रोड नही होने से बारिश में आने जाने की दिक्कत होती है, आवेदन करने पर अधिकारी ध्यान नही देते...
ग्राम-नागाडबरा, पंचायत-माठपुर, विकासखंड-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से ननकुसिया बता रही हैं, कि उनके गाँव में माठपुर से नागाडबरा और पटेल पारा के बीच रोड निर्माण नही हुआ है, जिसके कारण बारिश के दिनों में कीचड़ हो जाता है, लोगो को आने जाने में दिक्कत होती है, समस्या के समाधान के लिए उन्होंने सचिव, सरपंच और कलेक्टर कार्यालय में आवेदन किया, लेकिन उस पर कोई काम हुआ, सरपंच, सचिव केवल आश्वासन दे रहे हैं, इसलिए वे सीजीनेट के सुनने वाले सांथियो से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर बात कर बात कर निवेदन करें, जिससे गांव में सड़क निर्माण हो सके: सरपंच@7898628506, सचिव@8349359323. मिथलेश मानिकपुरी@8964973228.
Posted on: Mar 11, 2018. Tags: MITHLESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER
छोटा सी गुड़िया को गिनती सिखाना है...बाल कविता
ग्राम-धीरी, पोस्ट-जैतपुरी, थाना-गढ़ी, तहसील-बैहर, जिला-बालाघाट (मध्यप्रदेश) से मायावती मरकाम एक कविता सुना रही हैं :
एक छोटा सी गुड़िया को गिनती सिखाना है-
बोलो गुड़िया एक तुझे मिलेगा केक-
थोड़ा तुम काटोगे थोड़ा हम काटेंगे-
एक छोटा सी गुड़िया को गिनती सिखाना है-
बोलो गुड़िया दो तुझे मिलेगा वो-
थोड़ा तुम खाओगे थोड़ा हम खाएंगे...
Posted on: Mar 11, 2018. Tags: MAYAWATI MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
अक्सर किसानों के खेतों में आग लग जाती है, प्रशासन इसे रोकने के लिए कृपया कुछ उपाय करे...
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेन्द्र गुप्ता बता रहे हैं, कई वर्षो से वनांचल क्षेत्र और किसानो की भूमि में अनजान लोगों द्वारा आगजनी की घटनाएं की जा रही है, और अभी हाल ही में कुदरीपारा, कोचईलटी में आगजनी की घटना हुई है, इससे पूर्व भी ये घटनाएं उन इलाकों में हुई है, पर्यावरण प्रदूषण को लेकर कठोर कानून बनाए गए हैं लेकिन उसका पालन नही हो रहा है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरो पर अधिकारियों से बात कर निवेदन करें जिससे आगजनी की घटनाओं पर नियंत्रण कर पर्यावरण प्रदूषण को कम किया जा सके: SDM@9425584600, पटवारी@8305164333, कलेक्टर@07762222103, राजेन्द्र गुप्ता@9993891275.
Posted on: Mar 11, 2018. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : बवासीर का घरेलू उपचार...
वैद्य एच.डी.गांधी खूनी और बाधी बवासीर का ईलाज बता रहे हैं, नारियल का जूट 100 ग्राम, सेंधा नमक 30 ग्राम, सनाय की पत्ती 100 ग्राम इन सभी को साफ कर मिट्टी के बर्तन में रखें और कपडे में मिट्टी लपेट करके आग में जलाकर भस्म बना ले और ठंडा होने पर उसे पीस कर एक कांच के बर्तन में सुरक्षित रख लें, और 1 से 3 ग्राम भस्म एक कप मठा या छाछ के सांथ दिन में तीन बार लें लगातार तीन दिन तक सेवन करें, दवा का सेवन करने के 1घंटे पहले और 1घंटे बाद तक कुछ भी ना खाएं, दवा का सेवन के समय तीन दिन तक खाने में छिलके वाली मूंगदाल और चावल मिलाकर खिचड़ी बनाकर खाएं, मूंग दाल और रोटी का उपयोग भी कर सकते हैं, मिर्च, मसला, तेल खटाई, चाय, गरिष्ठ भोजन, कॉफ़ी, नशा आदि का सेवन ना करें| परहेज करना अनिवार्य है| वैद्य एच.डी.गांधी@9111061399.
Posted on: Mar 11, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
नेता घर-घर जाता, पैर पकड़कर मांगता...व्यंग्य रचना
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडिहारी एक व्यंग्य रचना सुना रहे हैं :
नेता घर-घर जाता पैर पकड़कर मांगता-
किसी को कुछ नहीं देता अपने ही घर भरने के फिराक में रहता-
पांच साल में एक बार आता, सांथ में 100-50 शहर घुमाता-
मीठी-मीठी बाते करता अपना झोली भरके ले जाता-
फिर दर्शन नही देता छुप-छुप कर रहता-
कभी सामने नही आता अपना मुह घुमा लेता...


