य से हुई है | मंगला ताई उइके@7049625352.

Posted on: Feb 06, 2018. Tags: MANGALA TAI UIKEY SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में हैण्डपम्प के पास पानी जमा होकर बहुत गंदगी है, बिलकुल सफाई नहीं हो रही...

आवासपारा, ग्राम-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से राकेश कुमार बता रहे हैं कि सभी ओर स्वच्छ भारत की धूम है पर उनके गाँव में साफ-सफाई नहीं हो पा रहा है. मोहल्ले में तीन हैंडपंप हैं, जिनमे से 2 से पीने योग्य पानी मिलता है एक हैंडपंप से आयरन युक्त पानी निकलता है,जिसे पीया नहीं जा सकता है पर हैंडपंप के पास नाली में बहुत ज्यादा गन्दगी हो गई है|जिसके कारण बहुत दुर्गन्ध आती है लोग बीमार पड़ रहे हैं,कई बार सरपंच जी को भी बताया और मोहल्ले के पंच को भी बताया पर कोई सुनवाई नहीं हुई है,कृपया सरपंच पर दबाव डालकर मदद करे @9630019712. राकेश@8349349504

Posted on: Feb 06, 2018. Tags: RAKESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

हमर कतका सुन्दर गाँव जैसे लक्ष्मी जी के पाँव...कविता

ग्राम-मेनडारी, पोस्ट-करमडीहा, थाना-बसंतपुर, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामसाय जीवनरवि एक कविता सुना रहे है:
हमर कतका सुन्दर गाँव-
जैसे लक्ष्मी जी के पाँव-
घर उजर लीपे फोते-
झेला देख हवेली रोते-
सुगर चिकनाए भुइया-
चाहे भात परोसाय गुहिया...

Posted on: Feb 06, 2018. Tags: RAMSAAY JIVANRAVI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »