हमलोगो ने 2016 में रोजगार गारंटी के तहत काम किया मजदूरी भुगतान अब तक नहीं मिला...
ग्राम-हटका चारामा, ब्लाक-नरहरपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से सुदामा बाई, तुलसीराम बता रहे है कि रोजगार गारंटी के तहत 2016 में रोड और डबरी में गाँव के बहुत सारे लोगो ने काम किया था उसका मजदूरी भुगतान आज तक नहीं मिला है उसके लिए उन्होंने नरहरपुर, कांकेर में आवेदन भी दिए थे तो कहते है कि खाता में पैसे नहीं आया है पैसे नहीं आया है बोल बोलकर गुमराह कर रहे है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों पर बात करके उनका मजदूरी भुगतान दिलवाने में मदद करें: सरपंच@7879567764, C.E.O.@9424299510. गीता टेकाम@8602007333.
Posted on: Feb 07, 2018. Tags: SONG SUDAMA BAI TULSIRAM VICTIMS REGISTER
यदि हम अपना काम पूरे लगन से करे तो कोई भी बाधा हमें सफल होने से नही रोक सकती...
एक बार एक साधक अपनी साधना में लीन था और दूसरी ओर एक स्त्री अपने प्रिय के विरह वेदना में डूबी भटकते-भटकते जा रही थी उसे यह पता नही चला वह कहां जा रही है और वह चलते चलते साधक के समीप जा पहुंची जिससे उसका पैर साधक को लग गया. तभी साधक ने नाराज़ होकर कहा, ऐ स्त्री क्या तुम नही देख पाती? जिस पर उसने उत्तर दिया आपका ध्यान साधना में नही था यदि आप साधना में लीन थे तो इतनी आसानी से कैसे आपकी साधना भंग हो गई, इसका अर्थ यह है यदि हम अपना काम पूरे मन और लगन से करे तो कोई भी बाधा हमें सफल होने से नही रोक सकती|कालीचरन@9406723752.
Posted on: Feb 07, 2018. Tags: KALICHARAN MORENA SONG VICTIMS REGISTER
जोश न खोया होश न खोया...देशभक्ति कविता
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक कविता सुना रहे है:
जोश न खोया होश न खोया-
देश की सेना का वीर जवान-
हाथ में राइफल लेकर-
दुश्मनों पर टूट पढ़ा-
परवाह न किया अपना जान-
गिन-गिनकर चुन-चुनकर-
दुश्मनों को मार गिराया-
जान के बदले जान लेकर
दुश्मनों का मान बढाया...
Posted on: Feb 07, 2018. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI SONG VICTIMS REGISTER
करलो अपने गुरु से प्यार...भजन
शतन सिंह ग्राम-इंद्रपुर, थाना रामानुजगंज जिला-बलरामपुर(छत्तीसगढ़ से) एक शिव भजन सुना रहे हैं :
करलो अपने गुरु से प्यार-
अमृत बरसेगा, करलो – दया धर्म हिर्दय में रखना-
दीन दुखियों की सेवा करना-
करना पर उपकार अमृत बरसेगा-
करलो अपन...
सच कहो मीठा बोलो-
ज्ञान पट ह्रदय पर खोलो-
करलो सबसे प्यार-
करलो अपने...
सच्चा प्यार गुरु से करना-
दुनिया के भय से कभी न डरना-
करो न तुम तकरार,अमृत बरसेगा-
करलो अपने...
Posted on: Feb 07, 2018. Tags: SONG Satan Singh VICTIMS REGISTER
पैसा पास होता तो चार चने लाते...बाल कविता
केंद्रीय विद्यालय जिला-डिंडोरी,(मध्यप्रदेश) से योगेश वरमे एक कविता सुना रहे हैं :
पैसा पास होता तो चार चने लाते-
चार में से एक चना तोते को खिलाते-
तोते को खिलाते तो वो टाँय-टाँय टिक करता-
टाँय-टाँय करता तो बड़ा मजा आता-
पैसा पास होता तो चार चने लाते
चार में से एक चना घोड़े को खिलाते-
घोड़े को खिलाते तो वो पीठ में बैठाता-
पीठ में बैठाता तो बड़ा मजा आता-
पैसा पास होता तो चार चने लाते-
चार में से एक चना चूहे को खिलाते-
चूहे को खिलाते तो दांत टूट जाता-
दांत टूट जाता तो बड़ा मजा आता...
