दो माह से हमारे मोहल्ले में हैण्डपम्प खराब है मैकेनिक देखने भी नहीं आया, अधिकारी नहीं सुनते...
ग्राम पंचायत-दर्री, पोस्ट-दर्री, विकासखंड-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट वॉइसबुक यात्रा से सुखसागर सिंह पावले के साथ में गाँव के साथी मुनिनाथ है जो बता रहे है कि ग्राम दर्री वार्ड नं -3 में दो माह के ऊपर से हैंडपंप खराब हैं जिसके कारण ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पा रहा है इसके लिए सरपंच के पास आवेदन भी दिए थे लेकिन आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है कोई मैकेनिक देखने भी नहीं आया है इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि इन अधिकारीयों को फोन करके दबाव बनाये जिससे ग्रामीणों की पानी की समस्या का निवारण हो सके| P.H.E.@9893485805. मुनिनाथ @7354403620
Posted on: Jun 21, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE VICTIMS REGISTER
वोट मांगने के समय हमारे नेता सबको पहचानते हैं पर उसके बाद से ही सब गरीब को भूल जाते हैं...
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे हैं कि आज देश आज़ाद हुए 70 साल हो गए लेकिन जिधर देखो और सीजीनेट में सुनो तो समझ में आता है कि सभी ओर बस समस्या और समस्या है, गरीब परेशान है. आज के जितने नेता हैं वो सिर्फ वोट मांगने के समय आते हैं और पहचानते हैं जीतने के बाद भूल जाते हैं अब हम गरीबों की मदद कौन करेगा आज हमारे समाज चाहे वो शहर हो गाँव ,मोहल्ले सभी जगह समस्याओ का अम्बार लगा है लगता है हमारे नेता गरीब की समस्या का हल नहीं करना चाहते वरना 70-75 साल से समस्याएँ क्यों नहीं हल हो रही हैं? कोई भी हम गरीब लोगों की मदद करने को तैयार नहीं है | कैलाश सिंह पोया@9753553881
Posted on: Jun 21, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
डेढ़ माह से गाँव का ट्रांसफार्मर जला है शिकायत करने पर अधिकारी सुनते नहीं, किसान परेशान हैं...
ग्राम-खुटार, ब्लाक-मानपुर, जिला-उमरिया (मध्यप्रदेश) से रामप्रसाद कुशवाहा बता रहे हैं कि उनके गाँव में डेढ़ माह से ट्रांसफार्मर जला हुआ है जिससे किसानो का काफी नुकसान हो गया है बिल पे बिल आते जा रहे हैं और ये कह दिया जाता है कि आप लोगो बिल जमा नहीं है जबकि सभी किसानो का बिल जमा है इसके सबंध में इन्होने विद्युत विभाग,कलेक्टर कार्यालय, सी.एम.हेल्पलाइन में शिकायत किया, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो को फोन करके दबाव बनाये ताकि इनके गाँव में ट्रांसफार्मर लग सके | MPEB-D.E.@9425184885, मानपुर विद्युत मंडल J.E.@7089073231. रामप्रसाद कुशवाहा@9753330408.
Posted on: Jun 21, 2017. Tags: RAMPRASAD KUSHWAHA SONG VICTIMS REGISTER
कितना प्यारा मोर हमारा...कविता
ग्राम पंचायत-बरार, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से गणेश एक कविता सुना रहे है :
कितना सुन्दर मोर हमारा-
लगता कितना प्यारा प्यारा-
पिहूँ-पिहूँ कर शोर मचाता-
थिरक-थिरक कर नाच दिखाता-
रंग-बिरंगा पक्षी न्यारा-
कितना प्यारा मोर हमारा...
Posted on: Jun 20, 2017. Tags: LOKNATH VISHWAKRMA SONG VICTIMS REGISTER
ये हमरे जनम भुई जेते जनम पड़ा मकाले चरण छुई...उड़िया गीत
ग्राम-चित्रकोंडा, जिला-मलकानगिरी (उड़ीसा) से राजू उड़िया भाषा में राष्ट्रीय गीत सुना रहे है :
ये हमरे जनम भुई-
जेते जनम पड़ा मकाले चरण छुई-
देश अची अम बड़ा देवो बड़ा – कबो तो बड़ा अची जार सो डा-
कबो तो बड़ा छतिया बोली किसी का नही-
ये देश मा तो बाजीराव त जनम देला है-
ले दर निसता आ ये देश का अम बाजीराव त-
बाने देला हे डरनी सता-
ये हमरे जनम भुई...
