स्वास्थ्य स्वर: हिचकी ठीक करने का घरेलू उपचार...

ग्राम-घोंघा, थाना-बोड्ला, तहसील-बोड्ला, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य भगत राम लांझी हिचकी को ठीक करने का एक घरेलू उपचार बता रहे हैं. वे कह रहे हैं कि हिचकी आने पर परसा (पलाश) के पत्ते को चिलम (बीडी) जैसा बनाकर उसमे राहर (अरहर) के पत्तों को तम्बाखू के जगह भरकर पीने से हिचकी से आराम मिलता है, यदि अरहर के पत्ते उपलब्ध नहीं है तो इसके स्थान पर चने के पत्ते को भी इसी तरह उपयोग किया जा सकता है | ये औषधि हमारे वातावरण के आस-पास ही उपलब्ध हो जाती है यह उपचार बिना कोई खर्चा किये घर में ही किया जा सकता है |अधिक जानकारी के लिए संपर्क नम्बर@7389964276.

Posted on: Aug 29, 2018. Tags: BHAGATRAM LANJHI CG HEALTH KABIRDHAM SONG SWASTHYA SWARA VICTIMS REGISTER

मेरे कुआँ में मजदूरों ने काम किया था, उसका पैसा जब मांगते हैं तो इंजीनियर पहले कमीशन मांगता है...

ग्राम-भेन्द्री, जनपद-राजपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से शिवलाल यादव बता रहे है 2011 में कुआँ सरकार की तरफ से पास हुआ था आदेश इंजिनियर को दिखाए तो इंजनियर ने बोला काम शुरू करवा दो जो लोग काम कर रहे है उसकी हाजरी भी भर लेना उसके बाद किश्त मांगे तो बोले कि खर्चा करना पड़ेगा | इसकी शिकायत जनपद पंचायत में सीइओ को भी लेकिन आज तक कोई अधिकारी नहीं आया जिन मजदूर लोगो ने काम किया था वो अब पैसे मांग रहे है इसलिए सीजीनेट के साथियों से आपील कर रहे है कि दिए गए नम्बरों में अधिक से अधिक फोन कर समस्या का हल करवाने में मदद करें: सरपंच@8223967201, सचिव@9617079335, सीइओ@9399110366.यादव@9669148629

Posted on: Aug 27, 2018. Tags: BALRAMPUR CG HINDI PAYMENT SHIVLAL YADAV SONG VICTIMS REGISTER WATER

Today's news from newspapers in Gondi : 28th August 2018...

मध्यप्रदेश . नरसिंहपुर : सड़क-पुलिया खराब, प्रसूता को खाट पर लिटाकर 4 किमी तक घर ले गए परिजन – नईदुनिया –
मध्यप्रदेश : श्‍योपुर जिले में सेल्फी और फोटो में पीएम आवास पूरे, असल में बदहाल

– नईदुनिया –
आधार के अभाव में झारखंड के आदिवासी परिवार राशन कार्ड से वंचित – नईदुनिया -बीजापुर : एम्बुलेंस में ऑक्सीजन हुआ खत्म, मासूम बच्ची की मौत – नईदुनिया – जगदलपुर : संविधान को बचाने की मांग लिए बस्तर के लोकल हथियार लेकर सड़क पर उतरा मोर्चा – पत्रिका -

Posted on: Aug 27, 2018. Tags: GONDI NEWS NEWS RAMESH KUNJAM

Today's news from newspapers in Gondi : 27th August 2018...

दक्षिण गुजरात : लोक नृत्य से आदिवासी संस्कृति बचाने का संदेश – पत्रिका –
मध्‍यप्रदेश : भारी बारिश से अब तक 12 लोगों की मौत – नईदुनिया –
दंतेवाड़ा : इलाके में बढ़ रही मलेरिया- डेंगू के संदिग्ध मरीजों की संख्या – नईदुनिया – कोरबा: स्काई योजना के तहत सरकार से मिला मोबाइल चार्जिंग के दौरान गर्म होकर फट गया – नईदुनिया -

Posted on: Aug 27, 2018. Tags: GONDI NEWS RAMESH KUNJAM

वनांचल स्वर: मक्के का पेज बनाकर पीने से गर्मी से राहत मिलती है, गाय के लिए भी बहुत उपयोगी...

ग्राम तोरखुडु, पंचायत-हनुमानपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से पांडुराम कतलामी बता रहे हैं कि वो लोग मक्का की खेती किस प्रकार करते है और उसके उपयोग के बारे में भी बता रहे है: वे कह रहे हैं कि हम लोग मक्का उगाने के लिए सबसे पहले हल चलाते है उसके बाद मक्का के बीज को बो देते है | जब मक्का थोड़ा बड़ा हो जाता है तब हम मक्के के साथ जो घास उगता है उसको उखाड़ कर फेक देते है (निदाई करते है) जब मक्का खिल जाता है (फल जाता है)तब हम मक्का के पत्ती को काट कर गाय बैल को खिलाते है इससे गाय भैंस स्वस्थ रहता है और बहुत दूध देती है हम मक्का को भूंज कर भी खाते है और उसका पेज बनाकर पीते है जिससे गर्मी के मौसम में राहत मिलती है |

Posted on: Aug 27, 2018. Tags: CG HINDI KANKER PANDURAM KATLAMI AGRICULTURE SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »