हमारे पारे में रोड की समस्या है, बोलने पर कोई सुनते नहीं है, कृपया मदद करें...
ग्राम+पंचायत-अलवा,लोहारपारा ब्लॉक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कीर्ति साहू के साथ जमुना कश्यप जी बता रही है कि गाँव में रोड की समस्या है एम्बुलेंस नहीं पहुँच पाती है गाँव के अन्दर तक गाँव के कोई भी महिला गर्भवती है तो उसे मोटर साईकिल से 5 किलो मीटर दूर ढोढरेपाल तक लेके जाते है और उसके बाद वहां से एम्बुलेंस लेके जाती है, इसलिये सीजीनेट सुनने वाले सभी साथी से मदद की अपील कर रहें है कि संबधित अधिकारीयों से बात करके रोड बनवाने में सहायता करें, संपर्क नंबर जमुना कश्यप@1999835694, सरपंच नंबर@9691206560 CEO नंबर@7835814506.
Posted on: Oct 21, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM CG DARBHA GUHAR JAMUNA KASHYAP
हैंडपंप ख़राब है नदी का पानी पीते हैं कृपया हैंडपंप सुधरवाने में मदद करे...
ग्राम-मूसागुडा, पंचायत-कटेनार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मान सिंह बघेल बता रहें हैं वार्ड क्रमांक 08 में हैंडपंप ख़राब हैं जिसे सभी ग्रामीणों को पानी के लिए बहुत ही दिक्कते हो रहीं हैं नदी नाले का पानी पिने के लिए मजबूर हैं नदी का पानी पिने से स्वास्थ्य खराब होने की स्थिति बनी रहती है जिसे और बहोतों का खराब भी हो गया है पानी की समस्या को कलर ग्राम पंचायत में सरपंच सचिव को शिकायत किये किन्तु कोई सुनवाईं नही किये इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहें हैं दिए गये फ़ोन नंबरों पर अधिकारीयों से बात करके हैंडपंप ख़राब पानी की समस्या को निदान कराने के सहयोग करें. संपर्क@7828669215. सरपंच@9406041284. CEO@8959393222.
Posted on: Oct 21, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM CG DARBHA GUHAR HANDPUMP MANSINGH BAGHEL WATER
2 किलोमीटर तक रोड की समस्या है, बारिश में दिक्कत होती है...
आइतु पारा, ग्राम पंचायत-कांडोली, ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से चमरा नाग, मंगल, सोमारू पोयाम और मनोज कुमार बता रहे हैं, गाँव में 2 किलोमीटर तक रोड की समस्या है, बारिश के दिनों में आने जाने में दिक्कत होती है| रोड के लिये कई बार आवेदन कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है, इसलिये निवासी सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7646973871. सचिव@7587395125, कलेक्टर@8458956694.CEO@9406016762. (173040)
Posted on: Oct 21, 2021. Tags: BABULAL NETI BASTANAR BASTAR CG PROBLEM ROAD
हमारे गाँव में सीसी रोड अधुरा बनाकर छोड़ दिये है, आने जाने में बहुत समस्या होती है...
ग्राम पंचायत-परलमेटा (पाकलूपारा) ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) समीर पोयाम बता रहें हैं कि उनकें गांव में 3-4 साल से सीसी रोड अधुरा बनाकर छोड़ दियें है, 62 घर की बस्ती है आने जानें में बहुत परेशानी होती है, उसके लियें उन्होंने सरपंच-सचिव को बोले है लेकिन कोई ध्यान नही देते हैं, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके सीसी रोड अधुरा है उसकों बनवाने में मदद करें: सरपंच@7587753963, सचिव@9977277255, समीर पोयाम@8319717013. (179975)
Posted on: Oct 21, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM GUHAR ROAD SAMIR POYAM
मैं 65 साल से अधिक की हूँ पर अभी नही मिल रहा हैं वृद्धा पेंशन कृपया वृद्धा पेंशन दिलाने में मदद करे
छत्तीसगढ़ राज्य जिला बस्तर ब्लाक दरभा ग्राम पंचायत-मामडपाल (आमापारा) से गुरबारी बाई (65) वर्ष वृद्धा पेंशन नही मिलने की समस्या बता रहें हैं जो इस समस्या के लिए दो बार ग्राम पंचायत सरपंच सचिव को शिकायत किये किन्तु उनके द्वारा कोई कार्यवाही नही किये इसलिए सीजीनेट सुननें वाले साथियों से अनुरोध कर रहें हैं दिए गये फ़ोन नंबर पर बात करके वृद्धा पेंशन दिलाने में मदद करें: सचिव@9407664666, संपर्क@9302775607

