Today's News from newspapers in Gondi : 21st April 2018-
सुकन्या समृद्धि योजना –
सूखे से निपटने के लिए किसानों ने खुद ही संभाला मोर्चा – लातूर ,महाराष्ट्र – 16 हजार किसानों के खातों में पहुंचा 24 करोड़ का बोनस – नईदुनिया-
केंचुआ खाद से की तीन लाख रुपए की कमाई – कोरिया ,छत्तीसगढ़
Posted on: Apr 21, 2018. Tags: GONDI GONDI NEWS SUMANLATA ACHALA NEWS
वनांचल स्वर: बहेरा से ख़ासी ठीक करने का घरेलू नुस्खा...
ग्राम-धुमाडांड, पोस्ट-गोविंदपुर, थाना-चंदौरा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर छत्तीसगढ़ से शिव बालक सिंह श्यामले आज हमें खांसी के उपचार के लिए घरेलू नुस्खे बता रहे है: वे बता रहे हैं कि बहेरा जो जंगल में मिलता है उसके फल को आग में हल्का भुन (भूंज) ले उसके बाद साफ़ पानी में धोलें, उसके बाद पत्थर में रगड़ के घिस ले और रख लेंवे उसके बाद 4-5 दिन तक लगातार पीना है. परहेज-खटाई एवं मीठा का प्रयोग ना करे| मीठा खाने से ख़ासी बढ़ जाती है. पानी गरम कर के पीयें. इस तरह हमारे आसपास पाए जाने वाली वनस्पतियों का उपयोग कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए: शिव बालक सिंह श्यामले@7909492361.
Posted on: Apr 20, 2018. Tags: SHIV BALAK SINGH SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
तोर बंसी कर बोली मन मोहना रे...भजन गीत
ग्राम-टेंगनी, ब्लाक-बैकुंठपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से निशा नायक के साथ तुलेश्वर एक भजन सुना रहे हैं:
तोर बंसी कर बोली मन मोहना रे-
करेजा ला बाण मारे न हाय राम-
जमुना के तीर आये तय बंसी ला बजाये-
तोर बंसी कर बोली मन मोहना रे...
Posted on: Apr 20, 2018. Tags: NISHA NAYAK SONG VICTIMS REGISTER
अधिकारी के कहने पर शौचालय का काम शुरू किया एक साल से अधूरा, कोई मदद नहीं...
ग्राम-कटरा, पोस्ट-बेलझरिया, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से पतराज सिंह मरकाम बता रहे है कि जून, जुलाई 2017 में सचिव के द्वारा शौचालय बनवाने को कहा गया था | उसके बाद नवम्बर दिसम्बर माह में एक दिन मिस्त्री को भेजा तो उन्होंने खाली आधा दीवाल एक साइड का बनाकर छोड़ दिया| उसके लिए उन्होंने 4-5 बार सचिव को बोले तो एक सप्ताह बाद मिस्त्री को भेजता हूँ ऐसा बोल बोलकर गुमराह कर रहे है| न ही उनका मजदूरी का दिया है, कृपया फोन करें : ब्लाक C.E.O.@7693915855, सरपंच@7697507040, सचिव@9754145039. पतराज सिंह मरकाम@8959903256.
Posted on: Apr 20, 2018. Tags: PATRAJ SINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
सीता सुखमारी की हो रही सगाई, चलो देखन को...शादी गीत
ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (छत्तीसगढ़) से मन्दाकिनी मिश्रा एक शादी गीत सुना रही है:
सीता सुखमारी की हो रही सगाई, चलो देखन चली-
मइके की बेन्दी उतार बेटी रख दी, ससुरे की बेन्दी में हो रही बिदाई-
चलो देखन को चली-
मइके की झूमक उतार बेटी रख दी, ससुरे की बेन्दी में हो रही बिदाई-
सीता सुखमारी की हो रही सगाई, चलो देखन चली-
मइके की कंगना उतार बेटी रख दी, ससुरे की कंगना में हो रही बिदाई-
मइके की साड़ी उतार बेटी रख दी, ससुरे की साड़ी में हो रही बिदाई...
