आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : मधुमेह का घरेलू उपचार

Vaid Harish Chawda from Gundardehi in Balod district Chhattisgarh is telling us a home remedy for Diabetes. He suggests taking 2 leafs of custard apple, 4 leafs of Curry leaves (meetha neem) empty stomach every morning with one glass of cold water. Pls also take half spoon of Gudmar( Gymnema Sylvestre). Before going to bed please take 3-5 grms of Shilajeet ( Asphaltum or Mineral pitch)with a glass of hot milk or water. If you do this for a month Diabetes will be under control. Chawda@9893765366

Posted on: Jun 14, 2017. Tags: HARISH CHAWDA SONG VICTIMS REGISTER

हिन्द देश के निवासी सभी जन एक हैं, रंग-रूप, वेष-भूषा सब चाहे अनेक हैं... देशभक्ति गीत

अंकित पडवार, ग्राम-सिझौरा, ब्लाक बिछिया, जिला-मंडला, मध्यप्रदेश से एक देशभक्ति गीत गा रहे हैं इस गीत में देश की महानता को दर्शाया गया है कि एक ही देश में रहने वाले लोगों की कैसे वेष-भूषा अलग-अलग है लेकिन सबमें समानता है:
हिन्द देश के निवासी सभी जन एक हैं-
रंग-रूप, वेष-भूषा सब चाहे अनेक
बेला, गुलाब, जूही,चंपा, चमेली-
प्यारे-प्यारे फूल गूंथे माला में एक हैं-
हिन्द देश के निवासी सभी जन एक हैं-
रंग-रूप,वेष-भूषा सब चाहे अनेक है-
कोयल की कूक प्यारी, पपीहे की टेर की न्यारी-
गा रही तराना बुलबुल,राग मगर एक हैं-
हिन्द देश के निवासी सभी जन एक हैं-
रंग-रूप,वेष-भूषा सब चाहे अनेक हैं – गंगा, जमुना, ब्रम्हपुत्र, क्रष्णा, कावेरी-
जाकर मिल गयी सागर हुयी सब एक हैं-
हिन्द देश के निवासी सभी जन एक हैं-
रंग-रूप, वेष-भूषा सब चाहे अनेक हैं...

Posted on: Jun 14, 2017. Tags: Ankit Padwar SONG VICTIMS REGISTER

सीजीनेट सुनावा भइया सीजीनेट अपनावा भइया...सीजीनेट पर गीत

कैलाश सिंह पोया, ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट पर एक स्वरचित गीत सुना रहे हैं:
सीजीनेट सुनावा भइया सीजीनेट अपनावा भइया-
समस्या रिकॉर्डिंग करो गाना सुनावा-
सीजीनेट सुनावा भइया...
काका ला सुनावा औ बड़ा ला बतावा-
माथा में अक्ल बुद्धि होला-
सीजीनेट सुनावा भइया...

Posted on: Jun 14, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्ले में एक भी हैण्डपम्प नहीं, शिकायत करने पर अधिकारी सुनते नहीं, कृपया मदद करें...

ग्रामपंचायत-उसाड, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से अनीता बता रही है कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 10 और 12 में एक भी हैंडपंप नहीं है जिसके कारण ग्रामीणों को पानी के लिए दूर जाना पड़ता है और कुएं से पानी लाना पड़ता है 15 घरों का परिवार है इसके लिए सरपंच, सचिव को आवेदन भी किया गया था लेकिन यही कह देते हैं कि हो जाएगा परन्तु आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गयी इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि अधिकारीयों को फोन करके दबाव बनाए जिससे ग्रामीणों की पानी की समस्या का निराकरण हो सके|सरपंच@9630511587, SDM@9425636137, PHE@9893485805, सम्पर्क नम्बर सुरेन्द्र लहरी@8085324948.

Posted on: Jun 14, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE VICTIMS REGISTER

इसी जन्म में इस जीवन में हमको तुमको मान मिलेगा...कविता

मालीघाट, मुजफ्फरपुर (बिहार) से रवि वर्मा केदार नाथ अग्रवाल की कविता सुना रहे हैं :
इसी जन्म में इस जीवन में हमको तुमको मान मिलेगा-
गीतों की खेती करने को सारा हिंद्स्तान मिलेगा – देश जहां है फूल खिलेगा हमको तुमको प्रान मिलेगा-
दीप बुझे है जिन आखों के उन आखों को ज्ञान मिलेगा-
विद्या की खेती करने को पूरा हिन्दुस्तान मिलेगा...

Posted on: Jun 14, 2017. Tags: RAVI VERMA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »