एक साल चार माह से 6 लोगों को मजदूरी का पैसा नहीं दिया गया, कृपया अधिकारी को फोन करें...

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे हैं कि हमारे गांव में
पिछले साल मवेशियों को पानी पिलाने के लिए सरपंच द्वारा कुछ बांध बंधाने का कार्य कराया गया था, जिसमे लगभग 6 लोगो ने काम किया था इसमें रविन्द्र,जवाहिर,रामरतन आदि शामिल रहे, जिसका पैसा आज तक एक साल और चार माह बाद भी सरपंच द्वारा नहीं दिया गया, सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों में बात कर दबाव बनाये जिससे इनका मजदूरी का पैसा मिल सके...सरपंच@7772911742, C.E.O.@9424166557, कलेक्टर@07775266117. कैलाश पोया@9753553881

Posted on: Aug 16, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

भारत की ऐसी सरकार है, यहां की जनता लाचार है...गीत

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विभा एक गीत सुना रही हैं :
भारत की ऐसी सरकार है यहां की जनता लाचार है-
भाषण दे-दे के बहलाएँगे, कागज में योजना बनायेगे-
बोटो का होता व्यापार है,यहां की जनता लचार है-
भारत में थोड़ी सी अमीरी है जादा के पास ये फकीरी है-
एसी समानता बेकार है यहां की जनता लचार है-
सरपंच सेवा करवाएंगे आपस में फूट कराएँगे-
पार्टी में लाना उनका सार है यहाँ की जनता लचर है...

Posted on: Aug 16, 2017. Tags: SONG VIBHA REWA VICTIMS REGISTER

सेवा जय हो बड़ादेव, जिन्दगी के रास्ता बनाई दे...गोंडवाना गीत -

ग्राम-आमगांव, थाना-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से इन्द्रावती धुर्वे एक गोंडवाना गीत सुना रही है :
सेवा जय हो बड़ादेव, जिन्दगी के रास्ता बनाई दे-
गुरु लिंगो महाराज, जिन्दगी के रास्ता बनाई दे-
ये गुहिया के रहवासी धरम ला भुलाई रे धरम ला भुलाई-
माता पिता गुरु भूले पथरा पुजाई रे पथरा पुजाई...

Posted on: Aug 15, 2017. Tags: INDRAVATI DHURWEY SONG VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : तुलसी के औषधीय गुण-

ग्राम-मंगरोर ,थाना-डभौरा, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जयप्रकाश तुलसी की उपयोगिता बता रहे है- तुलसी के एक सौ आठ पत्तियां और 6 लौंग, 6 कालीमिर्च इनको पीसकर चने के बराबर गोली बनाकर सुबह शाम सेवन करने से दमा, खासी व जुकाम में आराम मिलता है. केवल तुलसी के पत्ते के दैनिक सेवन से शरीर की अनेक बीमारी ख़त्म हो जाती हैं तुलसी हर घर में पाया जाता है यह दो प्रकार की होती है श्यामा तुलसी व हरी तुलसी, तुलसी को हर घर में लगाना चाहिए इससे हवा शुद्ध रहती है तुलसी के पत्ते को चाय में भी डालना चाहिए। तुलसी के उपयोग से पुराना बुखार जो हड्डियों में हो जाता है वह भी ख़त्म हो जाता है | जयप्रकाश@7024546085.

Posted on: Aug 15, 2017. Tags: JAIPRAKASH REWA SONG VICTIMS REGISTER

आवे के पड़ी मैया, आवे के पड़ी रउवा...देवी गीत -

ग्राम-महानगुवा, जिला-पूर्वी चम्पारण (बिहार) से कुन्दन कुमार भोजपुरी भाषा में एक देवी गीत सुना रहे है, इस गीत को नवरात्रि के समय अधिक गाया जाता है :
आवे के पड़ी मैया – आवे के पड़ी रउवा – जब अगना मा दिया बाती
जली मइके आवे का पड़ी...

Posted on: Aug 15, 2017. Tags: KUNDAN KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »