चला-चला-चला बाबा के धाम चला...सावन का भजन

ग्राम डूमरखोरका, पंचायत भेलवाडीह, तहसील बलरामपुर, जिला बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से अनूपराम सावन महीना में गाये जाने वाला गीत सुना रहें हैं:
चला-चला-चला बाबा के धाम चला-
गंगा में जलवा भरा, खांडी में कावर डाला-
कट जा ही रे कठिनवा, चला कवरिया बोला बम बम बम-
चला-चला-चला भोला के धाम चला-
गंगा में जलवा भरा, खांडी में कावर डाला-
कट जा इ रे कठिनवा, चला कवरिया बोला बम बम बम...

Posted on: Dec 19, 2016. Tags: ANUPRAM BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER

फसल खेत में खड़ी है और कुछ लोग अपने पालतू पशु खुला छोड़ दे रहे हैं, प्रशासन कुछ नहीं करता...

फसल अभी खेत में खड़ी है और लोग अपने पालतू पशु को खुला छोड़ दे रहे हैं । प्रशासन का इस दिशा में कोई ध्यान नहीं है कह रहे हैं आदिवासी बहुल विकासखंड तमनार जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता। वे बता रहे हैं कि पुराने ज़माने से चले आ रही व्यवस्था और परंपरा का आज के दिनों में नजरअंदाज किया जा रहा है जैसे कुछ लोग पालतू पशुओं को समय से पहले ही चरने के लिए छोड़ दे रहे है जो बची हुई फसलों को नुकसान पंहुचा रहे है जिसे सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद करने के लिए अपील कर रहे हैं कि वे प्रशासनिक अधिकारियों से इस गंभीर समस्या की और ध्यान देकर कुछ उपाय निकालने का बंदोबस्त करें । ग्राम पंचायत सरपंच जी का मोबाइल नम्बर 09329407294. राजेन्द्र गुप्ता@9993891275

Posted on: Dec 17, 2016. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

सुआ बोलथे रे हाय जी, हाय सुआ बोलथे यार...सरगुजिहा लोकगीत

ग्राम पंचायत धूमाडांड सूरजपुर छत्तीसगढ़ से सूरदास आर्मो एक क्षेत्रीय बोली में गीत सुना रहे हैं :
सुआ बोलथे रे हाय जी, हाय सुआ बोलथे यार-
पिंजरा के बंधल सुआ बोलथे जी-
हाय जी हाय सुआ बोलथे यार-
पिंजरा के बंधल सुआ बोलथे जी-
गाँव घर में खेत खानिहार संग
साथी मिले हम तो गाए रहें जी-
गहरा नदी के पानी जल थला गाए रहे जी-
हाय जी हाय गाना गाए रहेन जी-
पानी के पिवयया जल छान के पियें जी...

Posted on: Dec 16, 2016. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

माइनिंग और कंपनी के आने के बाद पशुओं को चराने के लिए यहां कोई चारागाह ही नहीं बचा है...

भारत एक कृषि प्रधान देश है यहां पर अधिक लोग कृषि पर आधारित है पर हमारे इलाके में माइनिंग और कंपनी आने के बाद चरागाह ही नहीं बचे हैं अभी भी फसल खेत में ही है पर लोगों ने अपने पशुओं को खुला छोड़ दिया है क्योंकि उनको चराने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है बता रहे हैं
तहसील-तमनार, जिला-रायगढ़, छत्तीसगढ़ से राजेंद्र गुप्ता है जिनके साथ हैं डा रोहित कुमार साहू जो बता रहे है कि पशुओ को चराने के लिए चरगाह नहीं है तो इनकी कहना है कि चरगाह कि व्यवस्था की जाए, गाँव के सरपंच का नम्बर – 9329407294 । वे कह रहे हैं जिन कंपनियों के कारण यह समस्या बढ़ी है उनको भी इस गंभीर समस्या जिससे से अधिकाँश का जीवन जुड़ा है उसको सुलझाने में मदद करना चाहिए । राजेन्द्र@9993891275

Posted on: Dec 14, 2016. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

रोते रोते गोपाल चुप होते नहीं उसकी मम्मी...भजन गीत

ग्राम-धुमाडांड भगतपारा, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर छत्तीसगढ़ से कुमारी आरती आयाम भजन गीत सुना रही हैं :-
रोते रोते गोपाल चुप होते नहीं उसकी मम्मी-
की गोद लालाराते नहीं उसके पापा दया बर-
बी लेते नहीं रोते रोते गोपाल चुप होते नहीं-
उसकी बुआ की गोद लालाराते नहीं-
रोते रोते गोपाल चुप होते नहीं

Posted on: Dec 02, 2016. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »