चलो जलाये दीप वहां जहां अभी भी अँधेरा है...गीत -
ग्राम-सिंहपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेमसिंह मरकाम सीजीनेट यात्रा के संबंध में एक गीत सुना रहे है:
चलो जलाये दीप वहां-
जहां अभी भी अँधेरा है-
शिक्षा पाकर भिक्षा मांगे-
युवा जन खाए ठोकर आज-
आजादी का स्वप्न दिखाकर-
पाखंडी करते है राज-
भ्रष्ट व्यवस्था ने फिर अपना-
डाला अब यहां डेरा है-
चलो जलाये दीप वहां...
Posted on: Feb 05, 2018. Tags: HEM SINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
इन गाँवों में न सड़क है, न पानी, न स्कूल, बच्चे पढने नहीं जाते, गंदा पानी पीकर बीमार पड़ते हैं...
जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से अनिल बामने बता रहे है कि कोटा ब्लाक के अंतर्गत कुछ गाँव आते है जैसे बेहरी नाला, गोटर भाटा, कारीमाठी इनमें सडक नहीं है, हैण्डपम्प नहीं है, आंगनवाडी नहीं है स्कूल भी नहीं है, वे कुछ दिन पहले वहां गए थे तो उन्होंने देखा वहां के बच्चे स्कूल नहीं जा पाते है और न पढ़ पा रहे है आज भी लोग नदी नालो का पानी पीते है पिछले साल 2017 में गाँव में डायरिया फैला था उसके कारण 6-7 की मौत हो गई थी आज भी फिर वही हाल है इसलिए साथी मदद की अपील कर रहे है कि इन समस्याओ को छत्तीसगढ़ शासन को अवगत कराकर इन समस्याओ का समाधान करने की कोशिश करें: अनिल बामने@9752884411.
Posted on: Feb 05, 2018. Tags: ANIL BAMNE SONG VICTIMS REGISTER
राम नहीं बस रोटी दो...कविता
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार ओमकार रघुवंशी की एक रचना सुना रहे है :
राम नहीं बस रोटी दो-
रोटी और लंगोटी दो-
श्रीराम की ओट चाहिये-
तुम्हें दलाली-नोट चाहिये-
जैसे भी हो वोट चाहिये-
नाक कटे या छोटी हो-
लुट खसोट आराम चाहिये-
शानो शौकत नाम चाहिये-
चोरी बस,नाकाम चाहिये-
जग में चाहे खोटी हो...
Posted on: Feb 05, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव के दबंगों द्वारा शासकीय भूमि में कब्ज़ा कर भवनों का निर्माण किया जा रहा है...
ग्राम-कृष्णनगर धमनी, विकासखंड-रामचन्द्रपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से वीरेन्द्र गुप्ता बता रहे है कि उनके गाँव की शासकीय भूमि पर गाँव के कुछ लोग निर्माण कार्य कर रहे है इसकी शिकायत अधिकारियों को की गयी है पर वे इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं और निर्माण कार्य जोरों से जारी है इसलिए साथी सीजीनेट सनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात करके भवन का निर्माण को रुकवाने में मदद करें: पटवारी@8435728058, तहसीलदार@8889590284, S.D.M.@7440709579, कलेक्टर@9479118118. वीरेन्द्र@8435320746.
Posted on: Feb 05, 2018. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA GUPTA
हमारे गाँव के सडक की जर्जर हालत से लोगों को आने जाने में समस्या होती है, कृपया मदद करें...
ग्राम-सिंघपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेमसिंह मरकाम बता रहे हैं कि उनके गाँव मे शासकीय प्राथमिक शाला के आगे से एक सड़क है जो सोसायटी, आंगनवाड़ी, मिडिल स्कूल से होकर मुनगाडी तक है जिसकी स्थिति बहुत जर्जर है जिसमे चलने से दिक्कत होती है इस समस्या से पूरा गाँव प्रभावित है, जमुना मरावी 4 साल से इस गाँव की सरपंच है और इस समस्या से अवगत है लेकिन उन्होंने कभी इस समस्या की ओर ध्यान नही दिया इसलिए वे सीजीनेट के सुनने वाले सभी सांथियो से अपील कर रहे हैं कि इन नंबर में बात कर निवेदन करें जिससे सड़क का सुधार हो सके :सरपंच@9617207903. हेमसिंह मरकाम@9575248234.

