Today's News from newspapers in Gondi : 30th April 2018-
जया ध्रुव समाज सेवी, बस्तर प्रेरणादायीं सामाजिक उत्कृष्ट कार्यो के लिये सम्मान से अलंकृत छत्तीसगढ़ – 5 मई 2018 को हैल्लो जामुल पत्रिका का विमोचन – भिलाई – रायपुर के सीमा पर पहुंची 18 हाथियों का दल, वन विभाग चिंतित – रायपुर – अनाज के जगह लागू होगी नगद सब्सिटी फार्मूला – मध्यप्रदेश भोपाल-
Posted on: Apr 30, 2018. Tags: GONDI NEWS SUMANLATA ACHALA GONDI
बैंक प्रबंधक पर घूस लेने का आरोप, कृपया उनसे बात करें कि वे हर लेनदेन पर पैसे न काटें...
ग्राम-फूलज़ोर, तहसील-त्योंथर, जिला-रीवा, (मध्यप्रदेश) से राकेश कुमार केशरवानी क्षेत्र में मध्यांचल क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की शाखा प्रबंधक रामानंद तिवारी पर आरोप लगा रहे है, ग्रामीणों के द्वारा बैंक के लेंन देंन पर प्रति हजार के 10 रूपये काट लेता है. जनधन योजना के तहत शून्य बैलेंस पर खुलने वाले खाते का भी प्रति व्यक्ति 100 रूपयें लिए जाते है| प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाली रकम से भी 20 के 2 हजार रूपयें काट लेता है| इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है. कृपया इस नम्बर पर फोन कर मदद करे. बैंक प्रबंधक तिवारी@ 8349857947. राकेश कुमार केशरवानी@7600499417.
Posted on: Apr 29, 2018. Tags: RAKESH KUMAR KESHRWANI SONG VICTIMS REGISTER
इस धरती का स्वर्ग यहाँ पर अपनी भारत माता है...देशभक्ति गीत
ग्राम-जाबड़खाण, पोस्ट-महाराजगंज, जिला-बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से आनंद कुमार मेहता एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
इस धरती का स्वर्ग यहाँ पर अपनी भारत माता है-
इस धरती पर जन्म लिया है इससे अपना नाता है-
हम भारत माँ के बच्चे हैं माँ की शान बढ़ाएंगे-
इसकी गौरव, सदाचार दुनिया को बतलाएंगे-
देश के हित जो जीता-मरता यहाँ अमर हो जाता है-
इस धरती का स्वर्ग यहाँ पर अपनी भारत माता है-
गंगा-यमुना जैसी नदियां बहती कल-कल धारा है-
स्वयं प्रभु ने अपने हाथों मानो इसे संवारा है-
तीन और से सागर इस धरती की रक्षा करता है-
इस धरती का स्वर्ग यहाँ पर अपनी भारत माता है-
इस धरती पर जन्म लिया है इससे अपना नाता है...
Posted on: Apr 28, 2018. Tags: ANAND KUMAR MEHTA SONG VICTIMS REGISTER
तू आज बंसी वाला उठा के मोहर मटकी...बाल गीत
ग्राम पंचायत-नवाडीह, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छात्तीसगढ़) से कुमारी कविता एक बाल गीत सुना रही है:
तू आज बंसी वाला उठा के मोहर मटकी-
बंशी की आवाज से बाखो ने सुनी थी-
मै भी चली आई फुलवा तोड़ने-
तू आज बंसी वाला उठा के मोहर मटकी...
Posted on: Apr 28, 2018. Tags: KUMARI KAVITA SONG VICTIMS REGISTER
न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करते हुए बस्तर क्षेत्र में झोला छाप डॉक्टरों की भरमार है...
जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से सुभाष यादव बता रहे है उच्च न्यालयय द्वारा आदेश दिया था कि बिना मंजूरी के जितने भी मेडिकल प्रतिष्ठान संचालित हो रहे है उन पर प्रशासन नकेल कसे, मगर दंतेवाडा में इसके बावजूद दुकाने संचालित हो रही है| शहर भर में ऐसे कई दुकाने चल रही है. विगत वर्ष किरंदुल में ऐसे ही झोला छाप डॉक्टर की वजह से एक बच्ची की मौत हो गई थी. हाईकोर्ट के आदेश के बाद कुछ समय के लिए दुकाने तो बंद कर दी मगर अब भी फर्जी क्लीनिकों में कमी नही है, कई क्लीनिकों ने अपनी जगह बदल दी है पर बंद हुई है|प्रशासन से मांग है कि इन पर कड़ी से कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही की जानी चाहिए. यादव@7610592467

