हे बजरंगबली हनुमान...भजन

ग्राम-लोतमा, जिला-जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) से संपतलाल यादव एक भक्ति गीत सुना रहे हैं:
मंगल मूरत राम दुलारे-
आन पड़ा अब तेरे द्वारे-
हे बजरंगबली हनुमान-
हे महावीर करो कल्याण-
तीनो लोक तेरा उंजियारा-
सिया राम जी के काज संवारा-
मारुति नंदन हे दुःख भंजन...(AR)

Posted on: Feb 04, 2021. Tags: BHAJAN SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : बूखार का घरेलू उपचार-

प्रयाग बिहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी बुखार का घरेलू उपचार बता रहें है, काली मिर्च 30, गिल्वे 30 ग्राम, दाल चीनी 30 ग्राम, पिपली 30 ग्राम, छोटी हरण 30 ग्राम, चित्रक 30 ग्राम, इस सबको कूट पिस कर दरदरा चूर्ण बना ले, एक गिलास पानी में एक चम्मच चूर्ण को डाल के उसें उबाले जब 2 कप बच जाए| उसमे स्वाद अनुसार गुड डाले और उसे सुबह शाम पिने से लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399. (181211)

Posted on: Feb 04, 2021. Tags: HEALTH RAIPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: हम नक्सल पीड़ित हैं अभी तक सरकार हमें रोजगार नही दे रहा है...कृपया मदद करें

पखांजूर, जिला-कांकेर, (छत्तीसगढ़) से हरी प्रसाद बता रहे हैं कि उन्हें उनके गाँव में नक्सलियों ने उन्हें बहुत परेशान किया जिससे आहात होकर वे अपने गाँव छोड़कर अन्तःगढ़ में अपने पुरे परिवार के साथ आकर रह रहे हैं, यहाँ वे रोजी का मजदूरी करके अपना जीवन चला रहे हैं| उनके पास किसी तरह का रोजगार नही है, सरकार भी उन्हें किसी तरह का कोई मदद नही कर रहा है| ये साथी छत्तीसगढ़ सरकार से मदद की मांग करते हैं कि नक्सल प्राभावित पीड़ित परिवार को सहयोग दिलाने मदद करें| सम्पर्क नम्बर@7587305903. (184039)

Posted on: Feb 04, 2021. Tags: KANKER CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर : मै नक्सली संगठन में थी 2017 में आत्मसमर्पण की सरकार कोई मदद नही कर रहे है

मोतीनगर रायपुर, (छत्तीसगढ़) से शान्ति बाई बता रहे हैं कि वे अब से पहले पांच साल तक नक्सली संगठन में जुडी रही, वे सन 2017 में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया और शासन के तरफ से उन्हें एक लाख मिलना था लेकिन वह मदद राशि भी नही मिला न ही कोई सरकारी नौकरी जिससे वे बहुत परेशान है| ये साथी सरकार से मदद की अपील कर रहे हैं कि उन्हें सरकारी रोजगार के साथ उन्हें आर्थिक मदद मिले जिससे वे अपना जीवन सुखमय बना सकें| सम्पर्क नम्बर@8305216254. (184042)

Posted on: Feb 04, 2021. Tags: RAIPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER

लाये हम साबुन हांथो को धोना...गीत-

हिसार (हरियाणा) मोहनलाल गीत सुना रहे हैं:
सुन ओ कोरोना, तुझको है रोना-
लाये हम साबुन हांथो को धोना-
दूरिया बनायेंगे तुझको हरायेंगे-
निश्चय हमारा तुझे जड़ से मिटायेंगे-
तुझको बचाकर विश्व है बचाना-
लाये हम साबुन हांथो को धोना...(AR)

Posted on: Feb 04, 2021. Tags: CORONA SONG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »