कोऊ कहे लाल बत्ती जलत वे...बघेलखंडी लोकगीत

ग्राम-पोस्ट-उलहिखुद, तहसील-मनगवां, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश कुमार गुप्ता एक गीत सुना रहे हैं,इस गीत में वे ये बताना चाहते हैं कि सन दो हजार आठ में मुंह नचवा की कहानी फैलाई गयी थी जो बिलकुल झूठ थी वे इसके बारे में गीत के माध्यम से बता रहे हैं:
कोऊ कहे लाल बत्ती जलत वे-
मोहू खाए लिहिस मोहू नचाओ मोहुस बै ना दे-
मोऊ नचवावो आँसों के साल जैसे दुर्गा बिराजन-
हाँ तबसे नहीं आबा मोहू नचवाओ-
मोहे खाए लिहिस मोहों नचवाओ-
हो बुढ़व लाठी लेके ईतिन-
अब कभाऊ ना आई मोहू नचवाओ-
मोहू खाए लिहिस मोंहू नचवाओ-
हाँ ठाकुर का ठकुराइन खाइन-
अरे सुबचा सबको लिसोचवाओ-
मोहों खाए लिहिस मोंहों नचवाओ...

Posted on: Nov 18, 2016. Tags: RAMESH KUMAR GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

नन्द भौजी दोनों हाथ रे...सादरी में किसानी गीत

राजेन्द्र गुप्ता छोटा नागपुर क्षेत्र में प्रखंड-रायडी, जिला-गुमला, झारखंड से एक महिला से सादरी भाषा में एक किसानी गीत सुन रहे हैं और हम सभी को सुनने में मदद कर रहे हैं :
नन्द भौजी दोनों हाथ रे गोडा रे धान-
केकर टूटे हरवा हो लरवा-
केकर टूटे चंद हार-
ननदी के टूटे हरवा रे लरवा-
भौजी के टूटे चंद हार – नन्द भौजी दोनों हाथ रे...

Posted on: Nov 16, 2016. Tags: Rajendra Gupta SONG VICTIMS REGISTER

बेटी है तो कल है, बेटी है तो सृष्टि है नारे के साथ पलामू झारखण्ड में जागरूकता यात्रा का शुभारम्भ...

बेटी है तो कल है, बेटी है तो सृष्टि है इस नारे के साथ पलामू झारखण्ड में आज एक यात्रा शुरू हुई है जिसका शुभारम्भ प्रसिद्ध पर्वतारोही बछेन्द्री पाल ने किया यह बता रहे हैं उपेन्द्र कुमार कुशवाहा जिनके साथ उपस्थित हैं किशलय कुमार जो बोल रहे हैं कि माँ भारती सेवा ट्रस्ट के तहत वे लोग पलामू जिले के के सभी 22 प्रखंडों में 18 दिवसीय 400 सौ किलोमीटर का पद यात्रा कर रहे है | जिसका मुख्य उद्देश्य है बेटी बचाओ का सन्देश जान जान तक पहुंचाना और लोगों को इस बारे में जागरूक करना । वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से इस मुहिम से जुड़ने का अनुरोध कर रहे है और कह रहे हैं कि इस आंदोलन को सारे देश में फैलाना है । और जानकारी के लिए उपेंद्र@9661932374

Posted on: Nov 14, 2016. Tags: SONG UPENDRA KUMAR KUSHWAHA VICTIMS REGISTER

श्री गुरु श्री गुरु, श्री गुरु कहिये : भजन...

राजेन्द्र गुप्ता ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़, छत्तीसगढ़ से एक भजन सुना रहे हैं :
श्री गुरु श्री गुरु, श्री गुरु कहिये-
जाही बिधि रखये गुरु, जाही बिधि रखये गुरु-
वाही बिधि रहिये-
मुख श्री गुरु न, गुरु सेवा हाथ में-
तुम एकेले नाही बन्दे गुरु जी है साथ में-
साधू संग गुरु रंग अंग-अंग रंगिये-
जाही बिधि रखये गुरु, जाही बिधि रखये गुरु-
वाही बिधि रहिये-
जिंदगी के दूर संग, गुरु जी के हाथ में-
महलों राखे चाहे झोपडी में वास दे-
जाही बिधि रखये गुरु, जाही बिधि रखये गुरु-
वाही बिधि रहिये

Posted on: Nov 13, 2016. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

जंगल बढ़ाइए झाड लगाइए घने ब्रज की छाया...पर्यावरण गीत

ग्राम-देवनगर, जनपद पंचायत-रामानुजनगर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामलाल एक पर्यावरण गीत सुना रहे हैं:
जंगल बढ़ाइए झाड लगाइए घने ब्रज की छाया-
हरा भरा हैं बाग बगीचे शुद्ध हवा सब पाया-
जंगल बिना जगह हो गए सूना – जागृति जगदम्बा देना-
जंगल जहां जल है प्रभु, जल है जग को दीना-
जंगल बढ़ाइए झाड लगाइए घने ब्रज की छाया...

Posted on: Nov 11, 2016. Tags: BHOLA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »