स्वास्थ्य स्वर : दस्त और पेट मरोड़ का घरेलू उपचार-
ग्राम-घोंघा, थाना-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य भगतराम लांजित
पेचिस और पेट मरोड़ का घरेलू उपचार बता रहे हैं, तुलसी पत्ता 2 मासा, आंवला का चूर्ण 4 मासा, काला नमक और मिश्री आवश्यकतानुसार सभी को आधा पाव दही में मिलाकर सेवन करने से लाभ मिल सकता है, बच्चो को आधा-आधा चम्मच दिन में तीन बार और बड़ो को 2-2 चम्मच दिन में तीन बार सेवन करना है, अधिक जानकारी के लिए दिए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@7389964276.
Posted on: Sep 09, 2018. Tags: BHAGATRAM LANJIT CHHATTISGARH HEALTH KABIRDHAM SONG SWASTHYA SWARA VICTIMS REGISTER
कुर्वन मैदान बीमारी करबे ते वांता...गोंडी स्वास्थ्य गीत
ग्राम-केशलापुर, जिला-कुमरम भीमू (तेलंगाना) से भान साहू के साथ स्कूल की छात्रा पद्मा स्वास्थ्य से जुडी एक गोंडी गीत सुना रही है:
कुर्वन मैदान बीमारी करबे ते वांता-
पीनी अडकी बाने वानता-
वाये हूढे कोढ़ी तेके वांता-
लोन रचा मावा चकोट इराना-
लोतोर पोंगी विशिंग आयवका सुडाना-
तेने आतला इनु माँ-
बाई दवा अना वोयाना-
तेने आतला इनु माँ-
बाई दवा अना वोयाना...
Posted on: Sep 09, 2018. Tags: BHAN SAHU GONDI HEALTH KUMRAM BHEEMU SONG TELANGANA
Today's news from newspapers in Gondi: 8th September 2018 -
नई दिल्ली :पेट्रोल 20 पैसे तो डीजल 21 पैसे और महंगा हुआ-दैनिक भास्कर-
बस्तर/ नई दिल्ली:पीड़ित फारूक अली ने ऐसे बयां किया बस्तर के नक्सलवाद का दर्द – नईदुनिया-
अहमदनगर:लोकपाल और किसानों की पेंशन की मांग को लेकर 2 अक्टूबर से अनशन पर बैठेंगे अन्ना हजारे – दैनिक भास्कर-
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद:9 सूत्री मांग को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा-न्यूज़18-
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा :आखिर क्यों खाली बस्ते स्कूल जा रहे बच्चे-पत्रिका न्यूज़ -
Posted on: Sep 08, 2018. Tags: GONDI NEWS RAMESH KUNJAM
हमारे गाँव के स्कूल का छत फटा हुआ है पानी टपक रहा है, दो साल से किचन में पढाई चल रही है...
ग्राम-तोकजबेली, तहसील-पखांजूर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से मनकुराम, गुरुदास सरोठे और अर्जुन मठामी बता रहे है कि उनके गाँव का स्कूल का छत फटा हुआ है और पूरा पानी टपक रहा है बच्चे लोग पढाई नहीं कर पा रहे है| किचन रूम में बैठकर पढाई कर रहे है ऐसा दो ढाई साल से चल रहा है उसके लिए गाँव के लोगो ने जनपद ऑफिस में दो बार आवेदन भी दिए थे लेकिन आज तक उसका कोई सुनवाई नहीं हुआ | तो उनका कहना है कि स्कूल की छत को ठीक किया जाए | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में अधिकारियो से बात कर स्कूल की छत को ठीक किया जाए : CEO@07868222203, 9425258269. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@7647013487.
Posted on: Sep 07, 2018. Tags: CG EDUCATION GURUDAS SAROTHE KANKER MANKURAM PAKHANJUR SONG VICTIMS REGISTER
तारो से तार जुड़ल अपनों से बात गुरु अईबे की नहीं...शिव भजन गीत
ग्राम-मरमा, पोस्ट-कृष्णा नगर धमनी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से मीना यादव एक शिव चर्चा भजन सुना रही हैं:
तारो से तार जुड़ल अपनों से बात गुरु अईबे की नहीं-
हमरो संकटीया में कोई ना सहारा गुरु आईबे की नहीं-
हमरो ऊपर दया करिहा हम शिव के ऊपर माया-
हमरो पापा पर दया करिहा मामी पर माया-
हमर भईया पर करिहा काकी पर माया-
हमरो संकटीया में कोई ना सहारा गुरु अईबे की नहीं...


