भोले बाबा, भोले बाबा, बाबा तेरा ही सहारा है...शिव भजन
ग्राम+पोस्ट-कोटेया, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिवनाथ राम रजवाड़े एक शिव भजन सुना रहे हैं:
भोले बाबा, भोले बाबा, बाबा तेरा ही सहारा है-
भोले बाबा के जटवा में बहे गंगा धारा है-
भोले बाबा के माथा में चंदन का टीका है-
भोले बाबा के कानो में बिछ्वा के बाली हैं-
भोले बाबा के गला में सर्प की माला है-
भोले बाबा के हाँथ में रुदन की माला है...
Posted on: Feb 23, 2018. Tags: SHIVNATHRAM RAJWADE SONG VICTIMS REGISTER
महादेव पहाड़ी पर 14 साल से भागवत सप्ताह होता है, वहां सभी जाति और धर्म के लोग आते हैं...
डोंगरगाँव, तालुका-देसाईगंज, जिला-गढ़चिरोली (महारष्ट्र) से फिरोज पठान बता रहे हैं कि पलस गाँव के महादेव पहाड़ी पर 14 साल से भागवत जूलूस सप्ताह का आयोजन किया जाता है इस साल भी भागवत सप्ताह का आयोजन15 से 22-02-18 तक किया गया था जिसमे हर साल की तरह इस साल भी भारी संख्या में भक्त आए वहां सभी जाति और धर्म के लोग आते हैं, रात में भागवत किया जाता है और दिन में सामाजिक प्रवचन किया जाता है बाहर से आने वालो के लिए भोजन की व्यवस्था रहती है वहां पर आसपास के गाँव के लोग मिलकर ही पूरी व्यवस्था करते है| महाप्रसाद वितरण किया जाता है, यह सामाजिक समरसता का एक जीता जागता उदाहरण है | फिरोज पठान@9765978070.
Posted on: Feb 23, 2018. Tags: FIROJ PTAHAN SONG VICTIMS REGISTER
बेडा कैसी पार होई रे, जिन्दगी सुधार होई रे...छत्तीसगढ़ी गीत
ग्राम-भरदाकला, जिला-बालोद (छत्तीसगढ़) से भान साहू एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रही है:
बेड़ा कैसी पार होई रे जिन्दगी सुधार होई रे-
नहीं ये मजदार म नहीं है खौवया-
झेला ख़तवार सौंपे अपने दिखैया-
और कौनो सवार होई रे-
जाति पाती भाषा म बटे गए सबोजन-
बन गए भाई के दुश्मन-
ये म अब सुधार होई रे-
बेडा कैसी पार होई न...
Posted on: Feb 23, 2018. Tags: BHAN SAHU SONG VICTIMS REGISTER
घर में साबुन बनाने की विधि...
ग्राम-राजापुर, पोस्ट-लडवारी, जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से मनोज कुशवाह साबुन बनाने की विधि बता रहे हैं, साबुन बनाने के लिए कांच के एक बड़े बर्तन में बेनौली का तेल या सोयाबीन का तेल लेकर उसमे समान आयतन में कास्टिक सोडा का सान्ध्र विलयन थोड़ी-थोड़ी मात्रा में मिला लें, इसके बाद किसी छड से अच्छे से हिला लें अभिक्रिया के फल स्वरूप साबुन बनता है उस पेस्ट को चौकोर बर्तन में उलटकर ठंडा होने दें, साबुन ठंडा होकर जम जाता है होने के बाद पेस्ट जम जाता हैं उसके बाद चाक़ू से काटकर छोटी-छोटी बर्फियां बना ले. इस तरह से आप अपना खुद का साबुन बना सकते हैं और उसे बेच भी सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए संपर्क मनोज कुशवाह@9174493226.
Posted on: Feb 22, 2018. Tags: MANOJ KUSHWAH SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Officers said we will get electricity in our village by next month...
ग्राम-माकड, पंचायत-उलिया, पोस्ट-हिग्डी, ब्लाक-राजपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से पुरुषोत्तम बता रहे है कि उनके गाँव में बिजली खम्बे के लिए दिसंबर माह 2017 में 90 गड्ढे खोदे गए थे और उनमे खम्बे नहीं लगाये जा रहे थे और उन गड्ढों में गाय बकरियां गिर रही थी उससे गाँव के लोग बहुत परेशान हो गए थे उसके लिए उन्होंने अधिकारियो के पास शिकायत भी की थी लेकिन वे ध्यान नहीं दे रहे थे तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में 9 फ़रवरी 2017 को एक सन्देश रिकॉर्ड किया और उसके बाद सीजीनेट के साथियों ने अधिकारियो के ऊपर जब दबाव बनाया तो होली के बाद लगा देंगे अधिकारी आए और बोले है| इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की. पुरुषोत्तम@9009838847.
