हमारे पारे का हैण्डपम्प 2 साल से ख़राब है हम आधे किलोमीटर से पानी लाते हैं कृपया मदद करें...
वार्ड 10 ग्राम-गौरा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामसाय, प्रेमकुमार, कौश्लिया, सुखमन बता रहे है कि उनके गाँव का नलकूप 2 साल से ख़राब है उसके कारण वे लोग आधा किलोमीटर दूर से पानी लाकर पीते है और उनके मोहल्ले में 10 घर की बस्ती है | हैण्डपम्प को सुधरवाने के लिए उन्होंने कई बार सरपंच सचिव के पास शिकायत किये है तो कहते है बन जायेगा लेकिन अभी तक नहीं बना है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद के लिए निवेदन कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प सुधरवाने में मदद करें: PHE विभाग@8120171919, कलेक्टर@07775266117, इंजीनियर@9425934247. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@8463028724. धनसाय मरावी@7354620356.
Posted on: Feb 12, 2018. Tags: RAMSAAY PREMKUMAR SONG VICTIMS REGISTER
री री लोयो री री लोयो री री लो रीलो...गोंडी गीत
ग्राम-हिल्चुर, पंचायत-दमकसा, ब्लाक-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से मेहतरिन बाई बोगा और सनारो बाई उइके एक गोंडी रेला गीत सुना रही है:
री री लोयो री री लोयो री री लो रीलो-
नोंगो नेयो, नोंगो नेयो तेरे मा बोबा-
नोनो नुडियल, नोनो नुडियल येंदानुड बोबा-
एसांगे जुड्नुड लेयो रो बोबा-
गारा नेयो, गारा नेयो तेरे मा बोबा-
री री लोयो री री लोयो री री लो रीलो...
Posted on: Feb 12, 2018. Tags: MEHTREEN BAI SANAARO BAI SONG VICTIMS REGISTER
कोर्ट से 2016 में मेरे पक्ष में फैसला आ चुका है पर अब तक मुझे मुआवजा नहीं दिया गया है...
ग्राम-लिबरा, थाना-तमनार, तहसील-घरगोड़ा, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से भजन सिंह मंडावी बता रहे हैं कि जिंदल कंपनी उनके भूमि पर अवैध तरीके से काम कर रही है, दिसंबर 2016 को SDM द्वारा उनके पक्ष में फैसला दे दिया गया है लेकिन आज भी वे सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं उन्हें गुमराह किया जा रहा है आज तक उन्हें मुआवजा नही दिया गया है और पाईप लाईन भी नही हटाया जा रहा है इसलिए साथी मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर उनका मुआवजा दिलवाने में मदद करें: S.D.M.@9630375462, तहसीलदार@9425584600. राजेंद्र गुप्ता@9993891275.
Posted on: Feb 11, 2018. Tags: BHAJAN SINGH MANDAVI SONG VICTIMS REGISTER
परिश्रम और संघर्ष से कोई भी काम आसान हो जाता है...प्रेरणा सन्देश
चलते रहो सदैव जगत में क्या थकना क्या सुस्ताना, हार मानकर बैठा जो भी उसे पड़ा है पछताना: हमें जीवन में कभी हार नही मानना चाहिए और अपने जीवन में निरंतर संघर्ष करते रहना चाहिए | ये सफलता का सशक्त माध्यम है हम परिश्रम और संघर्ष करने के बाद भी असफल हो जाए ऐसा तो यह हो ही नही सकता | असफलता का अर्थ है सफलता के लिए सही प्रयास नही किया गया, बुद्धिमान व्यक्ति कभी हार नही मानता. दृढ़ संकल्प, संघर्ष, मन में काम को करने की इच्छा हो तो कोई भी काम आसान हो जाता है |कालीचरन, ग्राम पंचायत-कमतरी, तहसील-अम्भा,पंचमपुरा, जिला-मुरैना (मध्यप्रदेश)@9406723752.
Posted on: Feb 11, 2018. Tags: KALICHARAN MURAINA SONG VICTIMS REGISTER
तोता दिया हुंकारा अमर कथा न सुनी हुमाऊ सोच रहे हुंकारा...गीत
मनोज कुमार कुशवाहा, ग्राम-राजापुर, पोस्ट-लड़वारी, जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से एक गीत सुना रहे हैं :
तोता दिया हुंकारा अमर कथा न सुनी हुमाऊ सोच रहे हुंकारा – अविनाशी कैलाशी काशी अपनी अलग बसाई थी – बैठ गुफा में गौर जी को अमर कथा सुनाई थी – आज यहाँ पर कोन तीसरा गोंगा जी जन आया है – चीरा करोली से शंकर जी को कर त्रिशूल उठाया है – आगे तोता पीछे शिवजी तीन लोक में बागे है...
