ये दे हाय हाय गरीबी गोंडन मा यार...गोंडवाना गीत

ग्राम-जुझावल, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागर सिंह पावले एक गोंडवाना गीत सुना रहे हैं :
ये दे हाय हाय गरीबी गोंडन मा यार-
अइसन के न होय गरीबी गोंडन मा रे-
जंगल मा जंगलिहा लुटे जमीन मा पटवारी-
ढोल छाप मा डाक्टर लुटे बोट मा भिखारी-
अइसन के न होय गरीबी गोंडन मा रे...

Posted on: Jun 18, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में अधिकारियों द्वारा तमाम गड़बड़ियां की जा रही हैं, कृपया दबाव बनाकर जांच करवाएं...

ग्राम-बसंतपुर, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से देवकृष्ण पांडे आरोप लगा रहे है कि ग्राम सभा में आय व्यय का लेखा-जोखा जनता को नहीं दिया जाता है| एक भी दिन ग्राम सचिवालय नहीं खोला जाता है शौचायल के निर्माण अधूरे पड़े है | कागजी कार्यवाही में ODF करा दिए है | पंडो जनजाति के लोग कई बार वनाधिकार फार्म भरे लेकिन आज तक उनका फार्म सम्बंधित विभाग को नहीं भेजा गया | यहाँ कई गरीब ऐसे है जिनको इंदिरा आवास नहीं मिला है और बड़े-बड़े लोगो को लाभ मिल रहा है| कृपया इन अधिकारियो को फ़ोन करके जांच का दबाव बनाये ताकि इनके गाँव का विकास हो सके |जिलाधिकारी@9479118118, S.D.M@9424185735, तहसीलदार@9425563038. पांडे@8357015291

Posted on: Jun 18, 2017. Tags: DEVKRISHNA PANDEY SONG VICTIMS REGISTER

हम लोग रोजगार गारंटी में एक साल पहले काम किये, मजदूरी भुगतान नहीं हुआ, कृपया मदद करें...

ग्राम-कछार, पोस्ट-बगडार, विकासखंड-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छतीसगढ़) से सुखसागर पावले साथ में फुलमती, पावित्रीबाई, रामकुवर, बुधवरिया बता रहे है कि इन्होने रोज़गार गारंटी के तहत दो सप्ताह काम किया है जिसका मजदूरी भुगतान आज तक नहीं हुआ है | एक साल हो गया है, इसकी शिकायत सरपंच, सचिव एवं मरवाही जनपद में भी किये है | लेकिन आज तक कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियों को फोन करके दबाव बनाये ताकि इनका मजदूरी भुगतान का पैसा मिल सके | सहायक सचिव@8982076814, C.E.O@7693915855. ग्राम में सम्पर्क नम्बर रोशन सिंह साव@8085661169.

Posted on: Jun 18, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE VICTIMS REGISTER

1 से 3 साल हो गया है रोजगार गारंटी के तहत काम किये है, मजदूरी भुगतान अभी तक नहीं हुआ है...

ग्राम-बदरौड़ी, पोस्ट-सिवनी, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी साथ में सोनाबाई, कमलेश, भानु, महेन्द्र प्रसाद, खेलावन, लखन लाल, कैलाश प्रसाद यादव बता रहे है कि रोजगार गारंटी के तहत मेड बंधान एवं तालाब में कई हफ्ता काम किये जिनका मजदूरी भुगतान नहीं हुआ है एक से तीन साल हो गया है | इसकी शिकायत सरपंच, सचिव के पास भी शिकायत किये है लेकिन आज तक कोई ध्यान नहीं दे रहे है सलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो को फ़ोन करके दबाव बनाये ताकि इनकी मजदूरी का भुगतान हो सके | सचिव@9617213127, C.E.O.@7693915855,
कलेक्टर@07752223344. गाँव के साथी यशवंत@9165688096.

Posted on: Jun 18, 2017. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

8 माह से वृद्धा पेंशन नहीं मिल रहा है शिकायत करने पर अधिकारी सुनते नहीं है, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-धरहर, पोस्ट-चर्चडी, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागर सिंह पावले के साथ में गनेशिया बाई, रजूला, रंगुलाल, बदसिया, मानमति, लीलाबाई बता रहे हैं कि 8 माह से इन्हें वृद्धा पेंशन नही मिल पा रहा है इन्होने कई बार सरपंच, सचिव, ब्लाक CEO को इस समस्या से अवगत कराया, जिस पर पैसा खाते में आने की बात कह रहे हैं, लेकिन बैंक वाले खाते में पैसा नहीं आने की बात कर रहे है, इस तरह लोगो को गुमराह किया जा रहा है | इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो को फ़ोन करके दबाव बनाये ताकि इनका पेंशन मिल सके: सरपंच@896501391सचिव@9754984363, CEO@7693515855. ग्रामीण रामप्रसाद केवट@7354478517.

Posted on: Jun 18, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »