गोटी गोटा महुआ धने तो बगीचा हायरे गोटी गोटा महुआ...डोमकच गीत
ग्राम-मजूरधकी, थाना-चंदोरा, पोस्ट-लांजित, ब्लाक-कोडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से अनेश्वर एक डोमकच गीत सुना रहे हैं :
गोटी गोटा महुआ धने तो बगीचा हायरे गोटी गोटा महुआ-
धने तो बगीचा रे टबक टईया लगले खजूर जी के बंगला छवादे-
बंगला भीतरे नान कुआँ जी के चुरुवा गढ़ा दे-
गोटी गोटा महुआ धने तो बगीचा हायरे गोटी गोटा महुआ...
Posted on: Feb 21, 2018. Tags: ANESHWAR SURAJPUR SONG VICTIMS REGISTER
हे शारदे माँ, हे शारदे माँ...वंदना गीत
शासकीय माध्यमिक विद्यालय गोटुलमुंडा, ब्लाक-दुर्गुकोंदल, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से अमन कुमार जैन एक सरस्वती वंदना सुना रहे हैं:
हे शारदे माँ, हे शारदे माँ-
अज्ञानता से हमें तार दे माँ-
हम है अकेले हम है अधूरे मईया-
तेरे शरन में हमें तार दे माँ-
विद्या का हमको भी वरदान दे माँ...
Posted on: Feb 21, 2018. Tags: AMAN KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
स्वयं अब जागकर हमको जगाना देश है अपना...प्रेरणा गीत
ग्राम-तिल्दा, जिला-रायपुर (छत्तीसगढ़) से सुनीता पटेल एक प्रेरणा गीत सुना रही हैं:
स्वयं अब जागकर हमको जगाना देश है अपना-
हमें मिट्टी भी अपने देश की प्राणों से प्यारी है-
यहाँ के अन्न जलवायु के प्रति श्रद्धा हमारी है-
भासा है हमें प्यारी वो प्यारा देश है अपना-
रहा है न समय अब तो गहन निद्रा में सोने का-
समय है एक होने का न मत भेदों में खोने का-
बढे बल राष्ट्र का जिससे वो कर ना मेल है अपना-
है इतनी प्रयास हिन्दू बन्दुओं को एक करने का-
है इनका भाव भरने का राष्ट्र भक्ति जगाने गा-
राष्ट्र सर्वांग उन्नत हो यही उद्देश्य अपना...
Posted on: Feb 20, 2018. Tags: SONG SUNITA PATEL VICTIMS REGISTER
अपनी परम्परा मर्यादा निभाना प्यारी बन्नी...विवाह लोकगीत
ग्राम-छुल्कारी, जिला-अनुपपुर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट एक विवाह लोकगीत सुना रहें है:
अपनी परम्परा मर्यादा निभाना प्यारी बन्नी-
ससुराल जाके बेटी ससुरा को कुछ मत कहना-
अपनी पापा जी की प्यार निभाना प्यारी बन्नी-
ससुराल जाके बेटी सासु माँ मत कुछ कहना-
अपनी मम्मी जी की प्यार निभना प्यारी बन्नी-
अपनी परम्परा मर्यादा निभाना प्यारी बन्नी...
Posted on: Feb 20, 2018. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
हमर सरकार बने हे जीवन के आधार....छत्तीसगढ़ी गीत
ग्राम-पलडा, पोस्ट-कोटेया, थाना, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राकेश कुमार यादव एक गीत सुना रहे हैं:
राकेश यादव जी के सब दाई दीदी ला जोहार है-
ये जीवन मा लाभ पाए बर सबो झन ला अधिकार है-
दुनिया मा छा गे संगी भाजपा के सरकार है-
सब सुख ला अपनावे गरीब मन, सब जीवन ला पाए बर अधिकार है-
हमर सरकार बने हे जीवन के आधार-
जन धन के योजना मा खता ला खुलवाथे-
घर-घर शौचालय के निर्माण ला करवाथे...
