हमारे गाँव में रोड की समस्या है आने जाने में दिक्कत होती है…मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-देवगांव, ब्लाक-चित्रकूट, जिला-कानपुर (छत्तीसगढ़) से बेगनाथ राय बता रहे हैं उनके गाँव में रोड की समस्या है, 10 किलोमीटर रोड नहीं बना है, जिससे आने जाने में दिक्कत होती है, समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने सरपंच सचिव के पास आवेदन किया लेकिन इस पर कोई कारवाही नहीं हुई इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो अपील कर रहे हैं, कि दिए गये नंबर पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करे: सरपंच@9304644917, सम्पर्क नंबर@9911935045.
Posted on: Dec 21, 2021. Tags: BEGNATH RAY CG KANPUR PROBLEM ROAD
मुझे गाँव में काम नहीं मिल रहा है ,मैं गरीब आदमी है, बहुत समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...
ग्राम-चिपरिया, पंचायत-मंदरी ब्लाक-जवा जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से हिरालाल आदिवासी बता रहे है कि लॉकडाउन के वजह से गाँव में काम नहीं मिल रहा है, कच्चे मकान में रहते है उनके पास आवास भी नहीं है तो उनका कहना कि उनको आवास मिले और काम भी मिलना चाहिए | इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके गाँव में काम दिलवाने में मदद करें : C.E.O@9407803480, संपर्क नंबर@9510165258.
Posted on: Dec 21, 2021. Tags: CORONA PROBLEM HIRALAL ADIVASI REWA MP
मेरी 73 साल उम्र है पेंशन नहीं मिलता, घर और ज़मीन कुछ लोगों ने बेवकूफ बनाकर बेच दिया...
ग्राम-ओवरी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से मुन्नालाल यादव बता रहे हैं कि उनकी उम्र 73 वर्ष है, उनका घर गिर गया है, जिसके कारण उन्हें रहने की समस्या हो रही हैं, खाने के लिये भी व्यवस्था नहीं है, घर और ज़मीन का कुछ लोगों ने चालाकी करके बेच दिया है अब वह उनके नाम नहीं है | उनके पास अपना परिचय पत्र है पर पेंशन आदि नहीं मिलता इसलिये वे चाहते हैं कि उनको आवास मिले और खाने के लिये राशन मिले, वे परेशान हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करें: संपर्क नंबर@9109784723. तहसीलदार@9993474875.
Posted on: Dec 21, 2021. Tags: HOUSE JAGDISH YADAV MP PENSION PROBLEM REWA SONG
हमारे गाँव में कुछ लोगों ने शौचालय बनवाया है पर कोई पैसे नहीं मिले हैं, शौचालय और पक्का घर चाहिए...
ग्राम-अर्यवाडा, तहसील-भामरागढ़, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से किशोर दिनकर आलम बता रहे हैं, कि उनके नाम से शौचालय नहीं आया है और घर बनाने को भी मदद नहीं मिली है | उनके गाँव के कुछ लोगों ने खुद से शौचालय बनवा लिए हैं पर उनको भी कोई पैसा नहीं मिला है | घर में शौचालय नहीं होने से दिक्कत होती है, बाहर जाना पड़ता है | वे 4-5 साल से इसके लिए प्रयास कर रहे हैं पर अधिकारी बोलते हैं अपने से बना लो तो जब पैसा होगा तो बनाएंगे इस संबंध में उन्होंने ग्राम सेवक के पास आवेदन दिये लेकिन काम नहीं हो रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर शौचालय बनवाने में मदद करें : संपर्क नंबर@7588426160.
Posted on: Dec 21, 2021. Tags: GADCHIROLI HOUSE KISOR DINKAR MH PROBLEM SONG TOILET VICTIMS REGISTER
2 साल से हैण्डपंप ख़राब हैं, नदी का पानी उपयोग करते हैं...
ग्राम-पीड पारा, पंचायत-धनोरा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से अर्दीन कचलाम बता रहे हैं, गाँव में पानी की समस्या है वार्ड नंबर 3 है, 2 साल से हैण्डपंप ख़राब है, हैण्डपंप सुधार के लिये आवेदन किये थे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, लोग नदी का पानी उपयोग करते हैं, जिसके कारण बीमार पड़ते हैं, वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7587885204. सरपंच@7648038414. PHE@9425593923.
