ऐ गोरी वो बंजारी डांड मा, बड़ा मजा आथे...छत्तीसगढ़ी गीत

ग्राम पंचायत-बंजारीडांड, जनपद पंचायत-बैकुंठपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से पतराज सिंह मरकाम एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
ऐ गोरी वो बंजारी डांड मा बड़ा मजा आथे-
बंजारी डांड के दीदी भैया मन, अब्बड़ मीठ-मीठ गोठिया थें-
इहां के संगी संगवारी मन हम ला देखे बर आथे-
कला मै सुनावों दीदी मन, कला मै सुनावों-
इहां के गोठ ला सुने बर मोला मजा आथे-
भरे जंगल हा दिखथे इहां बंजारी डांड के गाँव मा...

Posted on: Feb 25, 2018. Tags: PATRAJ SINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Our handpump got repaired after recording message on CGnet...

ग्राम-नांगाडबरा, ग्राम पंचायत-माठ्पुर, विकासखंड-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से दसेरी बाई बता रही है कि उनके मोहल्ले का हैण्डपम्प बहुत दिनों से खराब था उसके कारण मोहल्ले के सभी 20 परिवारों को पानी की बहुत समस्या हो रही थी और शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं दे रहे थे तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में कुछ दिन पहले एक सन्देश रिकॉर्ड किया था और सन्देश रिकार्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों ने जब अधिकारियो के ऊपर दबाव बनाया तो अभी उनके यहाँ का हैण्डपम्प सुधार दिया गया है और उनको अब पानी की समस्या नहीं हो रही है इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की. नर्मदा प्रसाद@8963947173.

Posted on: Feb 25, 2018. Tags: DASERI BAI KABIRDHAM HANDPUMP SONG VICTIMS REGISTER WATER

हाथ जोड़ के विनती करूँ, मथनवा वो मोर दाई...भजन गीत

ग्राम-पखनी, थाना+तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से देवनारायण एक भजन गीत सुना रहे है:
हाथ जोड़ के विनती करूँ मथनवा वो मोर दाई-
दगा जन देबे वो दाई मायाला बढ़ा के दगा-
हाथ जोड़ के विनती करूँ मथनवा वो मोर दाई-
तेरे विरह म जाके दाई हाथ पसारूं मोर-
गा जन देबे वो दाई मायाला बढ़ा के दगा...

Posted on: Feb 25, 2018. Tags: DEVNARAYAN SURAJPUR SONG VICTIMS REGISTER

पीपर के पत्ता मा राम लिखे है...गीत

ग्राम-सरईमाल, पोस्ट-चंद्रानी, थाना-समनापुर, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से चंद्रभान अहिरवार एक गीत सुना रहे हैं :
पीपर के पत्ता मा राम लिखे है-
का जानो राम पीपर के पत्ता मा राम लिखे है-
राम लिखे है लक्ष्मण लिखे है-
का जानो राम पीपर के पत्ता मा राम लिखे है...

Posted on: Feb 25, 2018. Tags: CHANDRABHAN AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : घरेलू शक्ति वर्धक औषधि -

मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गाँधी आज एक घरेलू शक्ति वर्धक औषधि के बारे में बता रहे हैं | वे बता रहे हैं कि सफेद मुसली, काली मुसली, सतावर, जंगली पूछ बीज, बाल सेमर कंद, पिसी मिश्री सभी को 3-3 सौ ग्राम साफ कर पीसकर चूर्ण बना लें और प्रतिदिन एक चम्मच दूध के सांथ दिन में दो बार सेवन करें, लगातार 3 माह तक सेवन कर सकते हैं | तेल, मसाला, मिर्च, खटाई, गरिष्ट भोजन का सेवन ना करें, सुगर के रोगी मिश्री का उपयोग ना करें | दवा शुरू करने से पूर्व तीन दिन हल्का भोजन करके पेट साफ कर लें | इससे आपको शरीर में अतिरिक्त ऊर्जा मिलेगी आप को टॉनिक खरीदकर पैसे भी जाया नहीं करना पडेगा | अधिक जानकारी के लिए वैद्य एच.डी.गाँधी@9111061399.

Posted on: Feb 25, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »