हमारे बैगा पारा में एक भी हैण्डपम्प नहीं है दूर से नदी नाले का गंदा पानी पीते हैं कृपया मदद करें...
चिलाछापर, पंचायत-बाटीपथरा, तहसील-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से सुरेश बैगा बता रहे है कि उनके पारा में एक भी हैण्डपम्प नहीं है और वे लोग नदी नाले का गन्दा पानी पी रहे है| जब भी उनके पारा में हैण्डपम्प खुदवाने का आता है तो सरपंच उनके मोहल्ले में ही लगा लेते है और उनके पारा में लगाने नहीं देते है और आज तक उनके पारा में हैण्डपम्प नहीं लगा है| हैण्डपम्प लगवाने के लिए सरपंच सचिव के पास कई बार आवेदन दे चुके है लेकिन कोई ध्यान नहीं देते है| इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर उनके पारा में हैण्डपम्प लगवाने में मदद करें: सहायक सचिव@7024607510, सरपंच@8349374163. मिथलेश मानिकपुरी@8964973228.
Posted on: Feb 25, 2018. Tags: SONG SURESH KUMAR BAIGA VICTIMS REGISTER
हो-हो हाय संस्कृति को हम बचाएं...आंदोलन गीत
सुनील कुमार, मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से एक आंदोलन गीत सुना रहे हैं: -
हो-हो हाय संस्कृति को हम बचाएं-
मिलजुल हम सब करे जतन सोचे कोई उपाए-
गोंवरो शाली बिरसत जानें समझें भाए-
गांव-गांव मैं काला भवन हो गाय बजाएं भाए-
लोक कला को समझें हम इसकों खूब बढ़ाये-
भाई बहन सब मिलजुल नाचे झूमें नाचे गाये – हो-हो हाय संस्कृति को हम बचाएं...
Posted on: Feb 24, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
Bultoo (Bluetooth) Radio from Surguja Chhattisgarh: 24th February 2018...
Today Rakesh Kumar and Geeta Tekam are presenting Bultoo Radio Program in Hindi and Chhattisgarhi languages of in this latest edition of Bultoo radio discussing issues from Surguja district in Chhattisgarh. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.
Posted on: Feb 24, 2018. Tags: CHHATTISGARH RAKESH KUMAR GEETA TEKAM SONG VICTIMS REGISTER
आज तक हमारे आदिवासी गाँव में पक्की सड़क का निर्माण नही हुआ, बरसात में तकलीफ होती है...
ग्राम-छिरहा, वनांचल क्षेत्र, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से इतवारी सिंह बता रहे हैं 15 साल हो चुके है अभी तक हमारे गाँव में पक्की सड़क निर्मित नही हुआ है| कच्ची सड़क होने के कारण बारिश के समय रास्ते में कीचड़ हो जाता है| स्थानीय निवासियों को चलने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है वाहनों से आने जाने में दिक्कत होती है | इसके लिए उन्होंने कई बार सरपंच, सचिव के पास आवेदन दिए लेकिन कोई सुनवाई नही हो पा रही है इसलिए सांथी सीजीनेट के सभी सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गये नंबरो पर बात कर निवेदन करें, जिससे गाँव में रोड़ का निर्माण हो सके | सरपंच@8435907642, सचिव@7389601456. मिथलेश@8964973228
Posted on: Feb 23, 2018. Tags: MITHILESH KUMAR MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER
छत्तीसगढ़ के कुछ देसी धान की प्रजातियों में कैंसर की बीमारी को नष्ट करने के गुण है: बार्क, मुंबई...
छत्तीसगढ़ का कुछ धान कैन्सर की बीमारी के इलाज में उपयोगी है। इसका परीक्षण मुंबई के भाभा अटॉमिक रिसर्च सेन्टर में किया गया हैं, जिसमे रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने भी अपना सहयोग दिया | धान की तीन जातियों गठवन, महाराजी और लाईचा को लिया गया है, इनमें फेफडे़ एवं स्तन के कैन्सर की बीमारी को बढाने वाले कोशिका को खत्म करने के गुण पाए गए हैं। शोध के अनुसार, स्तन केंसर के संबंध में गठवन धान 10 प्रतिशत, महाराजी धान ने लगभग 35 प्रतिशत और लाईचा धान ने लगभग 65 प्रतिशत कैन्सर सेल्स को नष्ट करता है। इसी प्रकार फेफेड़े के कैन्सर में गठवन धान के तत्व 70 प्रतिशत, महाराजी के तत्व लगभग 70 प्रतिशत और लाईचा के तत्व लगभग 100 प्रतिशत कैन्सर बीमारी को नष्ट करता है।


