हो-हो हाय संस्कृति को हम बचाएं...आंदोलन गीत

सुनील कुमार, मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से एक आंदोलन गीत सुना रहे हैं:
हो-हो हाय संस्कृति को हम बचाएं-
मिलजुल हम सब करे जतन सोचे कोई उपाए-
गोंवरो शाली बिरसत जानें समझें भाए-
गांव-गांव मैं काला भवन हो गाय बजाएं भाए-
लोक कला को समझें हम इसकों खूब बढ़ाये-
भाई बहन सब मिलजुल नाचे झूमें नाचे गाये – हो-हो हाय संस्कृति को हम बचाएं...

-

Posted on: Feb 24, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

झुमकी रहे बारी का भाजी हो...बैगा गीत

ग्राम-नागाडोबरा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से रतिराम बैगा एक गीत सुना रहे हैं :
झुमकी रहे बारी का भाजी हो-
राम करेले झुमकी रहे-
कोन भौजी भात रांधे कौन भौजी भात-
छोट भौजी दार रांधे बड़े भौजी भात-
कौन भौजी रांधे बारी के भाजी हो...

Posted on: Feb 24, 2018. Tags: MITHLESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER

सरगुजा के डहरा में बेल कांटा घन घन...सरगुजिया डोमकच गीत

ग्राम-बरपटीया, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनसाय मरावी एक सरगुजिया डोमकच गीत सुना रहे हैं :
सरगुजा के डहरा में बेल कांटा घन घन-
तोके कंटा गड़े दैईया मोके माया लागे-
कहाँ कर डांग डोरा कहाँ कर बंसी रे-
कहाँ जग भैईया रे लागबो माया फांस-
सरगुजा के डांग डोरा रायपुर के बंसी-
मध्यप्रदेश डगर लागबो माया फांद-
तोर बेटी मोर बेटा जोड़ी मिलाबो रे-
आमा पतई बगई डोरा झुलनी झुलाबो...

Posted on: Feb 24, 2018. Tags: DHANSAI MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

अँधाधुंध अंधियारा रे अब तो अँधाधुंध अंधियारा लाल...होली गीत

ग्राम-सरईमाल, पोस्ट-चांदवानी, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार एक होली गीत सुना रहे है:
अँधाधुंध अंधियारा रे-
अब तो अँधाधुंध अंधियारालाल-
यह घट भीतर बाघ बगीचा-
अँधाधुंध अंधियारा रे...

Posted on: Feb 24, 2018. Tags: SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

ऊँची पहाड़ नीचे कंकड़ रे शंकर, कैसे करूँ तेरी दर्शन...भजन गीत -

ग्राम-शारदापुर, पोस्ट-सुलसुली, थाना-त्रिकुंडा, विकासखंड-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रमकोलिया आयाम एक गीत सुना रही हैं :
ऊँची पहाड़ नीचे कंकड़ रे शंकर, कैसे करूँ तेरी दर्शन-
जलवा चढाने से डर मुझे लागे-
जलवा है मछली का जूठा रे शंकर-
दुधवा चढाने से डर मुझे लागे-
दुधवा है बछड़े का जूठा रे शंकर-
फुलवा चढाने डर मुझे लागे-
फुलवा है भौंरे का जुठा रे शंकर...

Posted on: Feb 24, 2018. Tags: RAMKOLIYA AYAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »