स्वास्थ्य स्वर: लहसुन एवं तिल के तेल से लकवे का घरेलू उपचार...

ग्राम-लेहन्गी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चन्द्रकान्त शर्मा लकवा के घरेलू उपचार के बारे में बता रहे है: लकवे का अटेक आते ही तुरंत तिल का तेल 50 से 100 ग्राम हल्का गर्म करके पीना चाहिए एवं 4-5 कली लहसुन तत्काल खाना चाहिए. दूसरा प्रयोग लकवा ग्रस्त अंग एवं सिर पर सेक करना चाहिए| लहसुन की कली प्रतिदिन खानी चाहिए रोजाना एक कली बढाएं ऐसा प्रयोग 21 दिनों तक लगातार करे. 21 दिनों के बाद प्रतिदिन एक कली कम करते हुए सेवन करे. हरे लहसुन की पत्तियों से उसका रस निकालकर पानी में मिलाकर पीने से भी फायदा होता है. वैद्य चन्द्रकान्त शर्मा@9893327457.

Posted on: Apr 28, 2018. Tags: CHANDRKANT SHRAMA SONG VICTIMS REGISTER

हम लोगों ने वन विभाग में साल भर पहले काम किया, मजदूरी का पैसा अब तक नही दिया...

ग्राम-अमनिया, ब्लॉक-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से बिंदा बाई बता रही है कि हम लोगों ने वन विभाग में बास एवं सागोन कटाई, पट्टी छोलाई का काम साल भर पहले किया था, सैकड़ो मजदूरों के द्वारा 7 दिनों तक काम किया गया था जिसका भुगतान अब तक नही हुआ है| इस सन्दर्भ में कई बार वन विभाग में आवेदन दिया गया है, परन्तु अधिकारी इस ओर ध्यान नही दे रहे है. अभी तक पैसा नही मिला है| इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है| कृपया मदद करे. इन नम्बरों पर फोन लगायें: S.D.O वन विभाग@7587013320, डिप्टी रेंजर जांगड़े@9755443471. नरेश बुनकर@8720822286.

Posted on: Apr 28, 2018. Tags: NARESH BUNKAR SONG VICTIMS REGISTER

तू आज बंसी वाला उठा के मोहर मटकी...बाल गीत

ग्राम पंचायत-नवाडीह, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छात्तीसगढ़) से कुमारी कविता एक बाल गीत सुना रही है:
तू आज बंसी वाला उठा के मोहर मटकी-
बंशी की आवाज से बाखो ने सुनी थी-
मै भी चली आई फुलवा तोड़ने-
तू आज बंसी वाला उठा के मोहर मटकी...

Posted on: Apr 28, 2018. Tags: KUMARI KAVITA SONG VICTIMS REGISTER

चन्दन इस देश की माटी, तपो भूमि हर ग्राम, हर नारी देवी की प्रतिमा, बच्चा-बच्चा राम...गीत

भोरमदेव वनांचल, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू एक देशभक्ति गीत सुना रहे है:
चन्दन इस देश की माटी, तपो भूमि हर ग्राम-
हर नारी देवी की प्रतिमा, बच्चा-बच्चा राम-
जिसके सैनिक समर भूमि में, गाया करते थे गीता-
जहां खेत के हल के निचे, खेला करती थी माँ सीता-
जीवन के आदर्श यहाँ, परमेश्वर का काम हों-
चन्दन इस देश की माटी, तपो भूमि हर ग्राम-
यहाँ कर्म से भाग बदल देती, देवी श्रम निष्ठा कल्याणी-
त्याग तपस्या की गाथा है, गाती थी तुलसी की वाणी...

Posted on: Apr 28, 2018. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER

यदि आपके पास राशन कार्ड नहीं है तो आधार कार्ड के साथ अपने ग्राम पंचायत में जाइये...

ग्राम-सिंगपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेमसिंह मरकाम भारत सरकार के खाद्य सुरक्षा अधिनियम के सम्बन्ध में सूचना दे रहे है कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2002-2004 के अंतर्गत आज भी राशन कार्ड बनाना जारी है| जो परिवार के पास राशन कार्ड नहीं है | वे लोग सम्बंधित अधिकारी के पास और ग्राम पंचायत में संपर्क कर सकते है | उनसे संपर्क करने से नया राशन कार्ड बना दिया जायेगा| उसमे मुख्य रूप से दस्तावेज लगना है महिला प्रमुख के दो फोटो, आधार कार्ड और परिचय पत्र. समस्त परिवार के आधार कार्ड अपने ग्राम पंचायत में जाकर जमा कर सकते है | हेमसिंह मरकाम@9575248234.

Posted on: Apr 28, 2018. Tags: HEMSINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »