अपने गाँव में 9 दिवसीय भागवत पुराण महायज्ञ में शामिल होने के लिए सभी को आमंत्रित कर रहे हैं...

ग्राम-सिंगपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेमसिंह मरकाम बता रहे हैं, उनके गाँव में 4 मार्च 2018 से 12 मार्च 2018 तक नौ दिवसीय श्री भागवत पुराण महायज्ञ का आयोजन किया गया है |जिसमे वे सीजीनेट के सभी सुनने वाले सांथियो को शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं | जो शामिल होना चाहते हैं, दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं | हेमसिंह मरकाम@9575248234.

Posted on: Mar 04, 2018. Tags: HEMSINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

आदिवासी कुल के गौरव - डॉ. हरिहर सिंह ध्रुव...

उत्तम आतला महान सेवा भावी और त्यागमूर्ति डॉ. हरिहर सिंह ध्रुव के बारे में बता रहे हैं, वो कह रहे हैं डॉ. ध्रुव आदिवासी कुल गौरव हैं जिन्होंने अपने मजबूर आदिवासी भाइयों कि मज़बूरी का फायदा उठाने वाले साहूकारों को अपने बगावती तेवर दिखाकर सत्य व न्याय का पक्ष लिया था | फूल बिछे मार्ग को छोड़कर, जिन्होंने समग्र मानवता की खातिर कांटो भरा पथ अपनाया ऐसे डॉ. हरिहर सिंह ध्रुव का जन्म गुलाम भारत में 23 मार्च सन 1917 को ग्राम खट्टा (पटेवा) जो कि छत्तीसगढ़ के महासमुंद क्षेत्र का एक वनांचल गाँव था, अत्यंत गरीब गोंड आदिवासी मरावी परिवार में हुआ |उन्होंने आदिवासी समुदाय को मानवाधिकार दिलाने के लिए बहुत संघर्ष किया और मूलनिवासियों को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयत्न किया | उत्तम@9404984750

Posted on: Mar 04, 2018. Tags: SONG UTTAM ATALA VICTIMS REGISTER

मिलाए कोन है उजर चाउर मा गोटी...छत्तीसगढ़ी गीत

ग्राम-भरदाकला, जिला-बालोद (छत्तीसगढ़) से भान साहू एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रही हैं :
मिलाए कोन है उजर चाउर मा गोटी-
नगाए कोन है हमर बांटा के रोटी-
पहली रहिसे पिरकी अब होगे फोरा-
हमरेच छानी ऊपर भूजे उन होरा-
पिरत कोन है हमर खोचे लिंगोटी-
हमरे ला खाए अउ हमी ला बिजराए-
बड़े-बड़े आंखी हमी ला दिखाए...

Posted on: Mar 04, 2018. Tags: BHAN SAHU SONG VICTIMS REGISTER

लोहा डोहे लोहराने, पिया मोरे डढ ससुराल हो...सरगुजिया शादी गीत

ग्राम-शंरकरपुर, पोस्ट-सोनगरा, थाना-भटगंवा, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से श्यामपति श्यामले एक शादी गीत सुना रही हैं :
लोहा डोहे लोहराने, पिया मोरे डढ ससुराल हो-
लानी देहे माई मोरे टुटही थरी आगे-
हां जाथे धोवत दो सौ लागे-
झनी देबे माई मोरे बुढरी भईसिया गे-
बांधत बांधत दोष लागे-
झनी देबे माई मोरे बुढरी गईया गे...

Posted on: Mar 04, 2018. Tags: SHYAMPATI SHYAMLE SONG VICTIMS REGISTER

सुना-सुना-सुना तो भाई मान सुना...सादरी भाषा में आदिवासी जागृति गीत-

ग्राम-मलिडीही, ब्लाक-राजगंगापुर, जिला-सुन्दरगढ़, उड़ीसा से महेश कुजूर बता रहे हैं कि हम आदिवासी पहाड़, जंगल, पर्वत में रहते है | हमको हमारे हक अधिकारी को जानना है और हम आदिवासी है इसलिए लोग हमे नीचा समझते है और जितना भी रोजगार करके पैसे कमाते है उसको नशा पान में ख़तम कर देते है | जिसके कारण हमारा आदिवासी समाज डूब रहा है |सादरी भाषा में गीत के माध्यम से बता रहे हैं:
सुना-सुनो-सुना तो भाई मान सुना-
सुना बहिन मान सुना-
हमर समाज डूबियो जाथे धीरे-धीरे-
अब हम असवर जाये जमीन भिलाये – जमीन बेचीया दे थाय-
कुपा धरी आय जे काम धीरे-धीरे...

Posted on: Mar 04, 2018. Tags: MAHESH KUJUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »