मैं लॉकडाउन से घर आया हूँ मेरे पास राशन भी नहीं है, काम भी नहीं है, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत-चतेनी, पोस्ट-हरदौली, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा मध्यप्रदेश चितानी कोल बता रहे है कि वे लॉकडाउन में सूरत से पैदल आ रहे थे उसमे उनको बहुत परेशानी हुई रास्ते में उनको पुलिस ने पकड लिया था और 2 दिन तक रखा उसके बाद वहां से अपने घर भूखे प्यासे 8 दिन तक पैदल चलकर आये उनके पास एक रूपये भी पैसे नहीं है | 2 महीने से अपने घर में बैठे है उनके पास कोई काम नहीं है | राशन में सिर्फ चावल 5 किलो देते है बाकि दाल, तेल, नमक, सब्जी चाहिए | तो उनकी मांग कि राशन दीजिये या काम दीजिये | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके राशन और काम दिलवाने में मदद करें : S.D.M@9754859545, संपर्क नम्बर@7485961830.
Posted on: Jun 14, 2020. Tags: CHITANI KOL CORONA PROBLEM REWA MP SONG VICTIMS REGISTER
चन्दन है इस देश की माटी...युग निर्माण गीत-
चंदनपुर जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार और उनके साथ है रामबिलास वे युग निर्माण गीत सुना रहें है-
चन्दन है इस देश की माटी-
तपोभूमि हर ग्राम है-
हर बाला देवी की प्रतिमा-
बच्चा बच्चा राम है-
हर शरीर मंदिर सा पावन-
हर मानव उपकारी है-
जहाँ सिंह बन गये खिलौने-
गाय जहाँ माँ प्यारी है-
जहाँ सवेरा शंख बजाता-
लोरी गाती शाम है-
हर बाला देवी की प्रतिमा-
बच्चा बच्चा राम है-
जहाँ कर्म से भाग्य बदलता-
श्रम निष्ठा कल्याणी है-
त्याग और तप की गाथाएं-
गाती कवी की वाणी है-
ज्ञान जहाँ का गंगाजल सा-
निर्मल है अविराम है-
हर बाला देवी की प्रतिमा-
बच्चा राम है...
Posted on: Jun 14, 2020. Tags: SANTOSH KUMAR AHIRWAR DINDORI MP SONG VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन में फंसे था, मुझे राशन और रोजगार दिलवाने में मदद करें...
ग्राम-अन्सरा, पोस्ट-पनवार, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से पवन कुमार आदिवासी बता रहे है कि वे लॉकडाउन में फंसे थे, उनको न तो राशन मिला न काम मिला उनका कहना कि उनको राशन और काम दिलवाया जाये इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों में मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके राशन और काम दिलवाने में मदद करें : C.E.O@9407803480, संपर्क नम्बर@8349764124. (169737) DW
Posted on: Jun 13, 2020. Tags: CORONA PROBLEM PAWAN KUMAR ADIVASI REWA MP SONG VICTIMS REGISTER
हम लोग 14 दिनों तक क्वारंटीन में 20 लोग बितायें घर जाने पर नहीं मिला रोजगार,न राशन न एक हजार रुपये...
ग्राम अंसरा, पंचायत-छतैनी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दिनेश कुमार आदिवासी बता रहे है 14 दिनों तक क्वारंटीन में 20 लोग बितायें उसके बाद अपने अपने घर आ गये परन्तु सरकार के द्वारा किसी प्रकार कोई सहायता नही मिला है बता रहें है कि हर एक प्रवासी मजदूरों के खाते में एक हजार रुपये ट्रांसफर करने का वादा किये है लेकिन अभी तक नही मिला है और साथ ही रोजगार तथा राशन भी दिया जाए बताया जा रहा है इस समय लॉकडाउन के वजह से एक महिना हो गया बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहें है दिए गये फ़ोन पर आधिकारियों से बात कर रोजगार, राशन तथा एक हजार रुपये ट्रांसफर करवाने में मदद करें. संपर्क@8349764124. 9685907952. CEO@9407803480. RK
Posted on: Jun 13, 2020. Tags: CORONA PROBLAM DINESH ADIVASI REWA MP SONG VICTIMS REGISTER
रीवा : लॉकडाउन में सरकार से कोई मदद नहीं मिल रही है, खाने की समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...
ग्राम-अन्सरा, पंचायत-चतेनी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से जगदीश के साथ में इन्द्र्कली जो बता रही है कि उनके पति हरियाणा में लॉकडाउन में फंसे है, इन्द्र्कली के पास राशन नहीं है और राशन कार्ड भी उनका नहीं बना है सरकार से उनको कोई मदद नहीं मिल रही है, बहुत परेशान है | उनका कहना कि उनको राशन मिलना चाहिए | उनके साथ तीन बच्चे है और खाने को राशन नहीं है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रही है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके उनको राशन दिलवाने में मदद करें : ब्लाक C.E.O@ 9407803480, खाद्य अधिकारी@7224893193, S.D.M@9754859545. संपर्क नम्बर@9109784723 (169741) DW
