मेरे परिवार के राशन कार्ड के लिए 3 बार आवेदन किया, कोई सुनवाई नही हो रही, बहुत मुश्किल है...

ग्राम-नगडबरा, पंचायत-माठपुर, विकासखंड-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से तिहारू बता रहे हैं कि उनका राशनकार्ड नही बन पा रहा है जिससे उनको जीवन यापन करने में बहुत दिक्कत हो रही है. सचिव, सरपंच के पास 3 बार आवेदन करते हो चुका है, अपना नाम अपने पिता के राशनकार्ड से भी कटा लिया है, वे जीवन यापन के लिए मजदूरी करते हैं, तीन लोगों का परिवार है| कई बार आवेदन के बाद भी कोई सुनवाई नही हो रही है|इसलिए सांथी सीजीनेट के सभी साथियो से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरो पर बात कर निवेदन करे जिससे उनका राशन कार्ड बन सके | सरपंच@7898628506, सचिव@8349359323. तिहारू@7389566602.

Posted on: Mar 02, 2018. Tags: MITHLESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER

ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन...भजन गीत

ग्राम-छुल्कारी, जिला अनूपपुर (मध्प्रदेश) से कन्हैयालाल केवट अपने सांथी राम निवास और राजी प्रसाद के सांथ एक भजन सुना रहे हैं :
ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन-
वो तो गली गली हरी गुन गाने लगी-
महलों में पली बन के जोगन चली-
मीरा रानी दीवानी कहाने लगी-
राणा ने विष पिया मनो अमृत पिया-
ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन...

Posted on: Mar 02, 2018. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

मोर भारत माता ला बंदो दाई मोर भारत माता ला बंदों...गीत

वनग्राम खुर्सीपार, पोस्ट-मंगली, तहसील-बिछिया, ब्लाक-मवई, जिला-मंडला, (मध्यप्रदेश) से त्रिलोक सिंह पर्ते एक गीत सुना रहे हैं :
मोर भारत माता ला बंदो दाई मोर भारत माता ला बंदों-
मोर बावन गढ़ के देवी रे देवता तोला बंदो ओ-
मोर बावन गढ़ के देवी तोला जोहारो हो-
मोर मंडला गढ़ के देवी रे देवता तोला जोहारो हो-
मोर गाँव के गवहिन देवता तोला जोहारो हो-
मोर मेड के मेडवईया दाई तोला जोहारो हो...

Posted on: Mar 02, 2018. Tags: SONG TRILOK SINGH PARTE VICTIMS REGISTER

तू घबराना नही कभी भी मौत मुड़कर आती नही कभी...कविता

तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता फिल्म कलाकार श्री देवी के आकस्मिक निधन पर उनकी याद में एक कविता सुना रहे हैं :
तू घबराना नही कभी भी मौत मुड़कर आती नही कभी-
क्षण भी मुड़कर आती नही कभी-
बस स्मृति शेष बन रह जाती तू-
तू अभी पिछली कहानी भूल मत-
याद रख तेरी इतिहास बनकर भी-
आने वाली पीढ़ी बस यही कहेगी स्मृति शेष...

Posted on: Mar 02, 2018. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

माटी पुकारे तुझे देश पुकारे आजा रे बापू आ जा रे...बापू गीत

रामबाग चौरी, मुजफ्फरपुर (बिहार) से निधि वर्मा एक गीत सुना रही हैं :
माटी पुकारे तुझे देश पुकारे आजा रे बापू आजा रे-
भूले हम राहे हमें राह दिखा दे आजा रे राह दिखा दे-
ताने लाठी पकड़े चलते थे वो शान से-
जालिम कांपे थर-थर, थर-थर, सुनकर उनका नाम रे-
कच्छा उनका छोटा सा और सरपट उनकी चाल रे-
दुबले से पतले से थे वो चलते सीना तान के-
बंदे में था दम वन्दे मातरम...

Posted on: Mar 02, 2018. Tags: NIDHI VARMA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »