स्वास्थ्य स्वर : मधुरस और सोंठ से जोड़ों के दर्द की दवा...
ग्राम-सारंगपुर पोस्ट-तातापानी जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य नन्दलाल सिह सोठ और मधुरश से बनी दवा के घरेलु नुस्खे के बारे में जानकारी दे रहे हैं गठिया बाद रोग में सोठ 100 ग्राम को बारिक करके आधे लीटर मधुरश में मिलाकर एक-एक चम्मच रोज शाम-सुबह खाली पेट सेवन करने से जोड़ों का दर्द दूर होता है 15 दिन खाने से आराम मिल जाता है लेकिन 3 माह कोर्स पूरा करना पड़ता है नुस्खा उपयोग करने से पहले पूरी जानकारी लें इसके बाद उपयोग करें|संपर्क नंबर @7999161015 CS
Posted on: Jun 12, 2020. Tags: BALRAMPUR CG HEALTH NANDLAL SINGH SONG VICTIMS REGISTER
Impact : लॉकडाउन के राशन की समस्या हो रही थी, सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद राशन मिल गया...
सेक्टर 82 बंगेल, कन्या इंटर कॉलेज, नोएडा (उत्तर प्रदेश) से कल्पना देवी बता रही हैं वे इटावा जिले के रहने वाली हैं, उनका कहना है उन्हें राशन नहीं मिल रहा था, उन्होंने राशन लेने के लिये प्रयास किया लेकिन राशन नहीं मिला, जिसके कारण लॉकडाउन में खाने को लेकर समस्या हो रही थी, तो उन्होंने सीजीनेट में एक सन्देश रिकॉर्ड किये करने के18-20 दिन बाद राशन मिल गया है | इसलिए साथी सीजीनेट वाले साथियो को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है, जिन्होंने उनकी मदद की : संपर्क नंबर@9667332595.
Posted on: Jun 11, 2020. Tags: CORONA IMPACT KALPNA DEVI NOIDA UP SONG VICTIMS REGISTER
क्वारंटाइन सेंटर में सफाई का काम कराया और पैसे नहीं दे रहे हैं, कृपया मदद करें...
तहसील-बटियागढ़, जिला-दमोह (मध्यप्रदेश) से आरती वाल्मिक अपनी समस्या से अवगत करा रही हैं, वह और उनके बेटे ने स्थानीय कोविड केयर सेंटर (क्वारंटाइन सेंटर) में साफ सफाई का काम किया है | लेकिन वहां के डॉक्टर्स के द्वारा उन्हें पैसे नहीं दिए गए हैं | उल्टा जब सफाई के लिए एसिड हार्पिक मागा तो डॉक्टरो ने यह कह दिया की उनको काम पर रखा ही नहीं गया है| वाल्मिक ने सेंटर में ड्यूटी जार रहे डॉक्टर्स पर 18 वर्ष से कम उम्र के नाबालिगों को काम पर रखकर उनका पैसा गबन करने का आरोप भी लगाया है| बहुत परेशान है, इसलिए वह सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहीं हैं |कृपया मदद करें:जिलाधीश@7587968400,07812222343. (169583) NP
Posted on: Jun 11, 2020. Tags: ARTI VALMIK PROBLEM MP SONG VICTIMS REGISTER
Impact : खाने पीने की बहुत दिक्कत हो रही थी, सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पर मदद मिली...
बीरगाँव उरला रायपुर छत्तीसगढ़ से रीना देवी बता रहे है कि कोरोना महामारी के वजह से दो माह से उनका रोजगार का साधन बंद था जिस वजह से इनके परिवार में खाने पीने की बहुत दिक्कत हो रही थी मदद के लिए सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड किये इसके बाद इनकी राशन की समस्या का समाधान हो गया | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो धन्यवाद दे रहे जिन्होंने उनकी मदद की : संपर्क नम्बर@7400735984.(169104)
Posted on: Jun 11, 2020. Tags: CORONA IMPACT RAIPUR CG REENA DEVI SONG VICTIMS REGISTER
Impact : लॉकडाउन के राशन की समस्या हो रही थी, सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद राशन मिल गया...
जयसिंह फतेहपुर उत्तरप्रदेश के रहने वाले है अभी वे नोएडा गौतम बुद्ध नगर फेस-2 सेक्टर 87 नयागाँव गली नम्बर-4 में अपने परिवार के साथ रहते है,वे बता रहे है लोकडॉउन में फंसे थे भोजन की समस्या थी, मदद हेतु सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड किये
करने के बाद मुझे राशन मिल गया है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है | जिन्होंने उनकी मदद की : संपर्क नम्बर@9654202803.(168203)
