आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : बीमार पशुओ को कीड़े होने पर बोनकुरवा की जड़ से उपचार

ग्राम-पूरनतरई, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से बुटु बता रहे है कि पशुओ को जब बीमारी हो जाती है और उनके शरीर में कीड़े हो जाते है जिससे उनको बहुत तकलीफ होती है और किसान को भी काम का बहुत नुक्सान होता है वे आज उसकी घरेलू दवा के बारे में बता रहे है वे बता रहे हैं इसके लिए पैसे खर्च करने और डाक्टर के पास जाने की ज़रुरत नहीं है अगर पशु बीमार है और कीड़े हो जाये तो बोनकुरवा की जड़ को महुआ के साथ जानवरों को खिलाना पड़ता है और दवा जंगलो में मिलता है उसको एक बार खिलाना है दो दिन के बाद साफ हो जायेगा कितने भी बड़े उम्र के जानवर हो उनको खिला दो ठीक हो जायेगा| अधिक जानकारी के लिए संपर्क@8085242628.

Posted on: Feb 13, 2018. Tags: BUTU DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

मेरे पति का देहांत हुए 20 साल हो गया है लेकिन उसका कोई हक़ मुझ विधवा को नहीं दिया गया...

वार्ड 12 कब्रिस्तान, भवानीपटना, जिला-कालाहांडी (उड़ीसा) से गिरधारी पात्रो के साथ में शाहिदा बेगम है जो बोल रही है कि 20 पहले उनके पति की मृत्यु हो गयी थी लेकिन उनके ससुराल से उनके पति का कोई हक़ उनको नहीं दिया गया है पहले वो हिन्दू थी लेकिन वो मुसलमान कौम में निकाह की है और उन्होंने अपने हक के लिए मस्जिद, थाने कोर्ट कचहरी में भी शिकायत की फिर भी कोई सुन नहीं रहे है इसलिए वो उड़ीसा सरकार को, मोदी सरकार को, महिला कमीशन से इंसाफ मांग रही है ताकि उनको उनके पति का हक़ मिले और अपना गुजर बसर कर सके. वो 20 सालो से कब्रिस्तान में अकेले ही रह रही है इसलिए उनके पति का हक़ दिलवाने की मांग कर रही है. गिरधारी पात्रो@8895523500.

Posted on: Feb 12, 2018. Tags: GIRDHARI PATRO SONG VICTIMS REGISTER

झांझ मजीरा बाजे दाई के दुवारे हाय रे कुदर पहाडे...देवी भजन

परसापारा, ग्राम-ओदारी, थाना-चलगली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चंदर साय एक देवी भजन सुना रहे हैं :
झांझ मजीरा बाजे दाई के दुवारे हाय रे कुदर पहाडे – बसे है दाई मोरे ऊँचा पहाड उपरे – पैदल ले आये दाई, दुरा मा मैहा तोरे – बिनती ला मोर मानिले मोरे पुकार सुनी ले – मगनी मै मागत हो कोरा ला मोर भर दे – लाली चुनरिया ला तोला ओढ़ाये रहों मैं...

Posted on: Feb 12, 2018. Tags: CHANDAR SAI SONG VICTIMS REGISTER

आदिवासी भाइयों, बहनों अपने बच्चो को खूब पढाओ, तभी समाज का विकास होगा: गोंडी सन्देश

ग्राम-अंजनी, विकासखंड-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से सग्गन शाह मरकाम गोंडी भाषा में बोल रहे है कि क्यों हमारा आदिवासी समाज पीछे है, क्यों आगे नहीं बढ़ रहा है, इसके बारे में सोचकर हम लोगो को बहुत दुःख होता है | वे कह रहे है कि हमारे समाज में शिक्षा के कारण बच्चे लोग पीछे है| उनको अच्छे से शिक्षा नहीं मिल पाती है, तो साथियों सर्व शिक्षा अभियान को समझो, वे इस बारे में सभी सुनने वाले साथियों से आव्हान रहे हैं और कह रहे हैं कि अपने बच्चो को खूब पढाओ, तभी हमारे समाज का विकास होगा और पढेंगे लिखेंगे तभी हमारा समाज आगे बढेगा. आदिवासी समाज को शिक्षित होकर संगठित होना है. सग्गन शाह मरकाम@9479003194.

Posted on: Feb 12, 2018. Tags: GONDI SAGGAN SHAH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

सुनो रे आदिवासी सुनो सगा समाज...गीत

ग्राम पंचायत-धुमाडांड, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छतीसगढ़) से बाबूलाल मरावी आदिवासी समाज का एक गीत सुना रहे हैं :
सुनो रे आदिवासी सुनो सगा समाज – हमू ला जीना हो गए है बेहाल – आदिवासी मूल निवासी हो गए है बेहाल – खेत नईआय, बारी नईआय, नईआय घर दुवार – जंगल लुट गए, झाड़ी लुट गए ,लुट गए सगा समाज – जड़ी छुट गए, बूटी छुट गए, छुट गए है इलाज...

Posted on: Feb 12, 2018. Tags: BABULAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »