दुनिया झुक जाए मैया तेरे दरबार में...देवी गीत -
ग्राम पंचायत-बसरेही, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से ममता देवी
एक भक्ति गीत सुना रही है :
दुनिया झुक जाए मैया तेरे दरबार में-
मैया दुवारे एक लंगड़ा पुकारे-
लंगड़े को पैर देना सोच विचार के-
मैया दुवारे एक अँधा पुकारे-
अँधा को नैन देना सोच विचार के-
मैया दुवारे एक बालक पुकारे-
बालक को विद्या देना सोच विचार के...
Posted on: Aug 01, 2017. Tags: MAMATA DEVI SONG VICTIMS REGISTER
खिल गया दिल चमन...झारखंड से स्वागत गीत
अनीता देवी ग्राम-करकटा, पोस्ट-जोगा, थाना-रेला, झारखंड से एक स्वागत गीत सुना रहीं हैं:
खिल गया दिल चमन-
मन ही मन में मगन-
खुश है पृथ्वी गगन-
आप आ गये हमपे कृपा कर-
खिल गया दिल चमन...
Posted on: Jul 30, 2017. Tags: Anita Devi SONG VICTIMS REGISTER
झांझ मजीरा बाजे दाई के दुआरे...भजन
चन्द्र शाह ग्राम-ओदारी परसापारा, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर छत्तीसगढ़ से एक भजन सुना रहे है:
झांझ मजीरा बाजे दाई के दुआरे-
हरे कूदा रे पहार-
बसे रे दाई मोरे ऊंचा पहार उपरे-
पैदल ले आये दाई दूरा मा मैं हां तोरे-
झांझ मजीरा बाजे दाई के दुआरे...
Posted on: Jul 30, 2017. Tags: Chandra Shah SONG VICTIMS REGISTER
क ख घ से गोदना मा गोदाला...शिक्षा गीत
दिवाकर कुमार ग्राम-सुस्ता, थाना-गायघाट, जिला-मुजफ्फरपुर, बिहार में सरकारी स्कूलों में मध्यान्ह भोजन बनाने का काम करते हैं | वे कहते हैं कि आजकल बच्चों को इस तरह से शिक्षा दी जाती है कि उन्हें अधिक समझ में नहीं आता इसलिए क ख ग सीखने के लिए उन्होंने एक गीत तैयार किया है:
क ख घ से गोदना मा गोदाला-
गोदाला हो ला मोरी बहिना-
अक्षर आँचल पढके तू पढवा-
कहाला हो मोरी बहिना-
क ख घ से गोदना गोदाला...
Posted on: Jul 30, 2017. Tags: Divakar Kumar SONG VICTIMS REGISTER
ये पवन चाँद तारों की नगरी...लोरी गीत
रोशन कुमार साहू ग्राम-बचहा, जिला-उमरिया, मध्यप्रदेश से एक लोरी सुना रहे है:
ये पवन चाँद तारों की नगरी-
देखो आई ये कैसी बहार-
चुपके से आजा रि निंदिया इन अखियों में-
धोएगा सपनो में प्यार-
ये पवन चाँद तारों की नगरी...
