हम 100 से अधिक लोगों ने वन विभाग के लिए 3 साल पहले काम किया, मजदूरी नहीं मिली...
ग्राम पंचायत-खोंड, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कमलेश्वर सिंह, बता रहे हैं, वन विभाग द्वारा 2015-16 में बडवारी पारा, छतौली, मोर्रा नदी के रोड निर्माण में करीब 100 से अधिक लोगो ने काम किया, जिसका मजदूरी का भुगतान आज तक नही हुआ, उन्होंने कई बार अधिकारियों के पास आवेदन दिया, अधिकारी केवल आश्वासन देते हैं, इसलिए वे सीजीनेट के सभी सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे हैं, दिए गये नंबरो पर अधिकारियों से बात कर मजदूरी का पैसा दिलाने में मदद करे: SDO@9425588784, रेंजर@7646948458,कलेक्टर@9826443377,
ठेकेदार@9617369938, CEO@9926192534. संपर्क@7697312227.
Posted on: May 09, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER
हाथ जोड़ बिनती करों तोरे पाव ला परों दाई...भजन गीत
ग्राम पंचायत-बांद्रबारी, खुर्सीपार, पोस्ट-मंगली, तहसील-बिछिया, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से तिरलोक सिंह परते एक गीत सुना रहें हैं :
हांथ जोड़ बिनती करों, तोरे पांव ला परों दाई-
धर्म करईया जनम देवैईया दाई तोरे पांव ला परों-
तोरे पाँव ला परों देवी देवता, तोरे चरण मा आयों-
ताहि हस दुःख के हरइया, दुखी के सुख देवईया-
तहीं हस देवता, तहीं हस देवी, ताहीं हस चरों धाम-
तोही ला गाथो माता तोही ला गाथो पिता...
Posted on: May 09, 2018. Tags: SONG TRILOK SINGH PARTE VICTIMS REGISTER
कभी राम बनके, कभी श्याम बनके, चले आना प्रभु जी चले आना...भजन गीत
ग्राम-खर्रा, नवापारा, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मंजू केवट एक भजन गीत सुना रही हैं :
कभी राम बनके, कभी श्याम बनके, चले आना प्रभु जी चले आना-
तुम राम रूप में आना, सीता सांथ लेके धनुष हाथ लेके चले आना-
राधा सांथ लेकर मुरली हांथ लेकर चले आना-
तुम शिव के रूप में आना गौरी सांथ लेके डमरू हांथ लेके-
तुम विष्णु के रूप में आना लक्ष्मी सांथ लेकर चक्र हांथ लेकर-
तुम गणपति के रूप में आना, सीधी साथ लेकर ललडू हांथ लेकर चले आना...
Posted on: May 09, 2018. Tags: MANJU KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
पंडो पारा में हैण्ड पम्प नहीं है, लोग कुए का गंदा पानी पीते हैं और अक्सर बीमार पड रहे हैं...
ग्राम पंचायत-केसर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से पान कुंवर पंडो और बंदी पंडो बता रही हैं कि उनके गाँव में पीने के पानी की व्यवस्था ना होने के कारण वे कुँए का पानी पीते हैं, जो गंदा और बदबूदार है, जिससे लोग बीमार पड़ते रहते हैं, जिसके लिए उन्होंने पंचायत में आवेदन किया, लेकिन कोई सुनवाई नही होती, बीमार पड़ने पर ईलाज करना होता है जिसका असर उनके आर्थिक स्थिति पर भी पड़ता है इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो अपील कर रहे हैं कि इन नंबरो पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करे| सरपंच@9669850894, CEO@9926193680. संपर्क नंबर@8461042796.
Posted on: May 09, 2018. Tags: MOHAN YADAV SONG VICTIMS REGISTER
सरस्वती मईया तै ज्ञान के देवैया, तोर पईया लागो दाई ऐ धरती मईया...सरस्वती वंदना
ग्राम-लुढूटोला, पंचायत-दमगढ़, थाना-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से भुकलू राम पंदराम एक सरस्वती वंदना सुना रहे हैं :
सरस्वती मईया तै ज्ञान के देवैया-
तोर पईया लागो दाई ऐ धरती मईया-
तोर कोरा मा खेलत हावे लईका अउ सयान-
तोर माया मा तोर दुलारे मा जियत हावे संसार-
सरस्वती मईया तै ज्ञान के देवैया-
तोर पईया लागो दाई ऐ धरती मईया...
