Impact: We have now got road in our village after a call on CGnet Swara...
बाबूलाल नेटी, ग्राम-ताराडांड, जिला-अनुपपुर (म.प्र.) से बोल रहे है कि देश को आजाद हुए 70 साल हो गए लेकिन उनके गाँव से सकरिया 3 किलोमीटर तक रोड बहुत ख़राब था स्कूल बच्चो को एवं गाँव के लोगो को आने जाने में बहुत समस्या हो रही थी उन्होंने कई बार आवेदन भी दिए थे फिर भी कोई सुन नहीं रहे थे आवेदन देते-देते थक गए थे| अचानक उन्हें सीजीनेट स्वर के बारे में पता चला तो उन्होंने एक सन्देश रिकॉर्ड किये रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों ने अधिकारियो के ऊपर दबाव बनाये तो रिकॉर्ड करने के 6 महीने बाद वह समस्या हल हो गया है| इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी समस्या को हल करवाने अधिकारियों को फ़ोन किया। बाबूलाल नेटी@7898022088.
Posted on: Feb 18, 2018. Tags: BABULAL NETI ROAD SONG VICTIMS REGISTER
दुर्गावती महारानी हमार गोंडवाना की रानी...गोंडवाना गीत
गोंडवाना सेवा ट्रस्ट (अमूरकोट) अमरकंटक में जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से प्रमिला सिंह मरकाम और सुशीला सिंह आये है वे लोग रानी दुर्गावती पर एक गोंडवाना गीत सुना रहे है:
दुर्गावती महारानी हमार गोंडवाना की रानी-
महाराजा संग्राम शाह के दुर्गावती कब आवहु-
महाराजा संग तिरत की बेटी दुर्गावती महारानी...
Posted on: Feb 18, 2018. Tags: PRAMILA SINGH MARKAM SUSHILA SINGH SONG VICTIMS REGISTER
मैंने सरपंच के कहने पर 2014 में समतलीकरण का काम किया था, भुगतान अभी तक नहीं मिला है...
सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा आज छत्तीसगढ़ राज्य के जिला-कांकेर के ब्लाक-नरहरपुर के ग्राम श्रीगोहान (चारामा) में पहुँची है वहां गाँव के बुज़ुर्ग राखन सिंह बता रहे हैं कि सरपंच सचिव के द्वारा हितग्राही सोमनाथ के यहाँ 2014 में समतलीकरण का काम 7 दिन तक किये थे उसका भुगतान नही हुआ है उसके लिए उन्होंने कई बार आवेदन भी सरपंच,सचिव को दिया है फिर भी अब तक कोई सुनवाई नही हुआ है तो ये साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं दिए गये नम्बरों पर अधिक बात कर इनकी समस्या का समाधान करने में मदद करें: सरपंच @7879567764, C.E.O नरहरपुर@9424299510. गाँव में संपर्क@9111758719.
Posted on: Feb 18, 2018. Tags: RAKHAN SINGH SONG VICTIMS REGISTER
है प्रीत जहाँ की रीत सदा, मैं गीत वहाँ के गाता हूँ...देशभक्ति गीत
ग्राम -छतरपुर, विकासखंड-घुघरी, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से मोहन मरावी एक देशभक्ति सुना रहे है:
है प्रीत जहाँ की रीत सदा-
मैं गीत वहाँ के गाता हूँ-
भारत का रहने वाला हूँ-
भारत की बात सुनाता हूँ-
काले-गोरे का भेद नहीं-
हर दिल से हमारा नाता है-
कुछ और न आता हो हमको-
हमें प्यार निभाना आता है-
जिसे मान चुकी सारी दुनिया-
मैं बात वोही दोहराता हूँ-
भारत का रहने वाला हूँ-
भारत की बात सुनाता हूँ-
जीते हो किसीने देश तो क्या-
हमने तो दिलों को जीता है-
जहाँ राम अभी तक है नर में-
नारी में अभी तक सीता है-
इतने पावन हैं लोग जहाँ-
मैं नित-नित शीश झुकाता हूँ-
भारत का रहने वाला हूँ-
भारत की बात सुनाता हूँ...
Posted on: Feb 18, 2018. Tags: MOHAN MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव के हैण्डपम्प से लाल पानी निकलता है, 10 साल से दूसरे पंचायत से पानी लाकर पी रहे...
वार्ड क्रमांक 13 ग्राम-कोड़ाकुर्री, पंचायत-बरेली, ब्लाक-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से सुरजूराम बता रहे है कि उनके गाँव में एक हैण्डपम्प है और उसमे भी लाल पानी आता है लगभग 10 वर्ष हो गया है | वे लोग दूसरे पंचायत दमकसा के डोंगरी पारा से पानी लाकर पीते है और उनके वार्ड में 15 मकान है, हैण्डपम्प को ठीक करवाने के लिए उन्होंने कई सरपंच सचिव के पास शिकायत भी किये है तो कहते है P.H.E. विभाग से बात करने पर ठीक कर देंगे बोल बोलकर गाँव के लोगो को गुमराह कर रहे है| इसलिए साथी मदद की मांग कर रहे है इन अधिकारियो से बात करके हैण्डपम्प ठीक करवाने में मदद करें: सरपंच@9479166234, C.E.O.@7587054500. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@7646979826.
