हाय रे सरपंची राज जबर लफड़ा..जसपुरिया गीत
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश पोया सरपंची राज पर एक जसपुरिया गीत सुना रहे हैं :
हाय रे सरपंची राज जबर लफड़ा
हर गरीब परेसान सरपंची राज जबर लफड़ा-
धरम करम ला काम करे पैसा नहीं दे सरपंची राज जबर लफड़ा-
सरकारी चाउर आवे ओला नहीं बाटे सरपंची राज जबर लफड़ा-
हाय रे सरपंची राज जबर लफड़ा...
Posted on: Aug 19, 2017. Tags: KAILASH POYA SONG VICTIMS REGISTER
ए मुसाफिर प्रेम नगर मत जाना...भजन गीत
ग्राम-सरईमाल, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार एक भक्ति गीत हारमोनियम वाद्य यंत्र के साथ सुना रहे हैं :
ए मुसाफिर प्रेम नगर मत जाना-
प्रेम नगर के रास्ता के रास्ता कठिन है-
तीनों लोक के रास्ता भुला जाओ-
प्रेम नगर के पंथ कठिन है-
ए मुसाफिर प्रेम नगर मत जाना...
Posted on: Aug 19, 2017. Tags: SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल पर : चर्मरोग का घरेलू उपचार...
ग्राम-अंजनी, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से वैद्य सग्गन साह मरकाम आज चर्मरोग की एक घरेलू औषधि के बारे में जानकारी दे रहे हैं, वे बता रहे हैं कि लोग अक्सर चर्म रोग से पीड़ित होते हैं और महंगी दवाओं का उपयोग करते है जबकि वे इसका उपचार अपने आसपास की वनस्पति से कर सकते हैं. वे बता रहे हैं कि जंगल में पायी जाने वाली झाड कंजी के बीज को इकठ्ठा कर ले जो कि मध्य भारत के जंगली इलाके में आसानी से उपलब्ध हो जाता है तथा उनका तेल निकलवा ले इसके बाद 50 ग्राम सरसों का तेल व 50 ग्राम कंजी के तेल में मिला ले इसके बाद जिस अंग पर चर्म रोग हो उस अंग में एक माह तक लगाये इससे चर्मरोग में आराम मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे| सग्गन साह मरकाम@7747968488
Posted on: Aug 18, 2017. Tags: SAGGAN SHAH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
हम बुज़ुर्ग महिलाओं को 8 महीने से पेंशन नहीं मिल रहा है, हम सब क़र्ज़ लेकर किसी तरह ज़िंदा हैं...
ग्राम-धुमाटोला, विकासखंड-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) धन साय मरावी बता रहे हैं कि गाँव की कई बुजुर्ग महिलाओं को 9 माह में केवल 1 माह का पेंशन मिला है 8 माह का पेंशन बाकी है इनके खाते में पैसे नहीं भेजे जा रहे हैं इसके कारण ये महिलायें अपना जीवन यापन करने के लिए दूसरों से कर्ज ले रहे हैं जिसके कारण ये कर्जदार भी होते जा रहे है इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि निम्न समस्या पर अधिकारीयों को फोन करके दबाव बनाये जिससे कि इन गरीब महिलाओं की पेंशन की समस्या का निवारण हो सके| S.D.M.@9425736137, जिला CEO@ 7693515855, सरपंच@7247344001. ग्रामीण साहेब सिंह@9165695127
Posted on: Aug 18, 2017. Tags: DHANSHAY MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
आगे हे सीजीनेट भईया गा...गीत
ग्राम-नेरेगाव पारा, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से बिष्णु कुमार सीजीनेट पर एक गीत सुना रहे हैं:
आगे हे सीजीनेट भईया गा-
छत्तीसगढ़ में छाये है गा-
सबको समस्या ला दूर करत है-
सीजी नेट में रिकॉर्ड करके-
भेज दिया समस्या ला-
लईका सयान समस्या ला सुन के-
सीजीनेट हां दूर करत हे-
आगे हे सीजीनेट भईया गा... बिष्णु कुमार@7581008569
