Bultoo Radio in Hindi and Chhattisgarhi languages : 15th June 2017...
Today Alok Markam and Pratibha Sinha are presenting Bultoo Radio Program in Hindi and Chhattisgarhi language of in this latest edition of Bultoo radio discussing issues from Adivasi areas. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.
Posted on: Jun 15, 2017. Tags: ALOK MARKAM PRATIBHA SINHA SONG VICTIMS REGISTER
बेटियां ये बेटियां, सारे जहाँ की बेटियां...बेटियों पर आधारित गीत
जिला-राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से वीरेंद्र गन्धर्व बेटियों के ऊपर आधारित एक गीत सुना रहे हैं:
बेटियां ये बेटियां, सारे जहाँ की बेटियां-
अन्याय अत्याचार की शिकार क्यों हैं बेटियां-
कई घरो में उनको तो जन्म न लेने दिया-
जन्म भी लिया अगर तो बाल तन कुचल दिया-
सेवा सम्मान करके भी बाहर क्यों हैं बेटियां-
बेटियां ये बेटियां...
Posted on: Jun 15, 2017. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHARV
गांव-गांव में झूमे गायें, और बजाये ताली...खुशहाली गीत
सुनील कुमार ग्राम-मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर, बिहार से एक खुशहाली गीत सुना रहे हैं :
हरियाली हैं खुशहाली, गांव-गांव में झूमे गायें-
और बजाये ताली. हो हो हो हो हो-
चूड़ी की खन-खन, पायल की छन-छन-
बैलो के गले में, बाजें टन-टन-
हैं रोज यहाँ इस दुनिया में, होली और दिवाली-
हो हो हो हो हो-बांसुरी की तान...
खान-पान, रस्म-रिवाज, सबके पास
बेहतर बनाए दुनिया को-हो हो हो हो-
सब ओर हो खुशहाली, हरियाली है खुशहाली...
Posted on: Jun 15, 2017. Tags: SONG Sunil Kumar VICTIMS REGISTER
हम भी भेज दिए हैं, साथियों मंगल गृह को यह सन्देश...बाल कविता
ग्राम-पड़ेगाँव, तहसील-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से डॉ पी एस पुष्प एक बाल कविता सुना रहे हैं:
हम भी भेज दिए हैं साथियों-
मंगल गृह को यह सन्देश-
सकल जगत से कम नहीं हैं-
अपना प्यारा भारत देश-
सकल जहाँ से कम नहीं है-
अपना प्यारा भारत देश-
मंगल गृह के राजा को हम-
देश का हाल सुनायेंगे-
देश कैसे आगे बढेगा-
सब यही सिखलायेंगे...
Posted on: Jun 15, 2017. Tags: DR PS PUSHP SONG VICTIMS REGISTER
गांव हमारा-गांव हमारा, गांव हमारा राज...आदिवासी जागरूकता गीत
पेसा कानून 1996-हमारा गांव हमारा राज पर आदिवासी जागरुकता गीत
सुनील कुमार, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुना रहे हैं:
गांव हमारा गांव हमारा ,गांव हमारा राज-
लोकतंत्र हैं हमारे क्षेत्र में और हैं स्वराज-
परंपरा संस्कृति की रक्षा करना हैं हमारा अधिकार-
स्थानिय विवादो को सुलझाना हैं हमारा अधिकार-
सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करना हैं हमारा अधिकार-
विकास योजनाओ की स्वकृति देना हैं हमारा अधिकार-
खनन के लिए लाइसेंस देना हैं हमारा अधिकार-
भूमि अधिग्रहण के मुद्दो पर हैं हमारा अधिकार-
गांव हमारा...
