Today's News from newspapers in Gondi : 2nd May 2018-
भाजपा के दिग्गज आदिवासी नेता नन्द कुमार साय का अपनी ही सरकार पर बड़ा आरोप – छत्तीसगढ़ – पुनिया ने पत्थलगढ़ी को लेकर सरकार पर बोला हमला, गिरफ्तारी को बताया गलत –
लाल किला में बंद हुआ एक और संग्रहालय, कैंटीन पर भी ताला- नई दिल्ली-
श्रम कानून के तहत 44 संसोधन कर मजूदरों के अधिकार खत्म कर दिए गए – मध्यप्रदेश
Posted on: May 02, 2018. Tags: GONDI NEWS SUMANLATA ACHALA GONDI
प्रदेश स्तरीय आदिवासी सम्मेलन 5 मई को फिंगेश्वर छत्तीसगढ़ में, रथ रवाना (गोंडी भाषा में)
शनिवार 5 मई को प्रदेश स्तरीय आदिवासी सम्मेलन का अयोजन शा. ठा.द.उ.मा. विद्यालय मैदान फिंगेश्वर,राजिम जिला रायपुर छत्तीसगढ़ में किया जाएगा, जिसमें आदिवासी समाज के मंत्री केदार कश्यप, महेश गागड़ा, बीआर राणा जैसे प्रदेश प्रतिनिधि शिरकत करेंगे। जिसके लिए मौली माता परिसर में शुक्रवार को गोड़ी धर्म प्रचार रथ को पूजा-अर्चना कर तिरूमाल राजा महेन्द्र बहादुर, तिरूमाल निलेंन्द्र बहादुर, तिरूमाल जितेन्द्र सिंह जगत ने रवाना किया। इस दौरान तेजराम ध्रुव, डोमार ध्रुव, कुंजन ध्रुव, घनश्याम ध्रुव, दुष्यंत ध्रुव, संतराम ध्रुव, मोतीरात हेदैया, किसन हल्बा, भानुप्रातप ध्रुव, गैंद ध्रुव आदि उपस्थित थे।
Posted on: May 01, 2018. Tags: SUMANLATA ACHALA GONDI
किसान स्वर: आज हमने जल प्रबंधन के बारे में कुछ नहीं किया तो जल्द दिक्कत हो सकती है...
आज के समय में जिस प्रकार से जल स्तर घटता एवं प्रदूषित होता जा रहा है वह चिंता का विषय है, आज हमने जल प्रबंध के बारे में कुछ नहीं किया तो यह हमें शायद दक्षिण अफ्रीका से सिखना पड़ेगा जहां जल प्रबंध नहीं होने के कारण दिनों दिन जल संकट गहराता जा रहा है. बड़ी बड़ी कम्पनियों का ख़राब पानी नदियों में जाता है यह जीव जंतु एवं मानव जाति के लिए खतरा है| किसान भी आजकल ज्यादा पानी खपत वाली खेती कर रहा है, इस ओंर भी सोचने की जरुरत है. जल प्रबंध नाम मात्र रह गया है, हमें बारिस के पानी को सहेज कर रखने की जरुरत है और नदियों को प्रदूषित होने से भी बचाने के उपाय करने होंगे, नहीं तो सकंट हो सकता है.
Posted on: May 01, 2018. Tags: DHARMENDRA KUMAR DHURVE SONG VICTIMS REGISTER
लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की हार नहीं होती...कविता
ग्राम-रक्शा, तह्सील-अनुपपुर, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से बिजय मिश्रा हरिवंशराय बच्चन की एक कविता सुना रहे है:
लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती-
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती-
नन्ही चीटी जब दाना लेकर चलती है-
चढ़ती दीवारों पर, सौ बार फिसलती है-
मन का विश्वाश रगों मे साहस भरता है-
चढ़कर गिरना, गिरकर चढ़ना न अखरता है-
आखिर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती-
डुबकियां सिन्धु मे गोताखोर लगाता है-
जा जा कर खाली हाथ लौटकर आता है-
मिलते नहीं सहज ही मोंती गहरे पानी में-
बढ़ता दुगना उत्साह इसी हैरानी में-
मुट्ठी उसकी खाली हर बार नहीं होती-
असफलता एक चुनौती है, इसे स्वीकार करो-
क्या कमी रह गई, देखो और सुधार करो-
जब तक ना सफल हो, नींद चैन को त्यागो तुम-
संघर्ष का मैदान छोड़कर मत भागो तुम-
कुछ किए बिना ही जय जयकार नहीं होती-
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती...
Posted on: Apr 30, 2018. Tags: BIJAY KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
किसान स्वर: अंधाधुंध रासायनिक खाद और दवा के प्रयोग से हमारा भोजन जहरीला हो रहा...
इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) से धमेन्द्र कुमार धुर्वे बता रहे है कि हम कीटनाशी एवं खरपतवार को ख़त्म करने के लिए और उत्पादन बढ़ाने की दौड़ में रासायनिक खाद एवं दवाइयों का प्रयोग अधिक करने लगे है| जिससे हमारा भोजन पानी जहरीला हो रहा है, ऐसा नही है कि उत्पादन नही बढ़ाना है, साथ ही लाभ भी कमाना है परन्तु यह भी सोचना है कि केमिकल, खाद दवाई का उपयोग कम करे, जिससे लागत भी कम होगी, और अन्न धान भी खाने लायक रहेगा. क्योंकि आखिर में जिसका हम उत्पादन करते है वह किसी न किसी माध्यम से हम तक पहुँच ही जाता है, और उसी का उपयोग भी करते है जो चिंता का विषय है...
