कहां तैहां उड़ गए चिरैईया खोजो जंगल झाड़ मा...छत्तीसगढ़ी गीत

ग्राम-लुडूटोला, पंचायत-दमगढ़, थाना-कुगदुर, विकासखंड-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से भुकलूराम पंदराम एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं |
कहां तैहां उड़ गए चिरैईया खोजो जंगल झाड़ मा-
तोला मैहां खोजो चिरैईया नदिया के पार मा-
जंगल ला खोजें अउ झाड़ी ला खोजें अउ खोजे मै शहर ला-
गवई ला खोजे अउ शहर ला खोजें अउ पहाड़ ला-
कहां तैहां उड़ गए चिरैईया खोजो जंगल झाड़ मा...

Posted on: Mar 01, 2018. Tags: BHUKALURAM PANDRAM SONG VICTIMS REGISTER

मुझे कृष्ण रंग है प्यारा, मुझे श्याम रंग ने दुलारा...होली गीत

तमनार, रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडिहारी एक गीत सुना रहे हैं :
मुझे कृष्ण रंग है प्यारा, मुझे श्याम रंग ने दुलारा-
खेलो कृष्ण रंग की होली, मरो श्याम रंग पिचकारी-
बोलो प्रेम प्यार की बोली, करो प्रेम प्यार से ठोली-
भर लो प्रेम प्यार से झोली, खेलो कृष्ण रंग की होली-
मुझे कृष्ण रंग है प्यारा, मुझे श्याम रंग ने दुलारा...

Posted on: Mar 01, 2018. Tags: KANHAIYALAL PADIHARI SONG VICTIMS REGISTER

जगा जगा महादेव जगादे महादेव...भजन गीत

ग्राम-धुमाडांड, पोस्ट-गोविंदपुर, थाना-चंदोरा, तहसील-प्रतापपुर, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से साधू सिंह एक भजन सुना रहे हैं :
जगा जगा महादेव जगादे महादेव-
अदि शक्ति महादेव मेरे गुरु महादेव-
जगत गुरु महादेव सतगुरु महादेव-
वैदनाथ महादेव विश्वनाथ महादेव-
भोलेनाथ महादेव अमरनाथ महादेव-
जगा जगा महादेव जगादे महादेव...

Posted on: Mar 01, 2018. Tags: SADHU SINGH SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : आंखो की कमजोरी कम करने का घरेलू उपाय

मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गांधी आँखों की रोशनी बढ़ाने की औषधि बता रहे हैं, जिनको देखने में किसी प्रकार से दिक्कत होती है रोशनी कमजोर होती है वे बादाम 200 ग्राम, अखरोट 100 ग्राम, नारियल का चूरा 100 ग्राम, मिश्री 100 ग्राम इन सब को साफ कर पीस ले और बने हुए चूर्ण को सुरक्षित रख लें| भोजन के 2 घंटे बाद एक-एक चम्मच दिन में दो बार प्रयोग करे, दवा का सेवन करने के बाद पानी, दूध अदि का सेवन ना करें, सेवन के दो घंटे बाद दूध या पानी पी सकते हैं| नियमित 4 माह तक सेवन करना लाभकारी है, आंखो में गुलाब जल की दो-दो बूंद दिन में दो बार डाल सकते हैं| भोजन में तेल, मसाला, मिर्च, खटाई आदि का प्रयोग ना करें | वैद्य एच.डी.गांधी@9111061399

Posted on: Mar 01, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

मादर बजाहूँ कर्मा ताल मा, आजाबे रानी लुढूटोला गाँव मा...कर्मा गीत

ग्राम-लुढूटोला, पंचायत-दमगढ़, थाना-कुगदुर, विकासखंड-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से भुकलूराम पंदराम एक कर्मा गीत सुना रहे हैं :
मादर बजाहूँ कर्मा ताल मा, आजाबे रानी लुढूटोला गाँव मा-
मादर के संग मा तै झुमका ला बजाबे ओ-
मादर के ताल मा तै पैरी ला मिलाबे ओ-
मादर बजाहूँ कर्मा ताल मा, आजाबे रानी लुढूटोला गाँव मा...

Posted on: Mar 01, 2018. Tags: BHUKLURAM PANDRAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »