तीन साल पहले हमारे बैगा गाँव में बिजली लगी थी, पर तीन महीने बाद से अब तक नहीं जल रही है...

ग्राम-धुरसी, पंचायत-कान्दावानी, पोस्ट-नेयूर, थाना-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से प्रीतराम कोहडिया बैगा बता रहे हैं उनके गाँव में विद्युत की समस्या है. गाँव में 2015 से लाईट लगा है लेकिन तीन महीने बाद से लाईट जल नही रहा है विद्युत विभाग में आवेदन करते है लेकिन निरीक्षक नही आते लोग रात में उजाले के लिए लकड़ी दिया जैसे साधनों का उपयोग करते है, सौर ऊर्जा भी थोड़ा चलता है | इसलिए वे सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से निवेदन कर रहे है कि इन नंबरो में बात कर अधिकारियो से निवेदन करे जिससे उनके गाँव में बिजली की समस्या का समाधान हो सके: कलेक्टर@9424136900, सचिव@9406066611.
मिथलेश मानिकपुरी@9826935967.

Posted on: Feb 21, 2018. Tags: PRITRAM KOHDIYA SONG VICTIMS REGISTER

भारत की विलुप्त होती आदिवासी भाषाओं पर अध्ययन और उनको संवैधानिक मान्यता मिलनी चाहिए...

ग्राम+पोस्ट-अंजनी, विकासखंड-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से सग्गन शाह मरकाम बोल रहे है कि कुछ ऐसी आदिवासी भाषाएँ है जो विलुप्त होने के कगार पर है, जैसे अबुझमाडिया, कमाडी, गोटुल मुरिया, देवार, गुरकी परजी, पारसी, भतरी, सरगुजिया, कुडुक, गोंडी, डडानी माठिया, डोली, पंडो, बैगानी, मुंडा, हल्बी आदि. इन भाषाओ का सर्वेक्षण तो किया गया है पर उनको संवैधानिक मान्यता के लिए प्रयास करना चाहिए| इसके लिए उन समुदाय के सभी साथियों का प्रयास होना चाहिए इन पर गहन अध्ययन होना चाहिए और उनकी मांग है कि इन सभी आदिवासी भाषाओं को भारत सरकार द्वारा संवैधानिक मान्यता दी जानी चाहिए. सग्गन शाह मरकाम@9479003194.

Posted on: Feb 21, 2018. Tags: SAGGAN SHAH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

देख तो संगी हमर गाँव मा...एकता परिषद संगठन का सामूहिक गीत

ग्राम-कुतरेल, जिला-रायपुर (छत्तीसगढ़) से सुरजो बाई एकता परिषद् संगठन का सामूहिक गीत सुना रही हैं:
देख तो संगी हमर गाँव मा-
एकता संगठन लहर गे-
पुन्नी के चंदा अंजोर मा – भारत के भुइयां काहर गे-
देख तो संगी हमर गाँव मा-
एकता संगठन लहर गे...

Posted on: Feb 21, 2018. Tags: SONG SURJO BAI VICTIMS REGISTER

तै बलिदान दान होगे रानी दुर्गावती...वीर गाथा गीत

भगतपारा, ग्राम-धुमाडाड, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल मराबी एक वीर गाथा गीत सुना रहें है:
तै बलिदान दान होगे रानी दुर्गावती-
गोंडवाना राजा अउ सत्ता के अधिकारी-
खांधे में धनुस बान हाथें तलवार-
बाबूलाल मराबी गवत है बीर गाथा-
बलिदान दान होगें रानी दुर्गावती...

Posted on: Feb 21, 2018. Tags: BABULAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

लोरी-लोरी जाय मयारू लोरी-लोरी जाय...बांसुरी गीत

ग्राम-सारपानी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़ ) से बुधराम यादव बांसुरी के धुन में एक गीत सुना रहे है:
लोरी-लोरी जाय मयारू लोरी-लोरी जाय-
या डोंगरी कछार मा तेंदू लोरी-लोरी...

Posted on: Feb 21, 2018. Tags: BUDHURAM YADAV SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »