ये पीके केंजा मिकदिनल रा...गोंडी प्रेम गीत
ग्राम-छोटे गुमला, पोस्ट माटवाड़ा, तहसील-भैरमगढ़, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से सुनीता एमला एक गोंडी गीत सुना रही हैं | जब लड़की लड़का के सामने नहीं दिखती हैं तब गाया जाता हैं:
ये पीके केंजा मिकदिनल रा-
इके भी नास्ता सिकी निक उडो-
मिकदिनल रा येर किकी वरुंग वरुंग रा-
मंगलवार रेल उदी वरा पीके मावा नार-
ये पीके केंजा मिकदिनल रा...
Posted on: Feb 28, 2018. Tags: SONG SUNITA EMLA VICTIMS REGISTER
देख तेरे संसार की हालत क्या हो गई भगवान...गीत
तमनार रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता एक गीत सुना रहे हैं :
देख तेरे संसार की हालत क्या हो गई भगवान-
कितना बदल गया इंसान-
चाँद ना बदला सूरज ना बदला ना बदला आसमान-
आया समय बड़ा बेढंगा नाच रहा होकर नंगा-
छल और कपट के हांथो अपना हर बापू के प्राण-
देख तेरे संसार की हालत क्या हो गई भगवान...
Posted on: Feb 27, 2018. Tags: RAJENDRA GUPATA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले में हैंडपंप नहीं है, कुंए का पानी पीते हैं, गंदे पानी में नहाकर सबको खुजली हो रही है...
ग्राम पंचायत-धरिहापारा, बैराही गडहा, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र प्रसाद धुर्वे, हर्षलाल, रामदयाल बता रहे हैं कि हमारे गाँव के वार्ड क्रमांक 2 में एक कुंआ है जिसमें कई बार हादसा हो चुका है| कुए में लोग नहाते हैं तो उसमें गिरने का डर रहता है| इसलिए 1 किलोमीटर दूर खेत में नहाने के लिए जाते हैं जिससे खुजली होती है. उन्होंने सरपंच के पास 3 बार आवेदन दिया लेकिन कोई जवाब नही मिला। वे चाहते हैं उनके पारे में हैंडपंप लग जाए इसलिए सीजीनेट के सुनने वाले सांथियो से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरो में बात कर निवेदन करे जिससे गाँव में हैंडपंप लग सके: सरपंच@9754271306, सचिव@8889882951, CEO@9009630583. राजेंद्र प्रसाद धुर्वे9977216800.
Posted on: Feb 27, 2018. Tags: RAJENDRA PRASAD DHURWE SONG VICTIMS REGISTER
घर में 7 लोग हैं, हमारा राशन कार्ड 5 साल से नहीं बना है शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं देते है...
ग्राम-नागाडबरा, ग्राम पंचायत-माठ्पुर, विकासखंड-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से बुधुलाल बता रहे है कि उनके परिवार में 7 लोग है लेकिन उनका राशन कार्ड 5 साल हो गया है अभी तक नहीं बना है उसके लिए उन्होंने सरपंच, सचिव एवं लोक सुराज में आवेदन भी दिए है उसका पावती भी नहीं मिला है और दूसरा राशन कार्ड में भी नाम नहीं जुड़ा है तो उनका कहना है मेरा राशन बनना चाहिए इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि दिए हुए नम्बरों में बात कर उनका राशन कार्ड बनवाने में मदद करें: सरपंच@7898628506, सचिव@8349359323, अधिक जानकारी के लिए संपर्क@7240849533.
Posted on: Feb 27, 2018. Tags: BUDHULAL KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER
बाबा हरिहर नाथ सोनपुर में रंग लूटे...होली गीत
मालीघाट, मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक गीत सुना रहे हैं :
बाबा हरिहर नाथ सोनपुर में रंग लूटे-
बाबा गरीब नाथ मुजफ्फरपुर में रंग लूटे-
बाबा जलेश्वर नाथ जनकपुर में रंग लूटे-
बाबा वैधनाथ झारखंड में रंग लूटे-
बाबा तपेश्वरनाथ बलरामपुर में रंग लूटे-
बाबा तपेश्वरनाथ छत्तीसगढ़ में रंग लूटे-
बाबा पशुपतिनाथ नेपाल में रंग लूटे-
बाबा पशुपतिनाथ काठमांडू में रंग लूटे...


